Thu Nov 26, 2026 | 04:20 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे कम कर सकता है आपका मेलाटोनिन हार्मोन? जानें इसका नुकसान

अगर आप उन लोगों में हैं जो कि रात में भी सोने से पहले स्क्रीन झांकते रहते हैं या दिनभर कुछ न कुछ मोबाइल पर स्क्रोल करते हैं, तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ सकता है। इसकी वजह से नींद की गुणवत्ता और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है।
ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे कम कर सकता है आपका मेलाटोनिन हार्मोन? जानें इसका नुकसानज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे कम कर सकता है आपका मेलाटोनिन हार्मोन? जानें इसका नुकसान

आजकल हम लोगों को लगातार स्क्रीन पर रहने की आदत हो गई है। लैपटॉप पर काम करने के साथ मोबाइल पर कुछ न कुछ स्क्रॉल करने की वजह से आंखों की सेहत काफी हद तक प्रभावित होती है। बात सिर्फ इतनी सी नहीं बल्कि, ज्यादा स्क्रीन पर टाइम गुजारने से नींद भी प्रभावित होती है। जिन लोगों को जल्दी नींद नहीं आती उनके पीछे ज्यादा स्क्रीन टाइम, जिम्मेदार हो सकता है। दरअसल, स्क्रीन से निकलने वाले ब्लू लाइट आपके हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं। यह मेलाटोनिन लेवल को प्रभावित करता है जिससे नींद पर गहरा असर होता है। इसके अलावा Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानते हैं ब्लू लाइट क्या है और यह मेलाटोनिन उत्पादन को कैसे रोकती है?

ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे कम करता है मेलाटोनिन हार्मोन?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि मेलाटोनिन, मस्तिष्क द्वारा उत्पन्न एक हार्मोन है, जो हमारे सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर को संकेत देता है कि अब आराम करने का समय है और हमें सोने के लिए तैयार करता है। आमतौर पर, शाम के समय जब आसपास अंधेरा होने लगता है, तो मेलाटोनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, और सुबह प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में आने पर यह कम हो जाता है। जब आप स्क्रीन का बहुत अधिक इस्तेमाल खासकर सोने से ठीक पहले इस प्राकृतिक प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: रात में नींद नहीं आती? डॉक्टर से जानें 7 आदतें, जो कर सकती हैं मदद

स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टेलीविजन से ब्लू लाइट निकलती है। शाम के समय तेज रोशनी के संपर्क में आने से मेलाटोनिन का उत्पादन कम हो सकता है और शरीर को मिलने वाले नींद के प्राकृतिक संकेत मिलने में देरी हो सकती है। इस वजह से, लोगों के लिए अपने सामान्य सोने के समय पर नींद महसूस करना मुश्किल हो सकता है।

Blue light and melatoninBlue light and melatonin

ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से नींद न आने होते हैं ये नुकसान

डॉ. अरविंद कहते हैं कि समस्या सिर्फ 'ब्लू लाइट' तक ही सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर घंटों समय बिताना, वीडियो देखना, गेम खेलना या काम से जुड़े मैसेज का जवाब देने से दिमाग सक्रिय बना रहता है। इससे शरीर को आराम मिलने में देरी होती है और नींद आने में मुश्किल होती है। इसके अलावा इससे कई नुकसान और भी होते हैं जैसे-

  • जो लोग देर रात तक फोन का इस्तेमाल करते हैं, वे अनजाने में अपनी नींद का कुल समय कम कर लेते हैं, क्योंकि वे तय समय के बाद भी अपने डिवाइस का इस्तेमाल करते रहते हैं।
  • लंबे समय तक नींद का पैटर्न बिगड़ने से एकाग्रता, याददाश्त, मूड और काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • नींद पूरी न होने से दिन में थकान, चिड़चिड़ापन हो सकता है और रोजमर्रा के कामों में ध्यान लगाने में दिक्कत आ सकती है। लंबे समय तक लगातार नींद पूरी न होने से मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं, वजन बढ़ना और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जोखिम बढ़ सकते हैं।

साल 2023 में Journal of Education and Health Promotion में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, ज्यादा स्क्रीन टाइम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। स्क्रीन के सामने लगातार बैठे रहने की आदत से आंखों में तनाव, गर्दन व कंधे में दर्द, और पीठ दर्द हो सकता है, जबकि अधिक स्क्रीन टाइम से अवसाद, चिंता और अन्य मूड संबंधी विकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बार-बार आती है नींद? डॉक्टर से जानें ज्यादा सोने और सुस्ती के 5 कारण

बचाव के लिए क्या करें?

डॉ. अरविंद कहते हैं कि नींद की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए, सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। स्मार्टफोन और लैपटॉप को बिस्तर से दूर रखना, शाम के समय हल्की और मंद रोशनी का इस्तेमाल करना और सोने का एक निश्चित समय तय करने से शरीर में प्राकृतिक रूप से 'मेलाटोनिन' बनने में मदद मिलती है। अगर स्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करना और 'नाइट मोड' ऑन करना मददगार हो सकता है, हालांकि ये उपाय शाम की रोशनी के असर को पूरी तरह खत्म नहीं करते। इसके अलावा दिन के समय कुछ देर बाहर बिताना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि प्राकृतिक रोशनी शरीर की 'इंटरनल क्लॉक को नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे सही समय नींद आने लगती है।

निष्कर्ष:

ज्यादातर वयस्कों को हर रात लगभग सात से नौ घंटे की नींद की जरूरत होती है। अगर किसी को नियमित रूप से सोने में दिक्कत होती है या दिन में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो उन्हें सिर्फ 'स्क्रीन टाइम' को ही एकमात्र कारण मानने के बजाय किसी डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। हार्मोनल स्वास्थ्य को बचाने के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है इसलिए थोड़ा सा समय खुद के साथ बिताएं और मोबाइल स्क्रॉल करने से बचें।

FAQ

  • 1 दिन में स्क्रीन टाइम कितना होना चाहिए?

    1 दिन में आपको 2 से 4 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं बिताना चाहिए। कोशिश करें कि सोने से पहले स्क्रीन टाइम को धीरे-धीरे कम करें।
  • ज्यादा मोबाइल चलाने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

    ज्यादा मोबाइल चलाने से याददाश्त कमजोर होने और तनाव हो सकता है। ध्यान भटकने और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

क्या रोजाना सीढ़ियां चढ़ना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 15:51 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N