बालों में भृंगराज तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Bhringraj Oil For Hair: बालों को घना, लंबा, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए लोग अक्सर महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बालों को हेल्दी रखने के लिए घरेलू नुस्खों को भी अपनाते हैं। खासकर भृंगराज का तेल आयुर्वेद में बालों के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी के रूप में माना जाता है। इस तेल को आमतौर पर बालों की देखभाल, स्कैल्प को पोषण देने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भृंगराज तेल का नियमित इस्तेमाल सही तरीके से करने से बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि बालों के लिए भृंगराज तेल के क्या फायदे हैं?
बालों में भृंगराज तेल लगाने के फायदे
साल 2026 में Cureus में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने, असमय सफेद होने और डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में बहुत प्रभावी है। डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, बालों में नियमित रूप से भृंगराज तेल लगाने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-
1. बालों को मजबूत बनाने में मददगार
भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से बालों को मजबूत बनाने और बार-बार टूटने से बचाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, गलत हेयर केयर रूटीन, पोषण की कमी, तनाव और प्रदूषण जैसे कारणों से बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में भृंगराज तेल से स्कैल्प और बालों की हल्के हाथों से मालिश करने पर बालों को कंडीशनिंग मिलती है। तेल लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और ड्राईनेस कम होती है।
इसे भी पढ़ें: त्रिफला से लेकर भृंगराज तक, जानें 6 जड़ी-बूटियां जो बालों के लिए हैं फायदेमंद
2. बालों को झड़ने से बचाने में लाभकारी
हेयर फॉल के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हार्मोनल बदलाव, तनाव, पोषण की कमी, थायराइड जैसी परेशानियां शामिल हैं। आयुर्वेद में भृंगराज तेल को बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्कैल्प की स्किन की मालिश करने से आराम मिलता है। इस तेल का उपयोग करने से बालों की ड्राईनेस कम होती है और उलझने की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
3. स्कैल्प को हेल्दी रखता है
हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प की देखभाल करना भी जरूरी है। स्कैल्प ड्राई होने के कारण खुजली और असुविधा महसूस हो सकती है। भृंगराज तेल से हल्की मालिश करने से स्कैल्प को नमी मिल सकती है। इससे ड्राई स्कैल्प की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। हालांकि, अगर स्कैल्प में लगातार खुजली, रेडनेस या घाव की समस्या है तो इसके पीछे के असल कारणों के बारे में जानना जरूरी है।
4. बालों को मुलायम और चमकदार बनाए
ड्राई और बेजान बाल देखने में अच्छे नहीं लगते हैं. बार-बार शैंपू करना, हीट स्टाइलिंग और केमिकल ट्रीटमेंट भी बालों की नेचुरल नमी को प्रभावित कर सकती हैं। भृंगराज तेल बालों को कंडीशन करने में मदद कर सकता है। इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाने से ड्राईनेस कम महसूस होती है। बाल मुलायम बनते हैं और उनमें नेचुरल चमक नजर आ सकती है। खासतौर पर जिन लोगों के बाल ड्राई और फ्रिजी रहते हैं।
5. बालों की ग्रोथ बढ़ाए
लंबे और घने बाल पाने की चाह रखने वालों के लिए भी भृंगराज का तेल फायदेमंद माना जाता है। भृंगराज तेल से स्कैल्प की मालिश करने पर स्किन को नमी मिलती है और मालिश से आराम मिल सकता है।
Benefits of Bhringraj oil for Hair
भृंगराज तेल इस्तेमाल करने का सही तरीका
डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि भृंगराज तेल के फायदों को पाने के लिए इसे सही तरह से इस्तेमाल करना जरूरी है। इसलिए, बालों में भृंगराज का तेल इस्तेमाल करते समय आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- तेल को हल्का गुनगुना करें- सबसे पहले अपनी जरूरत के अनुसार थोड़ा भृंगराज तेल लें और इसे हल्का गुनगुना कर लें। ध्यान रहे कि आपको इसे हल्का गुनगुना करना है, गर्म नहीं।
- स्कैल्प पर लगाएं- बालों में छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर तेल को उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं। इससे तेल को बराबर मात्रा में लगाने में आसानी होगी।
- हल्के हाथों से मसाज करें- लगभग 5 से 10 मिनट तक उंगलियों के पोरों से हल्की मालिश करें। नाखूनों से स्कैल्प को न खुजलाएं और न ही स्कैल्प पर जोर से रगड़ें।
- बालों की लंबाई पर लगाएं- अब थोड़ा सा तेल लेकर बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं। इससे बालों का ड्राईनेस कम करने में मदद मिल सकती है।
- कुछ देर बाद बाल धो लें- तेल को स्कैल्प पर 30 मिनट से 1 घंटे बाद तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
भृंगराज तेल लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- पहली बार भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने वाले लोग पैच टेस्ट जरूर कर लें।
- हमेशा अच्छी क्वालिटी का भृंगराज तेल इस्तेमाल करें।
- बहुत ज्यादा मात्रा में तेल लगाने से बचें।
- ऑयली स्कैल्प या एक्ने की समस्या होने पर तेल का इस्तेमाल सावधानी से करें।
- अगर तेल लगाने के बाद खुजली, जलन या रेडनेस हो तो तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें।
- बालों को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित हेयर केयर रूटीन भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो भृंगराज और ब्राह्मी मिक्स करके लगाएं, मिलेंगे कई फायदे
बालों में भृंगराज तेल कितनी बार लगाना चाहिए?
डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, आमतौर पर हफ्ते में 2 से 3 बार भृंगराज तेल लगाना काफी माना जाता है। हालांकि, इसे कब और कितनी बार लगाना चाहिए यह आपके बालों और स्कैल्प की प्रकृति पर भी निर्भर करती है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो कम मात्रा में तेल लाएं और इसे लंबे समय तक बालों में लगाकर न छोड़ें।
निष्कर्ष
भृंगराज तेल बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। यह बालों को कंडीशन करने, ड्राईनेस कम करने और स्कैल्प में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके नियमित और सही इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार बन सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
भृंगराज तेल कितने दिनों में असर दिखाता है?
नियमित रूप से हफ्ते में 2 से 3 बार स्कैल्प में भृंगराज तेल लगाने से स्कैल्प का रुखापन या झड़ने की समस्या में 4 से 8 हफ्तों में सुधार हो सकता है।भृंगराज तेल के क्या नुकसान हैं?
सेंसिटिव स्किन या एलर्जी होने पर भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से खुजली, जलन, रेडनेस या दाने की समस्या हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 26, 2026 16:19 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta