Wed Nov 11, 2026 | 03:22 PM IST

क्या बेडरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है? जानें क्या कहती है नई रिसर्च

दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। खराब AQI के कारण डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में नई रिसर्च ने दावा किया है कि प्यूरीफायर लगाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। 
क्या बेडरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है? जानें क्या कहती है नई रिसर्चक्या बेडरूम में एयर प्यूरीफायर लगाने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है? जानें क्या कहती है नई रिसर्च

देश के कई शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, फरीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और मुंबई में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और स्मॉग (smog) के कारण न सिर्फ फेफड़ों की बीमारी से जुड़े मरीजों को बल्कि डायबिटीज, किडनी और हार्ट के रोगियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एक रिसर्च दावा कर रही है कि अगर सोते समय कमरे की हवा को साफ रखा जाए, तो प्री-डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए कमरे में HEPA एयर फिल्टर का इस्तेमाल किया गया।

क्या है स्टडी?

इस स्टडी को अमेरिका के NYU Langone Health के रिसर्चर्स ने किया है। इसके नतीजे हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के साइंटिफिक सेशन में पेश किए गए थे। रिसर्च में 150 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है। ये सभी लोग प्री-डायबिटिक थे और इन लोगों को धमनियों में धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने यानी एथेरोस्क्लेरोसिस के बारे में नहीं पता था। रिसर्चर्स ने इन लोगों को दो ग्रुपों में बांटा। एक ग्रुप को बेडरूम में असली पोर्टेबल एयर फिल्टर इस्तेमाल करने के लिए दिया गया, जबकि दूसरे समूह को ऐसा फिल्टर दिया गया जो दिखने और सुनाई देने में वैसा ही था, लेकिन हवा को साफ नहीं करता था। दोनों ग्रुप्स ने करीब एक महीने तक इन डिवाइस का इस्तेमाल किया। इस दौरान कमरे में मौजूद प्रदूषण को भी मापा गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया की करीब 99 प्रतिशत आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेती हैं। ऐसे में ये रिसर्च डायबिटीज और प्री-डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Can bedroom air purifier help in control blood sugarCan bedroom air purifier help in control blood sugar

यह भी पढ़ें- World Diabetes Day: 30 की उम्र से पहले ही क्यों डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं युवा? डॉक्टर से जानें 5 वजहें

डायबिटीज के मरीजों के लिए प्यूरीफायर लगाने के क्या फायदे सामने आए?

रिसर्च में कई चौंकाने वाले फायदे सामने आए, जो प्री-डायबिटीज और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी
फायदेमंद साबित हो सकती है।

  • स्टडी में इस्तेमाल किए गए असली HEPA एयर फिल्टर ने बेडरूम की हवा में मौजूद बहुत छोटे और खतरनाक पॉर्टिकल्स के लेवल को करीब 36% कम कर दिया।
  • ये पॉर्टिकल्स सांस के जरिए फेफड़ों में जाकर ब्लड फ्लो पर असर डाल सकते हैं। इससे प्री-डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क देखा गया है।
  • रिसर्चर्स ने साफ हवा में सोने वाले लोगों में दिनभर ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव में करीब 8% की कमी देखी।
  • स्टडी में सुबह नाश्ते के बाद ब्लड शुगर में होने वाले बदलाव भी देखे गए। रिसर्चर्स के मुताबिक, साफ हवा में रहने वाले लोगों में नाश्ते के बाद ब्लड में मौजूद अतिरिक्त ग्लूकोज की मात्रा में लगभग 17% की कमी हुई।

ब्लड शुगर मापने का क्या तरीका अपनाया गया?

इस स्टडी में शामिल लोगों को Continuous Glucose Monitor (CGM) पहनाया गया। ये हर कुछ मिनट में ब्लड शुगर की रीडिंग लेता है। एयर फिल्टर का इस्तेमाल शुरू करने से पहले लोगों ने एक हफ्ते तक ब्लड शुगर मॉनिटर किया। इसके बाद चार हफ्ते तक फिल्टर इस्तेमाल करने के बाद फिर से रीडिंग ली गई। इसके बाद इन दोनों आंकड़ों की तुलना की गई।

यह भी पढ़ें- खाली पेट ब्लड शुगर 140 है, क्या यह नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें कब डायबिटीज का खतरा

बढ़ता प्रदूषण ब्लड शुगर पर कैसे असर डालता है?

Sage Journal में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में हवा में मौजूद खतरनाक पॉर्टिकल्स शरीर में इंसुलिन रिजेस्टेंस बढ़ाते हैं, जिससे इंसुलिन पर असर पड़ता है। इसके अलावा, जो डायबिटीज के मरीज बहुत ज्यादा प्रदूषण में रहते हैं, उनके बायोमार्कर्स में उतनी ही ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है।
ऐसे में अगर एयर प्यूरीफायर से प्री-डायबिटीज मरीजों के ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव कम होता है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

निष्कर्ष

हालांकि, इस स्टडी में साफ किया गया है कि ये नतीजे घर के अंदर की हवा को बेहतर बनाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से जुड़ा है। फिलहाल यह शुरुआती रिसर्च है, लेकिन इससे साफ होता है कि प्री-डायबिटीज के मरीज बेडरूम में एयर प्यूरीफायर की मदद से घर के अंदर ब्लड शुगर को मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ-साथ प्री-डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए डाइट, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी और डॉक्टर की सलाह बहुत महत्वपूर्ण है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • बेडरूम में एयर प्यूरीफायर को किस जगह रखना सबसे ज्यादा असरदार होता है?

    प्यूरीफायर को बेड से करीब 3 से 5 फीट की दूरी पर रखना चाहिए। इसे किसी अलमारी के पीछे, पर्दे के ठीक नीचे या कोने में न दबाएं। 
  • क्या बेडरूम में एयर प्यूरीफायर के साथ खिड़की थोड़ी खुली रखना सही है या पूरा कमरा सील रखें?

    खिड़की और दरवाजे पूरी तरह बंद रखने चाहिए। अगर खिड़की खुली रहेगी, तो बाहर से आने वाली प्रदूषित हवा को साफ करना मुश्किल हो जाएगा। 

Read Next

→ मोटापा घटाने वाली Ozempic जैसी दवाओं से आंखों की बीमारी NAION का खतरा, FDA ने जारी की चेतावनी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 11, 2026 13:34 IST

    Published By : Aneesh Rawat