Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी के बिना भी निप्पल छूने पर दर्द होता है? डॉक्टर से जानें कारण

Why Are My Nipples Sore To Touch Not Pregnant: अगर प्रेग्नेंसी नहीं होने के बावजूद किसी महिला को निप्पल में दर्द हो रहा है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें। इस लेख में हम आपको निप्पल में दर्द होने के कुछ कारणों के बारे में बता रहे हैं।

Causes of Nipple Pain: आमतौर पर निप्पल पेन को हम प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखते हैं। असल में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, ताकि शिशु का विकास सही तरह से हो सके। इसके अलावा, ये बदलाव महिलाओं के शरीर को डिलीवरी और ब्रेस्टफीड करवाने के लिए भी तैयार करते हैं। ऐसे में महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे मूड स्विंग, नींद न आना आदि। बहरहाल, आपने कई बार नोटिस किया होगा कि प्रेग्नेंसी न होने के बावजूद कई महिलाओं को हाथ लगाते ही निप्पल में पेन होने लगता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं निप्पल में दर्द होने के कारणों के बारे में।

प्रेग्नेंसी न होने पर भी निप्पल में दर्द क्यों होता है?- Causes of Nipple Pain When Touched Without Pregnancy

causes of nipple pain  01 (9)

हार्मोनल बदलाव

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "महिलाओं में हार्मोनल बदलाव सिर्फ प्रेग्नेंसी के दिनों में ही नहीं होते हैं, बल्कि मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान भी होते हैं। पीरियड्स के दौरान हो रहे हार्मोन बदलाव के कारण महिलाओं को ब्रेस्ट पेन और टेंडरनेस महसूस होता है। इसके साथ-साथ निप्पल में भी दर्द का एहसास हो सकता है।"

इसे भी पढ़ें: Sore Nipples: निप्पल्स में रहता है दर्द, डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

इंफेक्शन

डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "अगर किसी महिला को ब्रेस्ट में इंफेक्शन हुआ है, तब भी निप्पल में दर्द हो सकता है। ब्रेस्ट इंफेक्शन होने के पीछे कई कारण होते हैं। असल में, जब निप्पल की आसपास की स्किन मॉइस्चर न होने के कारण फट जाती है, तो इसके क्रैक के जरिए स्टेफाइलोकोकस ऑरियस जैसे बैक्टीरिया ब्रेस्ट टिश्यू  में घुस सकते हैं। इसके अलावा, निप्पल में दूध जमने की वजह से भी महिलाओं को निप्पल में दर्द हो जाता है।"

स्किन कंडीशन

अगर किसी महिला को स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है, तो भी निप्पल में दर्द हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो एक्जिमा, डर्माटाइटिस और एलर्जिक रिएक्शन के कारण निप्पल में दर्द, जलन, ड्राइनेस आदि समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रखें कि स्किन से जुड़ी किसी भी प्रॉब्लम की अनदेखी करना सही नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको जल्द से जल्द अपना इलाज करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद महिलाओं के निप्पल में दर्द के हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें इसे ठीक करने के उपाय

निष्कर्ष

अगर निप्पल पेन पीरियड्स की वजह से है, तो इसको लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है। जैसे ही पीरियड्स खत्म होंगे, समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी। वहीं, अगर किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण निप्पल में दर्द हो रहा है, तो इसकी अनदेखी न करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • निप्पल्स में दर्द होने के क्या कारण हैं?

    निप्पल्स में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन, ब्रेस्टफीड करवाना और प्रेग्नेंसी। हालांकि, कुछ मेडिकल कंडीशंस की वजह से भी निप्पल्स में दर्द हो सकता है।
  • क्या ब्रेस्ट दबाने से दर्द हो सकता है?

    यह सच है कि कई बार ब्रेस्ट दबाने से दर्द हो सकता है। हालांकि, ऐसा क्यों होता है, यह जानना जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो ऐसा तब होता है, जब महिला को किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, चोट लगी है, गर्भवती है या पीरियड्स चल रहे हैं। हां, अगर दर्द तीव्र है, तो आपकी इसकी अनदेखी न करें और डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।
  • निप्पल्स बड़े क्यों होते हैं?

    निप्पल्स की शेप और साइज महिला का शारीरिक गठन तय करता है। हालांकि, कभी-कभी हार्मोनल बदलाव, जींस और मेडिकल कंडीशं की वजह से भी निप्पल्स बड़े हो सकते हैं।

Read Next

क्या मैं पीसीओडी में चावल खा सकती हूं? डॉक्टर से जानें इस सवाल का जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2025 16:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 01, 2025 16:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 01, 2025 16:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 01, 2025 16:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content