Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr M V Jyothsna , Consultant Obstetrician & Gynaecologist

ओव्यूलेशन के दौरान पेट फूलने की समस्या कितने समय तक रहती है? डॉक्टर से जानें जरूरी बातें

महिलाओं में पीरियड्स (Menstrual Cycle) के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं।ओव्यूलेशन के दौरान पेट फूलने की समस्या आम है, जो आमतौर पर कुछ घंटों से लेकर 1-3 दिनों तक रह सकती है।

महिलाओं के शरीर में हर महीने पीरियड्स के दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों का एक अहम स्टेज ओव्यूलेशन (Ovulation) है। इस दौरान कई महिलाओं को पेट में हल्का दर्द, कमर में असहजता, स्तनों में सेंसिटिविटी और पेट फूलने यानी ओव्यूलेशन ब्लोटिंग (Ovulation Bloating) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं में यह परेशानी बहुत हल्की होती है, जबकि कुछ के लिए यह रोजमर्रा के कामों में भी असुविधा पैदा कर सकती है। इस लेख में यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. एम. वी. ज्योत्सना से जानिए, ओव्युलेशन के दौरान पेट फूलने की समस्या कितने समय तक रहती है?

ओव्यूलेशन के समय पेट फूलने की समस्या कितने समय तक रहती है?

डॉ. एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, ओव्यूलेशन ब्लोटिंग आमतौर पर 1 से 3 दिन तक रहती है। कुछ महिलाओं में यह ओव्यूलेशन से एक दिन पहले शुरू होकर ओव्यूलेशन के बाद एक-दो दिन तक बनी रह सकती है। हालांकि, जिन महिलाओं में हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं, उनमें यह परेशानी थोड़ी लंबी भी चल सकती है। यदि पेट फूलने की समस्या एक सप्ताह से ज्यादा समय तक बनी रहे, लगातार बढ़ती जाए या इसके साथ तेज दर्द, बुखार, उल्टी या असामान्य ब्लीडिंग हो, तो यह किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है और डॉक्टर से तुरंत जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से ओव्यूलेशन तक: मेंस्ट्रुअल साइकिल के हर फेज में क्या खाएं?

ओव्यूलेशन ब्लोटिंग से राहत पाने के उपाय

डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, ओव्यूलेशन ब्लोटिंग को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आसान उपायों से इसकी परेशानी कम की जा सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में एक्स्ट्रा सोडियम बाहर निकलने में मदद मिलती है। नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें, क्योंकि ये पानी रोकने की समस्या बढ़ा सकते हैं। फाइबर युक्त भोजन, ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज पाचन को बेहतर रखते हैं। हल्की वॉक, योग और नियमित फिजिकल एक्टिविटी गैस और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती है। साथ ही, कार्बोनेटेड ड्रिंक और ज्यादा तले-भुने भोजन से बचना भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: PCOS का फर्टिलिटी पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें कंसीव करने के लिए क्या करें

how long ovulation bloating last

डॉक्टर की सलाह

अगर हर महीने ओव्यूलेशन के दौरान हल्की ब्लोटिंग होती है और कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती लेकिन यदि पेट का फूलना बहुत ज्यादा हो, तेज दर्द हो, पीरियड्स अनियमित हो, वजन तेजी से बढ़ने लगे या पेट में लगातार सूजन बनी रहे, तो यह एंडोमेट्रियोसिस, ओवेरियन सिस्ट, इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) या अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

ओव्यूलेशन ब्लोटिंग महिलाओं में होने वाला एक सामान्य हार्मोनल बदलाव है, जो आमतौर पर 1 से 3 दिनों के भीतर अपने आप ठीक हो जाता है। डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, यदि ब्लोटिंग हल्की है और हर महीने एक ही समय पर होती है, तो यह सामान्य शारीरिक प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, यदि यह लंबे समय तक बनी रहे, ज्यादा दर्द या अन्य गंभीर लक्षणों के साथ दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या ओव्यूलेशन के दौरान पेट फूलना सामान्य है?

    हां, हल्की ब्लोटिंग ओव्यूलेशन का एक सामान्य लक्षण हो सकती है।
  • क्या हर महिला को ओव्यूलेशन ब्लोटिंग होती है?

    नहीं, यह लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाओं को यह बिल्कुल महसूस नहीं होता।
  • क्या ओव्यूलेशन ब्लोटिंग प्रेग्नेंसी का संकेत है?

    यह सामान्य ओव्यूलेशन का लक्षण हो सकता है। हालांकि, यदि पीरियड्स मिस हो जाएं, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है।

Read Next

क्या अनियमित पीरियड्स का भविष्य में हार्ट की बीमारी से कोई कनेक्शन है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 12:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 30, 2026 12:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr M V Jyothsna

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content