Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer

क्या वेजिटेरियन डाइट से कैंसर के इलाज में मदद मिलती है? डॉक्टर से जानें 

कैंसर के इलाज में सही डाइट भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिसमें वेजिटेरियन और प्लांट बेस्ड डाइट फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं रिसर्च और डॉक्टर से क्या कहते हैं? 

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर पता न चले तो यह जानलेवा भी हो सकता है। कैंसर के इलाज में दवाएं, सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। इसके साथ ही आप क्या खा रहे हैं यह भी आपके रिकवरी में अहम भूमिका निभा सकता है। बता दें कि सही डाइट कैंसर ट्रीटमेंट की पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाती है और मरीज की रिकवरी, ताकत और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

दिल्ली में स्थिति ऑन्कोलॉजिस्ट और 'आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर' के संस्थापक डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा का कहना है कि कैंसर के मरीजों के लिए डाइट को वैज्ञानिक तरीके से समझा जाता है, जिसे मेटाबोलोमिक्स कहा जाता है। इसके तहत यह देखा जाता है कि कैंसर मरीज के शरीर की जरूरत क्या है और उसके अनुसार डाइट तय की जाती है। कुछ मरीजों के लिए लो ग्लाइसेमिक डाइट फायदेमंद होती है, जबकि कुछ के लिए प्लांट बेस्ड या वीगन डाइट बेहतर हो सकती है।

क्या वेजिटेरियन डाइट कैंसर रिकवरी में मदद करता है?

डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने बताया कि वेजिटेरियन डाइट को आमतौर पर एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है। फल और सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं और सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि फलों का चुनाव सोच-समझकर किया जाए, जैसे- कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल। इसलिए, कहना सही नहीं होगा कि वेजिटेरियन डाइट लेने से कैंसर जल्दी ठीक हो जाता है। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि संतुलित और सही तरीके से प्लान की गई वेजिटेरियन डाइट मरीज के इलाज में मदद कर सकती है और उसे बेहतर महसूस कराने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान पोषण-एक्सरसाइज से जुड़ी होती हैं कई परेशानियां, एक्सपर्ट ने खुद चेताया मरीजों को

vegetarian-diet-for-cancer-inside

क्या कहती है स्टडी?

2022 में Current Nutrition Reports में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, कैंसर से उबरने वाले लोगों के लिए प्लांट बेस्ड डाइट अपनाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि आंतों के कैंसर के मरीजों के लिए साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर फूड्स, ब्रेस्ट कैंसर के लिए ज्यादा फल, सब्जियां, फाइबर और संतुलित मात्रा में सोया का सेवन और प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों के लिए पौधों से मिलने वाले हेल्दी फैट का सेवन बेहतर नतीजे दे सकता है। इसलिए कैंसर ट्रीटमेंट के बाद अपनी डाइट में इन प्लांट बेस्ड फूड्स को शामिल करना रिकवरी और बेहतर सेहत बेहतर सेहत के लिए अच्छा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्‍ट कैंसर रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है एक्‍सरसाइज, कैंसर रिकवरी में मदद से लेकर मृत्‍यु दर होती है कम

निष्कर्ष

वेजिटेरियन डाइट कैंसर रिकवरी में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन आपको कौन-सा कैंसर है और आपकी स्थिति क्या है इसके हिसाब से भी डॉक्टर आपकी डाइट तय करते हैं। इसलिए, कैंसर के इलाज के बाद आप अपनी डाइट पर खास ध्यान दें और डॉक्टर की सलाह पर ही किसी भी तरह का बदलाव करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कौन सा आहार कैंसर को कम करता है?

    प्लांट-बेस्ड फूड्स, खासकर सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें कैंसर के जोखिम को कम करने में सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
  • कैंसर के लिए 5 सबसे खराब खाद्य पदार्थ कौन से हैं?

    कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले फूड्स में प्रोसेस्ड मांस, शराब और ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर से किन अंगों को नुकसान होता है? जानें हार्ट, किडनी, दिमाग और आंखों पर असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 02, 2026 10:20 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 02, 2026 10:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content