Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Prof Dr Smriti Agrawal , Professor & Gynaecologist - Department of Obstetrics & Gynaecology

PCOS में ओवरी सिस्ट कैसे बनती है और किन लोगों को खतरा होता है? डॉक्‍टर से जानें

PCOS में ओवरी या अंडाशय में अव‍ि‍कस‍ित फॉल‍िकल्‍स इकट्ठा हो जाते हैं जो सिस्‍ट या गांठ जैसे नजर आते हैं। इसे ओवरी स‍िस्‍ट कहा जाता है। ये एक या एक से ज्‍यादा हो सकते हैं। जानें PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट कैसे बनती है?

इस पेज पर:-


ओवरी में गांठ या स‍िस्‍ट हो जाती हैं, तो उसे ओवरी स‍िस्‍ट (Ovary Cyst) कहा जाता है। यह ओवरीज की सतह पर या अंदर की ओर बन सकती है। कुछ स‍िस्‍ट छोटी होती हैं, तो कुछ 10 से 15 सेंटीमीटर या इससे बड़ी भी हो सकती हैं। यह एक या एक से ज्‍यादा हो सकती हैं। हर स‍िस्‍ट कैंसर में नहीं बदलतीं, बल्‍क‍ि ज्‍यादातर कैंसर रह‍ित होती हैं।
2023 में StatPearls के एक र‍िव्‍यू आर्टि‍कल के मुताबि‍क, ओवरी में स‍िस्‍ट कई बार खुद ठीक हो जाती हैं, लेक‍िन कई बार यह कैंसर का रूप ले लेती हैं और इलाज के ल‍िए सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है इसल‍िए इसे हल्‍के में नहीं लेना चाहि‍ए। PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट से संबंध‍ित जानकारी लेने के ल‍िए हमने Dr. Smriti Agrawal, Professor & Gynaecologist At Department Of Obstetrics & Gynaecology, King George's Medical University, Lucknow से बात की।

PCOS और ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट में अंतर

PCOS और ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट या ओवरीज में स‍िस्‍ट एक ही नहीं है। PCOS एक हार्मोनल समस्‍या है जबक‍ि ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट में ओवरीज में एक या एक से ज्‍यादा स‍िस्‍ट या गांठ हो जाती है। PCOS में भी ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कोर्टिसोल हार्मोन PCOS को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट कैसे बनती है?

 ovary-cyct-PCOS

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट असल में स‍िस्‍ट या गांठ नहीं, बल्‍क‍ि छोटे-छोटे फॉल‍िकल्‍स होते हैं जो ओव्‍यूलेशन न होने के कारण जमा हो जाते हैं। PCOS में हार्मोन्‍स के असंतुलन के कारण एग ग्रोथ ठीक तरह से नहीं हो पाती है। सामान्‍य स्‍थ‍ित‍ि में हर महीने एक अंडा मैच्‍योर होकर बाहर न‍िकलता है, लेक‍िन PCOS में यह प्रक्र‍िया असामान्‍य हो जाती है। जो फॉलिकल्स एग रिलीज नहीं कर पाते हैं, तो वे ओवरीज में छोटे-छोटे अधूरे फॉलिकल्स के रूप में जमा हो जाते हैं, जो अल्ट्रासाउंड में सिस्ट या गांठ जैसी दिखाई देती हैं। इसे स्‍टेप-वाइज समझें-

हार्मोनल असंतुलन

कुछ मह‍िलाओं के शरीर में एंड्रोजन और इंसुल‍िन जैसे हार्मोन का स्‍तर बढ़ जाता है ज‍िससे ओवरी की सामान्‍य कार्यप्रणाली प्रभाव‍ित होती है।

एग ग्रोथ नहीं हो पाती

हार्मोनल असंतुलन के कारण एग बनाने वाले फॉलिकल सही तरह से मैच्‍योर नहीं हो पाते और एक हेल्‍दी एग तैयार नहीं हो पाता है।

ओवरी में फॉल‍िकल जमा होने लगते हैं

एग ग्रोथ न होने के कारण जो फॉलिकल्स मैच्‍योर नहीं हो पाए, वे ओवरीज में ही रुक जाते हैं और धीरे-धीरे इनकी संख्‍या बढ़ने लगती है।

स‍िस्‍ट या गांठ बनती हैं

ये जमा हुए फॉल‍िकल छोटे-छोटे सि‍स्‍ट के रूप में द‍िखाई देते हैं ज‍िन्‍हें PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट कहा जाता है। ये ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट की तरह असल गांठ नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: PCOS में Omega-3 लेने के फायदे

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट के लक्षण

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि PCOS में ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के लक्षण सामान्‍य ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट की कंडीशन से अलग होते हैं। PCOS में ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं-

  • पीर‍ियड्स अन‍ियम‍ित होना
  • वजन बढ़ना
  • मुंहासे
  • चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल
  • ओव्‍यूलेशन प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित होना

यह भी पढ़ें: PCOS में त्‍वचा काली क्‍यों पड़ जाती है? डॉक्‍टर से जानें संबंध‍ित सवालों के जवाब

ओवेरि‍यन स‍िस्‍ट के लक्षण

Mayo Clinic के मुताब‍िक, ज्‍यादातर ओवेरियन सिस्ट में कोई लक्षण नहीं दिखते और स‍िस्‍ट ज्‍यादातर मामलों में खुद ही ठीक हो जाती हैं, लेकिन अगर ओवेरियन सिस्ट का साइज बड़ा है, तो कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे-

  • पेल्विक में दर्द जो कभी होता है और कभी नहीं यानी आता-जाता रहता है।
  • नाभि के नीचे, एक तरफ हल्का या तेज दर्द महसूस हो सकता है।
  • पेट में भरापन, दबाव या भारीपन।
  • पेट फूलना।

यह भी पढ़ें: PCOS में क्या पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

कि‍न लोगों को PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट का खतरा होता है?

  • ज‍िन मह‍िलाओं में हार्मोनल असंतुलन है।
  • ज‍िनमें एंड्रोजन हार्मोन का स्‍तर ज्‍यादा है।
  • ज‍िन मह‍िलाओं में अन‍ियम‍ित पीर‍ियड्स या ओव्‍यूलेशन की समस्‍या है।
  • मोटापा या इंसुल‍िन रेज‍िस्‍टेंस होने पर।
  • ज‍िनके पर‍िवार में PCOS का इति‍हास हो।
  • कम फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी और अंसुतल‍ित लाइफस्‍टाइल जीने वाली मह‍िलाएं।

यह भी पढ़ें: PCOS में ओव्यूलेशन इंडक्शन से हो सकता है इंफर्टिलिटी का इलाज? जानें डॉक्टर से

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट और ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट में अंतर

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट असल में स‍िस्‍ट नहीं होती। ये छोटे-छोटे फॉल‍िकल्‍स होते हैं। जबक‍ि ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट असल में स‍िस्‍ट होती है ज‍िसमें तरल पदार्थ भरा होता है।

यह भी पढ़ें: PCOS में स्पॉटिंग (हल्‍की ब्‍लीड‍िंग) के क्या कारण हो सकते हैं?

ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के प्रकार

  • ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के कई प्रकार होते हैं ज‍िनमें सबसे कॉमन है फंक्‍शनल स‍िस्‍ट (Functional Cyst)। यह ओव्यूलेशन प्रक्रिया से जुड़ी होती है और ज्‍यादातर मामलों में खुद ही ठीक हो जाती है।
  • फंक्‍शनल स‍िस्‍ट के दो प्रकार होते हैं- फॉलिक्युलर (Follicular Cyst) और कॉर्पस ल्यूटियम सिस्ट (Corpus Luteum Cyst)।
  • सके अलावा ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के कई अन्‍य प्रकार भी होते हैं जैसे डर्मोइड स‍िस्‍ट (Dermoid Cyst), एंडोमेट्रियोमा (Endometrioma) और सिस्टाडेनोमा (Cystadenoma)।
  • इन सभी स‍िस्‍ट के पीछे का कारण PCOS नहीं होता, हालांक‍ि PCOS से ग्रसि‍त मह‍िलाओं को भी ओवरी में स‍िस्‍ट होती है, लेक‍िन वह असल गांठ नहीं होती बल्‍क‍ि अव‍िकस‍ित फॉल‍िकल्‍स होते हैं जो गांठ जैसे नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: PCOS में गर्भनिरोधक दवाओं के फायदे और नुकसान क्‍या हैं?

PCOS में हर महि‍ला को ओवरी स‍िस्‍ट होती है?

WHO के मुता‍ब‍िक, PCOS से जूझ रही हर मह‍िला में ओवरीज में स‍िस्‍ट नहीं होतीं, यानी स‍िस्‍ट के बगैर भी PCOS हो सकता है।

यह भी पढ़ें: PCOS में फोन-लैपटॉप पर ज्यादा Screen Time के नुकसान, डॉक्टर से जानें

PCOS के बगैर भी ओवरी में स‍िस्‍ट हो सकती है?

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि PCOS के बगैर भी ओवरी में सि‍स्‍ट हो सकती है। इसके पीछे ओव्‍यूलेशन में गड़बड़ी, हार्मोनल बदलाव जैसे कारण हो सकते हैं। इसे ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट कहते हैं।

यह भी पढ़ें: PCOS में वजन बढ़ने से कैसे बचें? अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके

हर बार दोनों ओवरीज में स‍िस्‍ट होती है?

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि चाहे म‍ह‍िला को PCOS हो या न हो, हर बार दोनों ओवरीज में स‍िस्‍ट होना जरूरी नहीं है। स‍िस्‍ट एक ओवरी में या दोनों ओवरीज में हो सकती हैं। साथ ही स‍िस्‍ट एक या एक से ज्‍यादा भी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: PCOS होने पर डॉक्‍टर से जरूर पूछें इन 10 सवालों के जवाब, बीमारी को समझने और कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

क्‍या ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट PCOS में बदल सकती है?

PCOS और ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट दो अलग-अलग कंडीशन हैं। ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट होने का यह मतलब नहीं है क‍ि वह PCOS में बदल जाएगी। PCOS में अव‍िकस‍ित फॉल‍िकल्‍स स‍िस्‍ट के रूप में नजर आते हैं पर वो असल गांठ नहीं होती है जबक‍ि ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट असल गांठ होती है ज‍िसके अंदर तरल भरा होता है।

यह भी पढ़ें: क्या PCOS के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी में आती है मुश्किल? जानें डॉक्टर से

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट का पता कैसे चलता है?

cyst-in-PCOS

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि-

  • PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट की जांच के ल‍िए फ‍िज‍िकल एग्‍जाम‍िनेशन करते हैं ज‍िसमें पेल्‍व‍िक एर‍िया की जांच की जाती है।
  • कुछ मामलों में डॉक्‍टर ब्‍लड टेस्‍ट करवा सकते हैं।
  • स‍िस्‍ट का पता लगाने के ल‍िए अल्‍ट्रासाउंड क‍िया जाता है। इससे स‍िस्‍ट का साइज पता चलता है।
  • अगर अल्‍ट्रासाउंड से स‍िस्‍ट का पता नहीं चलता, तो कुछ मामलों में लैप्रोस्‍कोपी (Laparoscopy) भी की जाती है। इस प्रक्र‍िया में छोटा चीरा लगाकर कैमरा शरीर में डाला जाता है ताक‍ि स‍िस्‍ट के साइज और सटीक जगह का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: PCOS के लिए हार्मोन थेरेपी क्या है? जानें ये क्यों जरूरी होती है?

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट का इलाज कैसे क‍िया जाता है?

Dr. Smriti Agrawal ने बताया क‍ि शुरुआती स्‍टेज पर हार्मोनल दवाओं की मदद ली जाती है। स‍िस्‍ट अगर खुद न जाए, तो इंसुल‍िन कंट्रोल करने वाली दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा एड्रोजन हार्मोन को कंट्रोल करने के ल‍िए भी दवाओं की मदद ली जाती है। अन‍ियम‍ित पीर‍ियड्स की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए गर्भन‍िरोधक दवाओं की मदद भी ली जाती है। 2013 में The Journal Of Clinical Endocrinology & Metabolism नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ओवरी में स‍िस्‍ट का असर ओव्‍यूलेशन और फर्टि‍ल‍िटी पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या PCOS स्तनपान को प्रभावित करता है? जानिए सच्चाई

PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट के ल‍िए सर्जरी की जरूरत पड़ती है?

आमतौर पर PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट खुद ठीक हो जाती है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो दवाओं की मदद ली जाती है। ज्‍यादातर केस में सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। अगर ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट है, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: PCOS का इलाज कैसे किया जाता है? जानें डॉक्टर से

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

इन सभी लक्षणों के नजर आते ही डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए-

  • अचानक बढ़ता हुआ दर्द या मरोड़ महसूस होना।
  • पीर‍ियड्स का लंबे समय तक अन‍ियम‍ित होना या बंद होना।
  • तीन से चार महीने तक पीर‍ियड्स न आना।
  • पेट में सूजन या भारीपन।

न‍िष्‍कर्ष:

Gynaecologist Dr. Smriti Agrawal से हुई बातचीत के आधार पर पता चलता है क‍ि PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट हार्मोनल असंतुलन के कारण बने अधूरे फॉल‍िकल्‍स के कारण होती है। जब ओवरीज में एग ठीक ढंग से ग्रो होकर र‍िलीज नहीं हो पाता है, तो फॉल‍िकल्‍स ओवरी में रह जाते हैं और स‍िस्‍ट के रूप में अल्‍ट्रासाउंड में नजर आ सकते हैं। ओवेर‍ी में स‍िस्‍ट का इलाज करने के ल‍िए दवाओं की मदद ली जाती है और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है।

FAQ

  • ओवरी में स‍िस्‍ट क्‍या होती है?

    ओवरी में स‍िस्‍ट तरल से भरी छोटी थैली जैसी होती है। PCOS में ये असल अधूरे फॉल‍िकल्‍स होते हैं, जो एग र‍िलीज न होने पर ओवरी में जमा होकर स‍िस्‍ट के फॉर्म में नजर आते हैं।
  • PCOS में ओवरी स‍िस्‍ट होने पर दर्द होता है?

    ज्‍यादातर मामलों में छोटी स‍िस्‍ट होने पर दर्द महसूस नहीं होता, लेक‍िन अगर स‍िस्‍ट का आकार बड़ा हो, तो पेल्‍व‍िक दर्द महसूस हो सकता है।
  • PCOS में कैसे पता चलेगा क‍ि ओवरी में स‍िस्‍ट है?

    PCOS में अल्‍ट्रासाउंड की मदद से ओवरी स‍िस्‍ट का पता चल सका है ज‍िसमें ओवरी में छोटे-छोटे फॉल‍िकल्‍स नजर आते हैं। 
  • ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के कारण गर्भधारण में समस्‍या होती है?

    ओवेर‍ियन स‍िस्‍ट के कारण ओव्‍यूलेशन प्रभाव‍ित होता है, ज‍िससे गर्भधारण मेंं द‍िक्‍कत आ सकती है। हालां‍क‍ि सही इलाज से प्रेग्नेंसी प्‍लान की जा सकती है।

Read Next

कोर्टिसोल हार्मोन PCOS को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 13, 2026 16:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 13, 2026 16:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Prof Dr Smriti Agrawal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content