Wed Nov 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए 80% पटाखे जिम्मेदार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरोलॉजी (IITM) की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ने का कारण पटाखों का धुआं है। रिपोर्ट में PM2.5 के स्वास्थ्य खतरों और प्रदूषण से बचाव के उपायों पर भी जोर दिया गया है। 
दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए 80% पटाखे जिम्मेदार, रिपोर्ट में हुआ खुलासादिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए 80% पटाखे जिम्मेदार, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों के बीच वायु प्रदूषण को लेकर कई तरह की बहस जारी है। इस बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरोलॉजी (IITM) की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण पटाखों का धुआं है। 8 नवंबर को दिवाली के दिन दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 तक पहुंच गया, जिस कारण इसने 5 सालों का दिवाली के दौरान होने वाले प्रदूषण का रिकॉर्ड तोड़ा है।

दिवाली के बाद अचानक क्यों बिगड़ी दिल्ली की हवा?

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर को दिवाली के अगले दिन पटाखों से निकलने वाले धुएं ने दिल्ली के वायु प्रदूषण में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 9 नवंबर की रात 1 बजे से सुबह 9 बजे के बीच वायु प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी 71.1 प्रतिशत दर्ज की गई। यह आंकड़ा बताता है कि दिवाली में पटाखे फोड़ने का असर सिर्फ दिवाली की रात तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अगले दिन सुबह तक वातावरण में प्रदूषक कणों की मात्रा बहुत ज्यादा बनी रही।

इसे भी पढ़ें: दिवाली बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, बढ़ते प्रदूषण के बीच डाइट में शामिल करें ये Oxygen Boosting Foods

पिछले सालों के मुकाबले दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण

Centre for Science and Environment की अर्बन लैब की डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर शरणजीत कौर के मुताबिक, साल 2026 में अक्टूबर और नवंबर के बीच सर्दियों की शुरुआत का प्रदूषण 2025 से ज्यादा रहा। इसके अलावा, इस साल यानी 2026 में दिवाली से पहले वाले हफ्ते में हवा का जहरीलापन पिछले कई सालों के मुकाबले काफी ज्यादा खराब पाया गया है।

Delhi-Air-Pollution-Caused-By-FirecrackerDelhi-Air-Pollution-Caused-By-Firecracker

CSE के अनुसार, "दिवाली से ठीक पहले वाले हफ्ते में हवा में प्रदूषण का स्तर 236 µg/m³ दर्ज किया गया, जो पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा रहा। यह पिछले साल के 120 µg/m³ से 97% ज्यादा और साल 2024 के 179 µg/m³ से 32% ज्यादा है। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि इस बार दिवाली से पहले प्रदूषण बहुत तेजी से और खतरनाक स्तर पर बढ़ा है।"

पीएम2.5 शरीर के लिए क्यों है खतरनाक?

पीएम2.5 ऐसे सूक्ष्म प्रदूषक कण होते हैं, जो आकार में बहुत छोटा होता है। ये कण सांस के साथ फेफड़ों के अंदर गहराई तक पहुंच सकते हैं और कुछ परिस्थितियों में ब्लड फ्लो तक भी पहुंचने की आशंका रहती है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की सेहत के लिए ऐसी हवा ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या 2 साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनाना चाहिए? दिवाली के प्रदूषण में पेरेंट्स रखें ध्यान

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?

वायु प्रदूषण का लेवल ज्यादा होने पर सुबह और शाम के समय बाहर एक्सरसाइज करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और अच्छी फिटिंग वाला N95 फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, घर के अंदर खिड़कियों को बंद करके रखना चाहिए और हो सके तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना भी मददगार हो सकता है।

निष्कर्ष
दिल्ली-NCR में बढ़ता वायु प्रदूषण किसी एक दिन या एक कारक से बढ़ने वाली समस्या नहीं है। पटाखों से प्रदूषण में अचानक बढ़ोत्तरी जरूर होती है, लेकिन गाड़ियों के धुएं, फैक्ट्रियां, निर्माण कार्य और सड़कों की धूल भी सालभर हवा को प्रभावित करती हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एयर क्वालिटी नॉर्मल कितनी होनी चाहिए?

    हवा की क्वालिटी 0 से 50 के बीच होना सुरक्षित और अच्छा माना जाता है, जिससे आम लोगों को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। अगर AQI 50 से 100 के बीच हो, तो इसे बेहतर माना जाता है, लेकिन ज्यादा सेंसिटिव लोगों को हल्की परेशानी हो सकती है।
  • एयर पॉल्यूशन से कौन-कौन सी बीमारी होती है?

    एयर पॉल्यूशन होने पर अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, फेफड़ों की कार्यक्षमता कमजोर होना और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर सांस से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।

Read Next

→ क्या बेडरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है? जानें क्या कहती है नई रिसर्च

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 19:08 IST

    Published By : Katyayani Tiwari