हां, लो प्रोटीन खाने से आपकी भूख बढ़ सकती है। दरअसल, प्रोटीन की कमी से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है जिससे बार बार भूख लगती है। दरअसल, Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru कहती हैं कि नाश्ते में प्रोटीन की कमी से घ्रेलिन हार्मोन बढ़ने लगता है जिससे भूख बढ़ने लगती है। सबसे पहले प्रोटीन कम खाने से पेट जल्दी खाली हो जाता है और क्रेविंग बढ़ने लगती है। इससे खाने के बाद भी आपको खाने का मन करेगा। इस प्रकार से आपका वेट बढ़ सकता है। इसके अलावा भी नाश्ते में प्रोटीन का सेवन जरूरी है जानते हैं विस्तार से।
नाश्ते में प्रोटीन कम होने से दिनभर भूख क्यों लगती है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि नाश्ते में प्रोटीन की कमी से शरीर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी का शिकार हो जाता है। यह सीधे आपके शरीर की भूख और ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। प्रोटीन पेट भरने का एहसास दिलाने वाले हार्मोन को बढ़ाता है और जब इसकी कमी होती है तो ये हार्मोन्स की कमी का कारण बनने हैं जैसे ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1 (GLP-1), कोलेसिस्टोकिनिन (CCK) और पेप्टाइड (YY)।
इसके अलावा The Journal of Nutrition में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि कम प्रोटीन वाला नाश्ता करने से दोपहर के भोजन के समय हाई प्रोटीन फूड्स की क्रेविंग बढ़ जाती है। रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जब लोग अपनी रोजाना की आवश्यकता से कम प्रोटीन का सेवन करते हैं तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने वालों की तुलना में दिनभर ज्यादा भूख और खाने की क्रेविंग महसूस होती है।
प्रोटीन की कमी से बढ़ता है भूख बढ़ाने वाला हार्मोन
डाइट एक्सपर्ट कहती हैं कि प्रोटीन की कमी से घ्रेलिन नामक भूख बढ़ाने वाला हार्मोन बढ़ने लगता है जिससे बार-बार भूख लगने लगती है। जब प्रोटीन की कमी होने पर आपके दिमाग को "पेट भर गया है" वाला मैसेज नहीं मिलता है और क्रेविंग बढ़ती जाती है जिससे आप बार-बार खाने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार खाने की क्रेविंग होती है तो खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट
पूरे दिन ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और फैट खाते हैं आप
जब सुबह के नाश्ते में ही प्रोटीन की कमी होती है तो आपको दिनभर रह-रहकर भूख लग सकती है। दरअसल, आपके शरीर में रोजाना प्रोटीन खाने की मात्रा तय होती है और इसके लिए दिमाग आपको इस लेवल को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है जिससे आपको ज्यादा खाने के संकेत मिलते हैं। ऐसे में आप क्रेविंग के चक्कर में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली चीजों का सेवन करने लगते हैं जिससे वजन बढ़ता है लेकिन शरीर को इसका नुकसान उठाना पड़ जाता है।
-1789713240065.webp)
ब्लड शुगर में काफी उतार-चढ़ाव होता है
जब आप पूरे दिन नाश्ता नहीं करते हैं तो आपके ब्लड शुगर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए कि जब प्रोटीन की कमी होती है तो आपक क्रेविंग के चक्कर में ज्यादा कार्ब्स खाते हैं जो कि आसानी से पच जाता है यानी पहले शुगर बढ़ा और अचानक से शुगर फिर गिर गया। शुगर गिरने से आपको सिरदर्द हो सकता है और आप बहुत लो महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चॉकलेट से लेकर चटपटी चीजों तक, जानें इन 8 चीजों को खाने की तलब क्यों होती है?
नाश्ते में प्रोटीन का होना क्यों जरूरी है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का खाना इसलिए जरूरी है क्योंकि शरीर धीमे-धीमे खाली होता है और सुबह से ही शरीर की एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा जब आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाते हैं तो आपके शरीर के तमाम अंगों को अच्छा स्टार्ट मिलता है। इसके अलावा नाश्ते में कम प्रोटीन खाने ले शरीर को यह तमाम नुकसान हो सकते हैं जैसे-
- ज्यादा क्रेविंग होने पर खाने से वजन बढ़ सकता है।
- दिनभर बार-बार भूख लगने पर खाने से ओवरईटिंग हो सकती है जिससे एसिडिटी और बदहजमी की दिक्कत हो सकती है।
- शुगर स्पाइक बढ़ सकता है और अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो दिक्कत हो सकती है।
- प्रोटीन की कमी से शरीर को दिनभर थकान और नींद महसूस हो सकती है। हर कुछ घंटे पर आप एनर्जीलेस महसूस कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डाइट एक्सपर्ट एडविना का सुझाव है कि आप सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें जैसे दूध, अंडे, दाल, पनीर, चना, मूंग और ड्राई फ्रूट्स। हालांकि, सुबह का नाश्ता बैलेंस रखें और प्रोटीन की कमी से बचें क्योंकि ये अच्छे हार्मोनल हेल्थ और वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
FAQ
कम प्रोटीन वाला नाश्ता करने से वजन कैसे बढ़ सकता है?
जब नाश्ते में प्रोटीन कम होता है तो दिनभर क्रेविंग बढ़ती है, जिससे आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और शुगर वाली चीजें खाते हैं, जो अंततः वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं।डायबिटीज के मरीजों के लिए नाश्ते में प्रोटीन क्यों जरूरी है?
नाश्ते में प्रोटीन की कमी से ब्लड शुगर में तेजी से उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 18, 2026 12:08 IST
Modified By : Pallavi Kumari Sep 18, 2026 12:08 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj