Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Herbalife का मानना है कि पर्सनलाइजेशन ही न्यूट्रिशन और वेलनेस के भविष्य को तय करेगा

भारत में न्यूट्रिशन और वेलनेस का भविष्य बदल रहा है। जानिए कैसे Herbalife इंडिया वैज्ञानिक सटीकता, AI-तकनीक और सस्टेनेबिलिटी से इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है।

ग्लोबल बिजनेस के इस माहौल में भारत को लेकर वैश्विक नजरिए में एक बड़ा बदलाव आया है। भारत विश्व के लिए कंजम्पशन मार्केट है, लेकिन अब यह बदल रहा है। भारत इनोवेशन के केंद्र के रूप में उभर रहा है, खासकर उन सेक्टर्स में जिनका संबंध साइंस, टेक्नोलॉजी और बदलते कंज्यूमर व्यवहार से है। Herbalife के लिए यह बदलाव केवल थ्योरी नहीं है, बल्कि कंपनी की ग्लोबल स्ट्रैटेजी को नए सिरे से तय करने का एक अहम हिस्सा है।

आज Herbalife को डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के तौर पर जाना जाता है। यह बदलाव देश में कंपनी के बड़े स्तर पर होने वाले कामकाज को दिखाता है। इससे यह पता चलता है कि Herbalife के ग्लोबल इनोवेशन इकोसिस्टम में भारत की रणनीतिक अहमियत बढ़ रही है।

Herbalife India के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय खन्ना कहते हैं, भारत कंजम्पशन मार्केट बनने की सोच से आगे निकल चुका है। यह देश Herbalife के ग्लोबल इनोवेशन पाइपलाइन को आकार देने में निर्णायक भूमिका अदा कर रहा है। इस बदलाव के पीछे कई कारण हैं, जैसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, डिजिटाइजेशन, निवारक स्वास्थ्य सेवा की मांग में बढ़ोतरी और वैज्ञानिक तरक्की पर राष्ट्र का ध्यान।

ये सभी ट्रेंड मिलकर एक ऐसा माहौल बना रहे हैं, जहां न्यूट्रिशन, वेलनेस और पर्सनलाइज्ड हेल्थ सॉल्यूशन को लेकर नई सोच विकसित हो रही है, जहां परीक्षण है और वैश्विक स्तर पर विस्तार भी।

Herbalife की मुख्य रूप से दो प्राथमिकताएं हैं। पहला- शोध में कठोरता और दूसरा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। ग्राहकों का भरोसा सीधे तौर पर खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करता है, इसे देखते हुए कंपनी के लिए गुणवत्ता को बरकरार रखना केवल नियमों का पालन नहीं है, बल्कि वह इसे एक फिलॉसफी की तरह देखती है।

गुणवत्ता एक सोच है, न कि केवल नियमों का पालन

भारत में हेल्थ और वेलनेस के ग्राहक ज्यादा जागरूक हैं, इसलिए उत्पाद पर भरोसा मायने रखता है। Herbalife क्वालिटी सिस्टम और साइंटिफिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा ध्यान देता है और उन पर एक बहुत बड़ी राशि निवेश करता है। इसकी वजह से सामग्री जुटाने और फॉर्मूलेशन से लेकर टेस्टिंग और बाजार में आने के बाद की निगरानी तक, हर स्टेज पर भरोसा बढ़ता है।

इस कोशिश में बेंगलुरु में स्थित Herbalife का ISO 17025-मान्यता प्राप्त ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ अहम भूमिका निभाता है। यह केवल टेस्टिंग लेबोरेटरी नहीं है। यह फैसिलिटी एनाटिकल प्रीसीजन, कंपीटेंस और ऑपरेशनल इंटीग्रिटी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मानकों का प्रतिनिधित्व करती है। यह प्रमाण कंपनी के उस प्रतिबद्धता को दिखाता है, जिसमें वैश्विक स्तर के बेंचमार्क को बनाए रखना, परीक्षण करने का चलन और मजबूत क्वालिटी सिस्टम है।

Herbalife के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफाइड GMP फैसिलिटी में बनाए जाते हैं और कड़े ग्लोबल क्वालिटी प्रोटोकॉल और थर्ड-पार्टी वैलिडेशन के तहत कई स्तरों पर इनकी टेस्टिंग की जाती है। यह सिस्टम सामाग्री की शुद्धता, स्थिरता और उत्पाद की सुरक्षा के लिए बेहतरीन है।
इस साल कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस ऑन फूड सेफ्टी का अवार्ड Herbalife India को मिला। यह सम्मान उसे आपरेशनल में शानदार काम करने और ग्राहकों के भरोसे को बरकरार रखने के लिए मिला।

वेलनेस कैटेगरी में अगर ग्राहक Herbalife पर भरोसा करते हैं, तो इसके पीछे कंपनी की साख, विश्वसनीयता और प्रोडक्ट की क्वालिटी है। कंपनी की तरफ से क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर में किया गया निवेश एक लॉन्ग-टर्म प्लान की तरफ देखा जा सकता है। यह ब्रांड की विश्वसनीयता और कंज्यूमर के भरोसे को और मजबूत करेगा।

भरोसे का विज्ञान

Herbalife का तरीका अलग है। यह सामग्री की शुद्धता और उत्पाद की एक जैसी गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एडवांस्ड वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करता है।

कंपनी का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बॉटनिकल ऑथेंटिकेशन के लिए मॉर्फोलॉजिकल, केमिकल और जीनोमिक एनालिसिस को मिलाकर एक ऑर्थोगोनल तरीका अपनाता है। यह एक मल्टी-लेयर्ड वैलिडेशन प्रोसेस है, जो मिलावट के जोखिम को कम करता है। इससे सप्लाई चेन से खराब प्रोडक्ट निकल जाते हैं।

बेंगलुरु के इस फैसिलिटी में एडवांस्ड सेंसरी बूथ और स्टेबिलिटी चैंबर्स है, जिन्हें भारत की अलग-अलग क्लाइमेट कंडीशन को रेप्लीकेट करने के लिए डिजाइन किया गया है। ताकि प्रोडक्ट चेन्नई की उमस, मुंबई के तटीय मौसम या दिल्ली की सूखी गर्मी में सही रहे। क्षेत्र बदलने के साथ उसके स्वाद, बनावट और न्यूट्रिशनल फायदों में कोई बदलाव न हो।

स्पोर्ट्स और परफॉर्मेंस न्यूट्रिशन में दशकों के अनुभव के साथ, Herbalife आज दुनिया भर में 35 से ज्यादा खेलों में 120 से ज्यादा प्रोफेशनल एथलीटों और टीमों के साथ काम करता है।

herbalife-article-inside

सहयोग से क्षमता तक

Herbalife की इनोवेशन स्ट्रैटेजी में एकेडेमिया और इंडस्ट्री के बीच सहयोग दिखता है। इसे हाल के कार्यक्रम से समझा जा सकता है।
कंपनी ने हाल ही में IIT मद्रास के साथ एक अहम समझौता किया है, जिसके तहत IIT मद्रास रिसर्च पार्क में प्लांट सेल फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी पर भारत का पहला समर्पित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया जाएगा।

यह फैसिलिटी हर्बल बायोमास, बेहतर हर्बल अर्क और हाई-वैल्यू फाइटोकेमिकल्स के सस्टेनेबल और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए ट्रांसलेशनल रिसर्च और डेवलपमेंट पर फोकस करेगी। इससे इंसानी सेहत और वेलनेस के काम को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एडवांस्ड कल्टीवेशन सिस्टम को अत्याधुनिक डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग और मेटाबोलोमिक्स प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर, यह सेंटर वैज्ञानिक रिसर्च और असल दुनिया में उसके इस्तेमाल के बीच की दूरी को कम करेगा।

Herbalife India ने इस ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को CSR पहल के तहत शुरू किया है। इससे रिसर्च में सहयोग, स्किल-बिल्डिंग, एंटरप्रेन्योरशिप और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए इकोसिस्टम के विकास में मदद मिलेगी। साथ ही, इस पहल से बायो-बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग में भारत की क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है, और पौधों से मिलने वाले सस्टेनेबल इंग्रीडिएंट्स के लिए आयात पर निर्भरता कम हो सकती है।

यह सहयोग Herbalife के उस बड़ी सोच को दर्शाता है, जिसके तहत भारत को अगली पीढ़ी की इंग्रीडिएंट साइंस और सस्टेनेबल न्यूट्रिशन इनोवेशन के लिए एक ग्लोबल हब के तौर पर स्थापित किया जा सके।

स्थानीय जुड़ाव से तरक्की का रास्ता

सांस्कृतिक विविधताओं से भरे इस देश में केवल वैज्ञानिक इनोवेशन पर्याप्त नहीं है। प्रोडक्ट्स को स्थानीय पसंद, प्राथमिकताओं और जीवन-शैली के अनुकूल बनाना जरूरी है। Herbalife रिसर्च और ग्राहकों से लगातार मिलने वाले फीडबैक के जरिए इस पर काम करता है। कंपनी ने ग्राहकों को कुल्फी, रोज खीर, पान और कश्मीरी कहवा जैसे फ्लेवर दिए हैं, जिनमें भारतीय ग्राहकों की पसंद दिखती है।

स्थानीय कस्टमर की पसंद नए फ्लेवर लाने से कहीं आगे की चीज है। Herbalife का यह प्रयास ग्लोबल न्यूट्रिशन स्टैंडर्ड्स और स्थानीय संस्कृति के बीच के अंतर को कम कर रहा है। कंपनी खास और रिलेटबल प्रोडक्ट बनाकर अलग-अलग डेमोग्राफिक और भौगोलिक वर्गों के ग्राहकों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने में कामयाब रही है।

हर व्यक्ति के लिए अलग हेल्थ इकोसिस्टम

Herbalife यह समझता है कि पर्सनलाइजेशन ही न्यूट्रिशन और वेलनेस के भविष्य को तय करेगा। कंपनी के AI-पावर्ड डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म Pro2col से इनके इरादे के बारे में पता चलता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक बायोमेट्रिक्स, लाइफस्टाइल डेटा और हेल्थ मार्कर जैसी जानकारी देकर अपनी जरूरतों के हिसाब से न्यूट्रिशन से जुड़ी सलाह और वेलनेस प्लान प्राप्त कर सकते हैं।

यह "हाई-टेक, हाई-टच" तरीका ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है और साथ ही Herbalife के इंडिपेंडेंट एसोसिएट्स की भूमिका को भी नए सिरे से परिभाषित करता है। एसोसिएट्स अब ज्यादातर वेलनेस कोच के तौर पर काम करते हैं, जिन्हें डेटा-आधारित जानकारी और डिजिटल टूल्स का सहयोग मिलता है।

यह सिफ्ट इंडस्ट्री में एक बड़े बदलाव को दिखाता है, जिसमें स्टैंडर्ड न्यूट्रिशन सॉल्यूशंस से हटकर हर व्यक्ति के लिए अलग हेल्थ इकोसिस्टम की ओर बढ़ा जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर भारत की बदलती भूमिका

भारत में Herbalife का सफर देश के इनोवेशन इकोसिस्टम में हो रहे बड़े बदलाव को दिखाता है।

अब भारत को केवल ग्लोबल कंपनियों के लिए एक बाजार के तौर पर नहीं देखा जाता। यह इनोवेशन, वैज्ञानिक क्षमता और सस्टेनेबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट के केंद्र के तौर पर उभर रहा है।

Herbalife के वैज्ञानिक सटीकता, अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्वालिटी सिस्टम, स्थानीय इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटल वेलनेस प्लेटफॉर्म मिलकर भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन के भविष्य के लिए एक मॉडल के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। रिसर्च, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहकों के भरोसे को महत्वपूर्ण मानने वाली कंपनियां के लिए ग्रोथ की संभावनाएं बहुत ज्यादा है। इससे ग्लोबल स्तर पर हेल्थ और वेलनेस इनोवेशन के भविष्य को आकार देने में मदद मिलेगी।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है। 

 

लेखक - शक्ति सिंह

Read Next

पीरियड्स की डेट से पहले हो रहे हैं क्रैम्प्स? कैसे जानें यह ओव्यूलेशन का दर्द है या कोई दूसरी समस्या

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Anurag Gupta

Deputy Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया। Editorial Policy: अनुराग द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 30, 2026 15:56 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Jun 30, 2026 15:56 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Jun 30, 2026 15:56 IST

    Published By : Anurag Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content