Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

बार-बार गले में दर्द या खराश होना कब मुंह के कैंसर का संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

गले में खराश, आवाज में बदलाव या निगलने में समस्या जैसे लक्षण अगर तीन हफ्ते से ज्यादा रहें, तो यह ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है। इसलिए, आइए जानते हैं कि क्या बार-बार गले में समस्या होना ओरल कैंसर का संकेत हो सकता है? 

गले में खराश, आवाज बैठना, निगलने में समस्या होना या बार-बार गले में इंफेक्शन जैसी समस्याएं आमतौर पर वायरल इंफेक्शन, एलर्जी, प्रदूषण या मौसम में बदलाव के कारण हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में ये समस्याएं कुछ दिनों या हफ्तों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। हालांकि, अगर गले से जुड़ी समस्याएं लगातार बनी रहें या बार-बार लौटकर आएं, तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कुछ मामलों में यह ओरल कैंसर या मुंह और गले के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। गले के कैंसर को ओरोफेरेंजियल कैंसर कहा जाता है। आइए इस बारे में विस्तार से दिल्ली में स्थिति ऑन्कोलॉजिस्ट और 'आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर' के संस्थापक डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा से जानते हैं।

गले से जुड़ी समस्याएं बार-बार होना ओरल कैंसर का संकेत है?

डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा का कहना है कि ओरल कैंसर मुंह, जीभ, मसूड़ों, गालों की अंदरूनी परत, होंठों और गले के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नॉर्मल समस्याओं जैसे लगते हैं। इसलिए कई बार मरीज समय पर इन्हें पहचान नहीं पाते हैं। अगर गले में दर्द या खराश तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक बनी रहे, आवाज में लगातार बदलाव हो, निगलने में दर्द महसूस हो या गले में कुछ फंसा हुआ महसूस हो तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: ओरल कैंसर के होते हैं 4 स्टेज, जानें क्या होते हैं लास्ट स्टेज के लक्षण

आगे डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा ने बताया कि मुंह में न भरने वाले घाव, सफेद या लाल धब्बे, जीभ या मुंह के किसी हिस्से में गांठ, मुंह खोलने में मुश्किल होना, कान में लगातार दर्द या बिना कारण वजन म होना भी ऐसे संकेत हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता है, लेकिन लंबे समय तक बने रहने पर इनकी जांच करानी चाहिए।

01 - 2026-06-07T120516.782

ओरल कैंसर क्यों होता है?

डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा का कहना है तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, स्मोकिंग और ज्यादा शराब का सेवन ओरल कैंसर के जोखिम कारकों में शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ मामलों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस इंफेक्शन भी गले और मुंह के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। जो लोग लंबे समय तक इन जोखिम कारकों के संपर्क में रहते हैं, उन्हें खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: तंबाकू और सिगरेट से कैसे बढ़ता है ओरल कैंसर का खतरा? डॉक्टर से समझें

निष्कर्ष

गले से जुड़ी समस्याएं बार-बार होने पर ओरल कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित ओरल हेल्थ की जांच, तंबाकू और समय पर मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलना जरूरू है। शुरुआत में ओरल कैंसर की पहचान करके इसे बढ़ने से रोका जा सकता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में मुंह या जीभ पर ऐसा घाव या छाला जो ठीक न हो रहा हो और मुंह के अंदर सफेद या लाल रंग के जिद्दी धब्बे दिखाई देना शामिल हैं।
  • मुंह का कैंसर होने का कारण क्या है?

    मुंह के कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू और शराब का ज्यादा सेवन हो सकता है। इसके अलावा, मुंह की खराब साफ-सफाई और टूटे हुए डेंचर यानी नकली दांत लगातार रगड़ खाने से भी यह हो सकता है।

Read Next

एनहाइड्रोसिस (Anhidrosis) क्या है? गर्मी में बिल्कुल पसीना न आने के गंभीर शारीरिक नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 07, 2026 12:15 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jun 07, 2026 12:15 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content