Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

2050 तक दोगुने हो सकते हैं कैंसर के मामले, WHO ने दी चेतावनी, कहा- तुरंत कदम उठाने की जरूरत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक दुनिया भर में कैंसर के मामले दोगुने हो सकते हैं, जिससे कम आय वाले देशों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। 

आज के समय में कैंसर एक गंभीर बीमारी के रूप में अपना पैर दुनियाभर में अलग-अलग रूपों में फैला रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की हालिया रिपोर्ट ने पूरी दुनिया के सामने कैंसर को लेकर एक डरावना आंकड़ा सामने रखा है। WHO की ओर से 2026 की 'ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर' की एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें साल 2050 तक कैंसर के मरीज दोगुने होने की बात कही गई है। इन आंकड़ों को देखने के बाद दुनियाभर के देशों और स्वास्थ्य विभाग में लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

2025 तक दुनियाभर में दोगुने हो जाएंगे कैंसर के मामले- WHO

WHO की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि "IARC का अनुमान है (जो आबादी बढ़ने और उम्र बढ़ने के अनुमानित बदलावों पर बेस्ड है और यह मानकर कि कैंसर की कुल दरें वैसी ही रहेंगी) कि 2050 तक कैंसर के मामलों में दुनिया भर में 66.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसका सबसे ज्यादा असर कम आय वाले देशों और कम-मध्यम आय वाले देशों पर पड़ेगा। WHO के सभी क्षेत्रों में कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसमें अफ्रीकी और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले बढ़ने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: एक जैसे लग सकते हैं पेट में अल्सर और पेट के कैंसर के संकेत, डॉक्‍टर से जानें कैसे पहचानें अंतर

12 देशों में कैंसर से मौत के मामलों में कमी, 48 में बढ़े केस

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2000 से 2019 के बीच दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत देशों में कैंसर से होने वाली समय से पहले मौतों में कमी देखी गई है। हालांकि, 2030 तक इन मौतों को एक-तिहाई कम करने के लक्ष्य को पूरा करने में सिर्फ 12 देश ही सही रास्ते पर हैं। वहीं दूसरी ओर, 48 देशों में कैंसर के कारण मौतें होने के स्थान पर बढ़ रही हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ कैंसरों जैसे फेफड़े, लिवर और गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर को रोकने में सफलता मिल रही है क्योंकि लोग तंबाकू का सेवन कम कर रहे हैं, नमक कम खा रहे हैं और वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, साल 2050 तक कैंसर से होने वाली मौतों में और कमी आने की उम्मीद है, लेकिन यह सभी देशों के लिए एक जैसा नहीं होगा।

Main (24)

40% कैंसर की रोकथाम संभव

WHO की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैंसर के लगभग 40 प्रतिशत नए मामलों को रोका जा सकता है। कैंसर के मामलों में कमी लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े बदलाव की मदद से की जा सकती है। इसके साथ ही अगर कैंसर से जुड़ी सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूत किया जाए तो कैंसर होने की दर और उससे होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए, तंबाकू, शराब और मोटापा इनमें से हर एक चीज कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। इन आदतों को बदलकर भी आप कैंसर होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खराब नींद के कारण कम उम्र में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, महिलाओं में जोखिम ज्यादा: स्टडी

Cancer Cases Predicted to Double by 2050

शुरुआती स्टेज में कैंसर पकड़ना बड़ी चुनौती

WHO की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि "दुनिया भर के कई देशों में कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पहचानने का सिस्टम अभी भी काफी कमजोर है। महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती जांच और गाइडलाइंस की सुविधा सिर्फ 63% देशों के प्राइमरी केयर में है। जबकि पेट या आंत के कोलन कैंसर के लिए यह आंकड़ा सिर्फ 44% रह जाता है और बात करें बच्चों में होने वाले कैंसर की शुरुआती पहचान की तो दुनिया भर में सिर्फ 27% देशों में ही यह व्यवस्था है।" इससे साफ पता चलता है कि आज भी ज्यादातर देशों के पास महिला, बच्चों और पेट के कैंसर जैसी गंभीर कैंसर की बीमारियों को शुरुआत में पकड़ने की सुविधाएं मौजूद नहीं हैं।

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्या जेब में प्याज रखने से बच सकते हैं लू से? ज्योतिरादित्य सिंधिया के दावे का आयुर्वेदाचार्य से जानें सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 18, 2026 16:26 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content