Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay S Dahiphale , Consultant Urologist, Andrologist & Sexologist

लंबे समय तक सेक्स न करने का मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Mental Effects Of Not Having Sex: सेक्सुअली एक्टिव रहने के बाद लंबे समय तक इससे दूरी बनाए रखना सही नहीं है। इसका मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। जानें, कैसे?

No Sex For Long Time Effects: नियमित रूप से यौन संबंध बनाने का फिजिकल हेल्थ पर बहुत गहरा असर पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें, तो रेगुलर सेक्स करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, कार्डिवास्कुलर हेल्थ में सुधार होता है, बॉडी पेन से राहत मिलती है और रात को नींद भी अच्छी आती है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि नियमित रूप से सेक्स करने से नींद में सुधार होता है और गंभीर बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। इसके बावजूद, आपने देखा होगा कि कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब पति-पत्नी लंबे समय तक यौन संबंध नहीं बनाते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसका नेगेटिव असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। आइए, मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से जानते हैं कि लंबे समय तक यौन संबंध न बनाने का मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है।

लंबे समय तक सेक्स न करने का मेंटल हेल्थ पर असर- Not Having Sex For A Long Time Effects

having no sex for a long time effects 001

लंबे समय तक सेक्स न करने का बुरा प्रभाव पुरुष और महिला दोनों पर पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ साइड इफेक्ट्स-

तनाव का बढ़ना

पुरुष हो या महिला, अगर लंबे समय तक यौन क्रिया से दूर रहते हैं, तो इसकी वजह से उनमें तनाव बढ़ सकता है। एनसीबीआई में भी इस बात पुष्टि होती है कि तनाव का बढ़ना और सेक्सुअल सैटिस्फैक्शन का आपस में गहरा संबंध है। अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने फिजिकल रिलेशनशिप नहीं बनाता है, तो इसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है, जो कहीं न कहीं रोजमर्रा के कामकाज और डिसीजन मेकिंग पर भी असर डालती है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स नहीं करने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, खुद बता रहे हैं डॉक्टर

मूड खराब होना

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि जब कोई कपल लंबे समय तक सेक्स से दूर रहता है, तो इसका नेगेटिव असर उनके मूड पर भी पड़ता है। दरअसल, सेक्स करने से हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। एनसीबीआई की एक अन्य रिपोर्ट से इस बात का खुलासा होता है कि सेक्सुअल एक्टिविटी से मूड बूस्ट होता है और इसका ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है।

नींद पर असर

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि सोने से पहले यौन संबंध बनाने से नींद अच्छी आती है। इसी तरह, अगर कोई कपल लंबे समय तक सेक्स से बचता है, तो उनकी नींद पर असर पड़ने लगता है। असल में, सेक्स न करने की वजह से एंग्जाइटी और स्ट्रेस बढ़ने लगता है। ऐसे में नींद का बाधित होना स्वाभाविक हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स में रुचि कम होना हो सकता है खराब मेंटल हेल्थ का संकेत, जानें इसके अन्य लक्षण

रिश्ते पर असर

mental health and sex

यह कहने की जरूरत नहीं है कि यौन संबंध न बनाने के लिए रिश्ते पर बहुत बुरा असर पड़ता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते में जिस तरह प्यार, अपपनापन और इंटिमेसी जरूरी होती है, उसी तरह यौन संबंध का होना भी आवश्यक होता है। अगर किसी वजह से पति-पत्नी के बीच सेक्सुअल रिलेशनशिप नहीं रह जाता है, तो ऐसे में उनका जीवन उदासीनता और निराशा से घिर जाता है। ऐसे रिश्ते अक्सर लंबे समय तक नहीं टिकते हैं या पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ जाते हैं।

आत्मविश्वास की कमी

आपको लग सकता है कि यौन संबंध का आत्मविश्वास से क्या कनेक्शन है? विशेषज्ञों की मानें, तो जो कपल लंबे समय तक सेक्सुअली एक्टिव रहे हैं और अचानक उनके बीच दूरियां आ गई हैं, तो ऐसे में कोई एक पार्टनर खुद को बिट्रेयल महसूस कर सकता है। इसका मतलब है कि उन्हें लग सकता है कि पार्टनर ने उन्हें छोड़ दिया है या उनके साथ धोखा किया। इस तरह की मानसिकता अक्सर लोगों में आत्मविश्वास की कमी भर देती है। इसका उनकी निजी जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस के कारण सेक्सुअल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर? बता रहे हैं डॉक्टर

निष्कर्ष

फिजिलकी एक्टिव रहना कपल्स के लिए जरूरी होता है, ताकि उनका रिश्ता बेहतर बना रहे। अगर किसी वजह से कपल्स के बीच लंबे समय तक यौन संबंध नहीं बनता है, तो यह सही नहीं है। इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। जैसे तनाव, एंग्जाइटी हो सकती है, नींद पर असर पड़ सकता है और यहां तक कि बार-बार मूड स्विंग का सामना भी करना पड़ सकता है। कपल्स के साथ ऐसा न हो, इसलिए कोशिश करें कि आपकी फिजिकल सेक्सुअल लाइफ एक्टिव रहे। अगर कोई शारीरिक समस्या है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • महिलाओं की कितनी उम्र तक संबंध बनाने की इच्छा होती है?

    महिला हो या पुरुष। यौन संबंध बनाने की इच्छा की कोई निश्चित उम्र नहीं है। कुछ लोगों में इसकी इच्छा ताउम्र रहती है, तो वहीं कुछ लोगों में ऐसा नहीं होता है। यौन संबंध के प्रति इच्छा का प्रभावित होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे स्वास्थ्य, मेंटल हेल्थ, फाइनेंशियल हेल्थ आदि। महिलाओं की बात करें, तो उनमें मेनोपॉज के बाद अक्सर यौन संबंध के प्रति चाहत कम हो जाती है।
  • कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने के क्या नुकसान हैं?

    जब महिला व पुरुष को लगे कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से यौन संबंध बनाने लिए तैयार हैं, तभी उन्हें शारीरिक संबंध बनाना चाहिए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 18 साल की उम्र इसके लिए आइडल होती है। हालांकि, व्यक्ति खुद को फाइनेंशियली और मेंटली संबंधों के लिए तैयार पाता है, तभी उन्हें इसकी शुरुआत के बारे में सोचना चाहिए।
  • संबंध बनाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

    संबंध बनाने के तुरंत बाद हाइजीन को इग्नोर नहीं करना चाहिए। पुरुष और महिला दोनों को अपने गुप्तांग की सफाई करनी चाहिए। साथ ही, साबुन या अन्य प्रोडक्ट को भी यौन संबंध बनाने के बाद यूज नहीं करना चाहिए।

Read Next

थकी हुई आंखों के लिए कोल्ड कंप्रेस क्यों फायदेमंद है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 15:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 03, 2025 15:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 03, 2025 15:38 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content