कोरोना वायरस ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 के दुनियाभर में कुछ मामले सामने आने के बाद लोगों में हड़कप मच गया है। कई देशों में इस वेरिएंट के फैलने की खबरें सामने आई हैं। कनाडा में पहली बार मई 2026 में सामने आया कोरोना वेरिएंट PJ.2.1 अब उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। इसके बढ़ते मामलों ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या यह वेरिएंट पहले के कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है? क्या इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे हैं या क्या इससे बचाव के लिए दोबारा खास सावधानियां बरतनी जरूरी है?
क्या है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट PJ.2.1?
PJ.2.1 SARS-CoV-2 वायरस का एक नया वेरिएंट है, जो कोविड-19 इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार है। इसकी पहली पहचान मई 2026 में कनाडा के ओंटारियो में की गई थी। इसके बाद स्पेन, इजरायल, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस वेरिएंट को पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कई जेनेटिक बदलाव हुए हैं। यही प्रोटीन वायरस मनुष्य के शरीर के सेल्स में जाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सही इंफेक्शन दर और लोगों पर इसका असर समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों में बार-बार सर्दी-जुकाम होना: कमजोर इम्यूनिटी या खराब हाइजीन? जानें डॉक्टर से
PJ.2.1 कोरोना वेरिएंट के लक्षण क्या हैं?
वर्तमान में PJ.2.1 के ऐसे कोई खास और अलग लक्षण सामने नहीं आए हैं, जिनके आधार पर इसे दूसरे कोरोना वेरिएंट से अलग पहचाना जा सके। इसलिए, इस वेरिएंट की पहचान आप इन लक्षणों से कर सकते हैं-
- गले में दर्द या खराश होना
- ठंड लगने के साथ बुखार आना
- बार-बार खांसी आना
- नाक बहना या नाक बंद होना
- सिर में दर्द और भारीपन महसूस होना
- मांसपेशियों और शरीर में अकड़न
- बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना
- सांस लेने में तकलीफ
- कुछ मरीजों में उल्टी, दस्त या पाचन से जुड़ी समस्याएं।
- स्वाद न आना या सूंघने की क्षमता में कमी
क्या पहले के कोरोना वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक है PJ.2.1?
कोविड-19 के नए वेरिएंट PJ.2.1 के सामने आने के बाद लोगों के बीच सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या यह पहले से ज्यादा गंभीर वायरस है। बता दें कि अभी तक ऐसी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जो बता सके कि PJ.2.1 से संक्रमित लोगों में अस्पताल में भर्ती होने या मौत का खतरा पिछले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा हो।
किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है?
कोरोना इंफेक्शन का खतरा हर उम्र के लोगों में अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में इस वायरस के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए, इन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है-
- 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
- फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीज
- गंभीर या पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोग
- डायबिटीज के मरीज
- दिल की बीमारी से पीड़ित लोग
- प्रेग्नेंट महिलाएं
इसे भी पढ़ें: बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर इन 5 बातों का रखें ध्यान, घर में नहीं फैलेगा इंफेक्शन का खतरा
PJ.2.1 कोरोना वेरिएंट से बचने के लिए क्या करें?
कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए आप अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत के अनुसार मास्क पहनना
- अपने हाथ नियमित रूप से साबुन से धोना
- घर और ऑफिस में हवा के फ्लो का ध्यान रखना
- खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक ढकना
- बीमार होने पर दूसरों के संपर्क में आने से बचना
- लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह पर कोविड-19 टेस्ट करवाएं
- बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना
निष्कर्ष
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट PJ.2.1 के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से मिलते-जुलते हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में इसे ज्यादा जानलेवा साबित करने वाले कोई प्रमाण नहीं हैं। ऐसे में डरने के बजाय लोगों का जागरूक रहना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, जरूरत पड़ने पर जांच करवाना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Image Credit: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 11, 2026 20:21 IST
Published By : Katyayani Tiwari
