Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr M V Jyothsna , Consultant Obstetrician & Gynaecologist

गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के बाद शरीर को रिकवरी में कितना समय लग सकता है? जानें डॉक्टर से

बर्थ कंट्रोल पिल्स (Birth Control Pills) महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले विकल्पों में से एक हैं। गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और पीरियड्स कुछ महीनों में धीरे-धीरे सामान्य हो जाते हैं।

बर्थ कंट्रोल पिल्स आज के समय में महिलाओं द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले गर्भनिरोधक उपायों में से एक हैं। बर्थ कंट्रोल पिल्स यानी गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में ओव्यूलेशन को कंट्रोल करके अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकती हैं लेकिन जब कोई महिला इन गोलियों को लेना बंद करती है, तो शरीर को फिर से अपने नेचुरल हार्मोनल संतुलन में आने में समय लगता है। इसी कारण कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद शरीर को पूरी तरह रिकवर होने में कितना समय लगता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ. एम. वी. ज्योत्सना से बात की।

गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने के बाद शरीर कब नॉर्मल होता है?

डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स में मौजूद हार्मोन शरीर से कुछ दिनों के भीतर बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मासिक धर्म यानी पीरियड्स और ओव्यूलेशन तुरंत सामान्य हो जाएंगे। शरीर को अपने नेचुरल हार्मोन दोबारा संतुलित करने और पीरियड्स साइकिल को नियमित करने में थोड़ा समय लग सकता है। यह प्रक्रिया हर महिला में अलग-अलग हो सकती है और यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि पिल्स शुरू करने से पहले उसके पीरियड्स नियमित थे या नहीं।

डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना के अनुसार, अधिकांश महिलाओं में बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के एक से तीन महीने के भीतर ओव्यूलेशन और पीरियड्स दोबारा शुरू हो जाते हैं। कुछ महिलाओं में पहले ही पीरियड्स साइकिल में ओव्यूलेशन हो सकता है, जबकि कुछ को इसमें कुछ महीने लग सकते हैं। यदि पहले से ही पीरियड्स अनियमित रहे हों, तो सामान्य साइकिल लौटने में थोड़ा ज्यादा समय लगना स्वाभाविक है। इसलिए शुरुआत में हल्की अनियमितता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद एंडोमेट्रियोसिस: कारण, जोखिम, लक्षण और समस्याएं

गर्भनिरोधक गोलियां बंद करने से शरीर में कौन-कौन से बदलाव महसूस हो सकते हैं?

बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद शरीर नेचुरल हार्मोनल संतुलन की ओर लौटता है और इस दौरान कुछ महिलाओं को अस्थायी रूप से अनियमित पीरियड्स, हल्की पेट दर्द या ऐंठन, मुंहासे, मूड में बदलाव, स्तनों में दर्द और पहले की तुलना में ज्यादा ब्लीडिंग जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना बताती हैं कि ये बदलाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं और समय के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं की पिल्स के कारण दर्दनाक पीरियड्स या मुंहासों जैसी समस्याएं कंट्रोल थीं, वे लक्षण भी दोबारा दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOS में पीरियड साइकिल को नियमित कैसे करें? डॉक्टर से जानें

recovery time after birth control pills

क्या पिल्स बंद करते ही प्रेग्नेंसी संभव है?

डॉक्टर एम. वी. ज्योत्सना का कहना है कि बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के बाद फर्टिलिटी बहुत जल्दी वापस आ सकती है। कई महिलाओं में पहली नेचुरल पीरियड साइकिल आने से पहले ही ओव्यूलेशन हो जाता है, जिससे कंसीव करने की संभावना बन जाती है। इसलिए यदि महिला फिलहाल कंसीव नहीं करना चाहती है, तो पिल्स बंद करते ही किसी अन्य सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. एम. वी. ज्योत्सना सलाह देती हैं कि यदि बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने के तीन महीने बाद भी पीरियड्स वापस नहीं आते, या फिर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, तेज पेल्विक दर्द या कोई अन्य गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। अधिकांश महिलाओं में शरीर बिना किसी इलाज के सामान्य हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में हार्मोनल असंतुलन या कोई अन्य समस्या इसके पीछे कारण हो सकती है, जिसकी समय रहते पहचान और इलाज जरूरी होता है।

निष्कर्ष

बर्थ कंट्रोल पिल्स छोड़ने के बाद शरीर को सामान्य हार्मोनल लय में लौटने में आमतौर पर एक से तीन महीने का समय लगता है। इस दौरान कुछ अस्थायी शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होना सामान्य है। साथ ही, फर्टिलिटी जल्दी लौट सकती है, इसलिए यदि कंसीव करने की प्लानिंग नहीं है तो वैकल्पिक गर्भनिरोधक अपनाना जरूरी है। यदि लंबे समय तक पीरियड्स न आएं या कोई गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या मूड स्विंग्स होना नॉर्मल है?

    हां, हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स किसी भी महिला में हो सकते हैं।
  • बर्थ कंट्रोल पिल्स कितने दिन काम करती है?

    बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के दौरान असर दिखाती है और बंद करने के बाद कंसीव हो सकता है।
  • सबसे बढ़िया गर्भनिरोधक गोली कौन सी है?

    गर्भनिरोधक गोली कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए, डॉक्टर आपको सही गर्भनिरोधक गोली की सलाह देंगे।

Read Next

Herbalife का मानना है कि पर्सनलाइजेशन ही न्यूट्रिशन और वेलनेस के भविष्य को तय करेगा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 16:26 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 30, 2026 16:26 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr M V Jyothsna

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content