Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: हर महिला सुडौल, बड़े और अट्रैक्टिव स्तन पाना चाहती है, लेकिन शरीर में एस्ट्रोजन की कमी (Low Estrogen) और खराब खान-पान की वजह से कुछ महिलाओं के स्तनों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है। स्तनों का आकार छोटा होने की वजह से महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलती है। कुछ महिलाएं ब्रेस्ट साइज (breast Size) बढ़ाने के लिए दवाइयों, सर्जरी और क्रीम आदि का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन नेचुरल तरीके से भी ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, शतावरी, अश्वगंधा, जायफल जैसी चीजें और अच्छी प्रोटीन डाइट से ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies to Increase Breast Size in Hindi) क्या हैं?
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies to Increase Breast Size in Hindi
1. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए तेल से मालिश करें- Massage with Oil to Increase Breast Size
मसाज करने से, स्तनों के आकार को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, मसाज करने से स्तनों में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। इससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ होती है। साथ ही, स्तनों की मांसपेशियों कसाव भी आता है। स्तनों का मालिश करने के लिए जैतून या तिल का तेल अच्छा साबित हो सकता है। इसके लिए आप तेल को थोड़ा गुनगुना करें। 10-15 मिनट तक प्रत्येक स्तन की मालिश करें। रोजाना स्तनों की मालिश करने से कुछ दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
foods to increase breast size
2. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए मेथी के बीज चबाएं- Eat Fenugreek Seeds to Increase Breast Size
मेथी के बीज भी स्तनों का आकार बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है, तो आप किचन में मौजूद मेथी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। मेथी के बीज, शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाते हैं। इससे ब्रेस्ट साइज तेजी से बढ़ने लगता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में रातभर के लिए मेथी के बीजों को भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इन बीचों को चबाकर खा लें। आप चाहें तो मेथी का पानी भी सकते हैं। या फिर मेथी के बीजों के पेस्ट को स्तनों पर भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Breast Size Tips: क्या 30 साल की उम्र के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ाना संभव है? समझें डॉक्टर से
साल 2010 में The Indian Journal of Medical Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मेथी के बीजों को स्तन का आकार बढ़ाने वाला (मास्टोजेनिक) माना जाता है, लेकिन इसके ये एस्ट्रोजेनिक प्रभाव यह संकेत देते हैं कि महिलाओं में हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के एक सुरक्षित विकल्प के रूप में इसके उपयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।
3. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सोयाबीन का सेवन करें- Eat Soybean to Increase Breast Size
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सोयाबीन का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि शरीर में एस्ट्रोजन की कमी की वजह से स्तनों का आकार नहीं बढ़ पाता है। सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है, जो स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। सोयाबीन को डाइट में शामिल करने से शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ता है, इससे स्तनों का आकार बढ़ता है। सोयाबीन प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स होता है, जिससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ (Breast Growth) होती है।
exercise to increase breast size
4. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए योग और एक्सरसाइज जरूर करें- Yoga and Exercise to Increase Breast Size
रोजाना योग या एक्सरसाइज करके भी आप अपने स्तनों के आकार को बढ़ा सकते हैं। फिजिकली एक्टिव रहने से स्तनों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, स्तनों का विकास भी होता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप रोजाना पुश-अप्स, वाल प्रेस, डंबल प्रेस, पुलओवर आदि एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इनके अलावा, भुजंगासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन और गोमुखासन करने से भी स्तनों के आकार में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट साइज पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें
5. ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए शतावरी पाउडर का सेवन करें- Shatavari Powder to Increase Breast Size
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप शतावरी पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रोज रात को एक कप दूध में 2-3 ग्राम शतावरी पाउडर मिलाकर लें। कुछ दिनों तक रोजाना शतावरी का सेवन करने से स्तनों के आकार में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शतावरी में मौजूद औषधीय गुण महिलाओं की कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपके स्तनों का आकार छोटा है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर शतावरी का सेवन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपना ब्रेस्ट साइज नेचुरली बढ़ा सकती हैं। हालांकि ब्रेस्ट का आकार बहुत कुछ आपके जीन्स, बॉडी टाइप, उम्र और हार्मोन्स पर भी निर्भर करता है। इसलिए अगर काफी कोशिश के बाद भी इनका आकार नहीं बढ़ रहा है, तो आप डॉक्टर से मिलकर बात कर सकती हैं।
FAQ
ब्रेस्ट छोटे बड़े हो तो क्या करें?
ब्रेस्ट छोटा या बड़ा होना नॉर्मल है। ज्यादातर महिलाओं में दोनों ब्रेस्ट के आकार में थोड़ा सा अंतर होता है, जो कि नॉर्मल है।ब्रेस्ट साइज कितनी उम्र तक बढ़ता है?
लड़कियों में ब्रेस्ट का विकास आमतौर पर 18 से 20 साल तक पूरा हो जाता है, लेकिन यह महिला की हेल्थ कंडीशन पर भी निर्भर करता है, कई बार मोटापा बढ़ने पर ब्रेस्ट हैवी हो जाते हैं।क्या खाने से ब्रेस्ट का साइज कम होता है?
अगर मोटापे के कारण ब्रेस्ट साइज हैवी लगता है तो इसे कम करने के लिए शरीर के पूरे फैट को घटाना जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कैलोरी की मात्रा कम करनी चाहिए, जिसके लिए डाइटीशियन से सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 16, 2026 18:08 IST
Modified By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma Aug 24, 2023 10:45 IST
Published By : Anju Rawat
