Fri Nov 27, 2026 | 12:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

नॉर्मल पानी या ठंडा पानी: बाल धोने के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर से

बालों के लिए नॉर्मल या हल्का गुनगुना पानी सबसे अच्छा है, क्योंकि यह स्कैल्प से गंदगी और ऑयल हटाता है। बहुत गर्म पानी बालों को रूखा बना सकता है, जबकि ठंडा पानी सर्दियों में असहज हो सकता है।
नॉर्मल पानी या ठंडा पानी: बाल धोने के लिए क्या है बेहतर? जानें डॉक्टर सेcold water vs normal water which is better for washing hair

बालों को हेल्दी और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को बालों को नियमित रूप से साफ करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सर्दियां आते ही अक्सर लोग बालों को गर्म पानी से धोने लगते हैं, लेकिन क्या बालों को गर्म पानी से धोना सेफ होता है या इसको नॉर्मल पानी से ही वॉश करना चाहिए? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

क्या बालों को ठंडे पानी से धोना बेहतर है या नॉर्मल पानी से?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, बाल धोने के लिए ठंडे पानी और कमरे के तापमान वाले पानी, दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन कमरे के तापमान वाले (नॉर्मल पानी) या हल्का गुनगुना पानी आमतौर पर सबसे आरामदायक ऑप्शन होता है। बाल धोने से स्कैल्प से पसीना, एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और बालों के प्रोडक्ट्स (products) की बची हुई परत को हटाने में मदद मिलती है।

बहुत गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को पूरी तरह से हटा सकता है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ठंडा पानी, खासकर सर्दियों के मौसम में, असहज लग सकता है और इससे बालों की ग्रोथ में कोई खास फायदा नहीं मिलता है। पानी का तापमान ऐसा होना चाहिए जो आरामदायक लगे, जिससे कोई जलन न हो और न ही बहुत ज्यादा रूखापन आए।

इसे भी पढ़ें: बालों का अचानक झड़ना न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें 7 कारण

बालों पर ठंडे पानी का असर

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, कई लोगों का मानना है कि ठंडे पानी से बाल धोने पर वे ज्यादा शाइनी और मजबूत बनते हैं। हालांकि ठंडा पानी कुछ समय के लिए रूखेपन को कम कर सकता है और बालों को मुलायम महसूस करा सकता है, लेकिन इस बात के बहुत कम प्रूफ हैं कि यह सीधे तौर पर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है या बालों को झड़ने से रोकता है।

cold water vs normal water which is better for washing hair

बालों पर गर्म पानी का असर

डॉ. सुनील कुमार कहते हैं, इसी तरह गर्म पानी से सीधे तौर पर गंजापन नहीं आता है, लेकिन बार-बार बहुत गर्म पानी के इस्तेमाल से बाल और स्कैल्प रूखे हो सकते हैं।

  ठंडा पानी नॉर्मल पानी गर्म पानी
असर  बाल धोने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सर्दियों में बचना चाहिए।  बाल धोने के लिए सबसे आरामदायक और अच्छा विकल्प।  बार-बार गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है।

स्कैल्प के नेचुरल ऑयल पर असर

 बालों में ज्यादा ड्राईनेस नहीं होता, कुछ समय के लिए रूखापन कम कर सकता है।  स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है, न इससे बालों में जलन होती है न ड्राईनेस।  स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को पूरी तरह हटा सकता है।
बालों की स्थिति और मजबूती  कुछ समय के लिए बाल मुलायम महसूस हो सकते है।  बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही विकल्प।  बाल ड्राई और बेजान हो सकते हैं, टूटने का खतरा बढ़ता है।

बालों की स्थिति के लिए सिर्फ पानी नहीं है जिम्मेदार

डॉ. सुनील बताते हैं, आपके बालों की स्थिति सिर्फ पानी के तापमान पर ही नहीं, बल्कि जेनेटिक्स, पोषण, स्कैल्प की सेहत, बालों की देखभाल की आदतों और किसी अन्य मेडिकल स्थिति जैसे फैक्टर्स पर ज्यादा निर्भर करती है। इसलिए, बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी को चुनने के बजाय, बालों को धोने का एक सही और जेंटल तरीका अपनाना ज्यादा जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं? डॉक्टर से जानें कंघी में फंसे बालों के रूट से अंतर पहचानने का सही तरीका

हेल्दी बालों के लिए कौन सा पानी है सही?

डॉ. सुनील कुमार कहते हैं, स्वस्थ बालों के लिए, कमरे के तापमान वाले या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और अपने स्कैल्प के टाइप के अनुसार सही शैंपू चुनें। जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली है, उन्हें शायद अपने बाल ज्यादा बार धोने पड़ें, जबकि रूखे बालों वाले लोगों के लिए कम बार बाल धोना और नियमित रूप से कंडीशनर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

ध्यान रहे, शैंपू को मुख्य रूप से स्कैल्प पर लगाएं और कंडीशनर का इस्तेमाल बालों की लंबाई और उनके सिरों पर करें। गीले बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि गीले बाल बहुत आसानी से टूट सकते हैं। कुल मिलाकर, पानी का आरामदायक तापमान, बालों की सही तरीके से सफाई और सही कंडीशनिंग ही स्वस्थ बाल बनाए रखने के सबसे अच्छे तरीके हैं।

साल 2025 में International Journal of Women's Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सही तरीके से बाल धोने से स्कैल्प का एक्स्ट्रा ऑयल, डैंड्रफ, खुजली और दुर्गंध कम होती है, साथ ही हल्के शैंपू के इस्तेमाल से बालों की बाहरी सुरक्षात्मक परत (क्यूटिकल) भी बेहतर बनी रहती है।

निष्कर्ष

बाल धोने के लिए कमरे के तापमान (नॉर्मल) या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल सबसे सही रहता है, जो स्कैल्प की गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल साफ करता है। बहुत गर्म पानी स्कैल्प का नेचुरल ऑयल हटाकर बालों को रूखा, बेजान व टूटने वाला बना सकता है, हालांकि इससे सीधे गंजापन नहीं आता है। वहीं बहुत ठंडा पानी सर्दियों में असहज लग सकता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने या झड़ने से रोकने का प्रूफ नहीं है। स्वस्थ बालों के लिए आरामदायक तापमान के पानी, स्कैल्प के अनुसार शैंपू, लंबाई में कंडीशनर और तौलिए से धीरे सुखाने जैसी आदतें अपनाएं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

    बालों को स्वस्थ रखने के लिए स्कैल्प और बालों को नियमित रूप से साफ करें, कंडीशन का सही इस्तेमाल करें, हल्के हाथ से बालों को सुखाएं, हीट स्टाइलिंग टूल्स के अधिक इस्तेमाल से बचें, बैलेंस डाइट लें और पर्याप्त पानी पिएं।
  • बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

    स्वस्थ बालों के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन्स से भरपूर दालें, छोले, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां, आंवला, संतरा, नींबू, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और पर्याप्त पानी पिएं।

Read Next

बालों में भृंगराज तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 11:04 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu