Thu Nov 19, 2026 | 02:23 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

ठंड में चखना न भूलें गाजर की कांजी, खट्टे-चटपटे स्वाद के साथ पाचन को मिलते हैं ये 5 फायदे

गाजर की कांजी सर्दियों में पसंद किया जाने वाला पारंपरिक फर्मेंटेड ड्रिंक है। इसे गाजर, राई, नमक और पानी से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं पाचन के ल‍ि‍ए इसे पीने के फायदे।
ठंड में चखना न भूलें गाजर की कांजी, खट्टे-चटपटे स्वाद के साथ पाचन को मिलते हैं ये 5 फायदेठंड में चखना न भूलें गाजर की कांजी, खट्टे-चटपटे स्वाद के साथ पाचन को मिलते हैं ये 5 फायदे

गाजर की कांजी को सर्दि‍यों में खूब शौक से प‍िया जाता है। इसका स्वाद खट्टा, चटपटा और हल्का तीखा होता है। इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर कुछ दिनों तक धूप या गर्म स्थान पर फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान इसमें लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं। सर्दियों में गाजर की कांजी पीना स्वाद के साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छा विकल्प हो सकता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह ड्र‍िंक पाचन के ल‍िए बेहद लाभकारी मानी जाती है। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में गाजर की कांजी की भूमिका

gajar-ki-kanji-ke-faydegajar-ki-kanji-ke-fayde

1. पाचन क्र‍िया को सपोर्ट म‍िलता है

Dietitian Swetha. A के अनुसार, कांजी में फर्मेंटेशन के दौरान लैक्टिक एसिड बनता है। लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया फर्मेंटेड फूड्स की खासियत होते हैं फर्मेंटेड फूड्स में मौजूद कुछ गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र के कामकाज को सपोर्ट कर सकते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।

साल 2021 में Bulletin Of The National Research Centre में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने पाया क‍ि कांजी में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया की संख्या फर्मेंटेशन के दौरान 3.96 से बढ़कर 8.33 log CFU/mL तक पहुंच गई। इसमें Pediococcus acidilactici नामक बैक्टीरिया भी पहचाना गया, जिसमें प्रोबायोटिक क्षमता पाई गई।

साल 2019 में International Journal Of Gastronomy And Food Science में प्रकाशित अध्ययन में भी पारंपरिक कांजी में लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया की मौजूदगी का विश्लेषण किया गया। इसमें फर्मेंटेशन के 18वें दिन इनकी संख्या 1.94 × 10⁸ CFU/mL तक पहुंच गई थी।

2. आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा

कांजी में फर्मेंटेशन के दौरान लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया विकसित होते हैं। ये बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम का हिस्सा बनकर पाचन तंत्र की सेहत को सपोर्ट कर सकते हैं।

3. गट माइक्रोबायोम का संतुलन बना रहता है

आंतों में गुड और दूसरे तरह के बैक्टीरिया का संतुलन पाचन और शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। कांजी जैसे फर्मेंटेड ड्रिंक्स में मौजूद गुड बैक्टीरिया इस माइक्रोबायोम को सपोर्ट कर सकते हैं।

4. हानिकारक बैक्टीरिया की ग्रोथ रुकती है

कांजी में फर्मेंटेशन के दौरान लैक्टिक एसिड बनता है, जिससे ड्रिंक का pH कम हो जाता है। इसके अलावा, कुछ लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया ऐसे पदार्थ बनाते हैं जो हानिकारक सूक्ष्मजीवों की ग्रोथ को रोक सकते हैं।

5. आंतों की सेहत और इम्यूनिटी को सपोर्ट म‍िलता है

आंतों और इम्यून सिस्टम के बीच गहरा संबंध होता है। आंतों में मौजूद सूक्ष्मजीव शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं। कांजी में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम को सपोर्ट करके इम्यून सिस्टम के सामान्य कामकाज में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सुबह-सुबह इंस्‍टेंट एनर्जी के ल‍िए प‍िएं ये 3 ड्र‍िंक्‍स, द‍िनभर रहेंगे एक्‍ट‍िव

गाजर की कांजी के स्वास्थ्य लाभ

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव

गाजर में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड और फ्लेवोनॉइड, एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं। फर्मेंटेशन के दौरान इन कंपाउंड में बदलाव भी हो सकता है।

आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद

गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है। विटामिन A आंखों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी व‍िटाम‍िन  है। गाजर से बनी कांजी में भी कुछ कैरोटीनॉइड्स मौजूद हो सकते हैं जो आंखों की सेहत के ल‍िए फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें- गाजर का जूस पिएं या कच्ची गाजर खाएं? आंखों और स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

शरीर को एंटीऑक्सीडेंट म‍िलते हैं

गाजर में बीटा-कैरोटीन और फेनोलिक कंपाउंड जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। काली गाजर में एंथोसायनिन भी होता है। ये तत्व त्‍वचा और शरीर के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं।

घर पर पारंपरिक तरीके से गाजर की कांजी बनाने की विधि

सामग्री:

  • 3 से 4 लाल गाजर
  • राई
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काला नमक
  • स्वादानुसार साधारण नमक
  • पानी

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर छील लें और लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक साफ कांच के जार में गाजर के टुकड़े डालें।
  • इसमें दरदरी पिसी हुई राई, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और साधारण नमक मिलाएं।
  • पानी को उबालकर गुनगुना कर लें और इसे गाजर में म‍िलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर जार को साफ कपड़े या ढक्कन से ढक दें।
  • जार को 2 से 4 दिनों तक गर्म स्थान पर रखें। इसे रोज एक साफ और सूखे चम्मच से हिलाएं।
  • फर्मेंटेशन का समय कमरे के तापमान पर निर्भर करता है। इसलिए केवल दिनों की गिनती के बजाय कांजी की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
  • जब कांजी में खट्टापन आ जाए और उसका स्वाद अच्छा लगे, तो इसका सेवन करें।

कांजी तैयार होने की पहचान:

इसका स्वाद हल्का खट्टा और चटपटा हो जाता है। फफूंद, सड़न या बदबू आए, तो इसका सेवन न करें।

कांजी का सेवन करते समय क्‍या सावधानियां बरतें?

  • कांजी का सेवन सीमित मात्रा में करें। शुरुआत में थोड़ी मात्रा लें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें।
  • कांजी को साफ कांच या सिरेमिक के बर्तन में रखें। फर्मेंटेशन के दौरान इसे धूल, गंदगी और कीड़ों से बचाकर रखें।
  • कांजी में नमक ज्‍यादा होने पर इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। हाई बीपी और किडनी के मरीजों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
  • कांजी का खट्टापन कुछ लोगों में एसिडिटी, सीने में जलन या पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। इसल‍िए सीमि‍त मात्रा में सेवन करें।
  • अगर कांजी से बदबू आ रही है, उस पर फफूंद दिखाई दे रही है या उसका रंग और बनावट असामान्य है, तो उसे न पिएं।
  • कांजी में चीनी या गुड़ मिलाया गया है, तो डायबिटीज के मरीजों को इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।
  • कांजी पीने के बाद दस्त, उल्टी, पेट में दर्द या ज्यादा गैस की समस्या हो, तो इसका सेवन बंद कर दें। लक्षण गंभीर होने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

पाचन तंत्र के ल‍िए गाजर की कांजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन क्र‍िया को सपोर्ट म‍िलता है। कांजी में फर्मेंटेशन के दौरान लैक्‍ट‍िक एस‍िड बनता है जो आंतों में गुड बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा देता है, गट माइक्रोबायोम का संतुलन बना रहता है और हान‍िकारक बैक्‍टीर‍िया की ग्रोथ रुकती है, आंतों की सेहत बेहतर होती है और इम्‍यून‍िटी को सपोर्ट म‍िल सकता है। गाजर की कांजी पीने से ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस से बचाव होता है, आंखों की सेहत के ल‍िए गाजर की कांजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है और इससे शरीर को एंटीऑक्‍सीडेंट्स म‍िलते हैं जो शरीर और त्‍वचा के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद होते हैं। कांजी को साफ बर्तन में रखें, फर्मेटेशन के दौरान धूल और गंदगी से बचाएं, कांजी में नमक और चीनी है, तो क‍िडनी, डायब‍िट‍िक और हाई बीपी के मरीज इसे सीमि‍त मात्रा में लें। कांजी पीने से उल्‍टी, दस्‍त जैसी समस्‍या हो, तो सेवन रोक दें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या कांजी पीने से कोई नुकसान भी हो सकता है?

    कुछ लोगों को कांजी पीने से गैस, पेट फूलना, एसिडिटी या दस्त की समस्या हो सकती है। दूषित या गलत तरीके से फर्मेंट की गई कांजी से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी रहता है।
  • कांजी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    कांजी को सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर के भोजन के समय पी सकते हैं। इसे किसी निश्चित समय पर पीना जरूरी नहीं है। शुरुआत में इसकी थोड़ी मात्रा लें।

Read Next

ठंड में दूध के साथ खजूर खाना क्‍यों सेहतमंद है? एक्‍सपर्ट से जानें पोषण और सेवन का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 13:22 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A