Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या नीम के पत्ते खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? जानें क्या है सच्चाई

Can Neem Leaves Reduce Cholesterol: नीम के पत्ते खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है और किस तरह होता है? इस लेख में जानें, हर जरूरी बात।

Does Neem Reduce Cholesterol: यह बात आपने सुनी होगी कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। आपको बता दें कि आमतौर पर दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एचडीएल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन। जहां, एक ओर एचडीएल की मदद से खून में मौजूद अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल रिमूव हो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर एलडीएल की वजह से आर्टरी में प्लाक बने लगता है। ऐसे में हार्ट से संबंधित तमाम तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए यानी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आपने सुना होगा कि कई लोग नियमित रूप से नीम की पत्तियां खाते हैं। ऐसे में सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई नीम के पत्ते खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आती है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत क्या बताते हैं।

क्या नीम के पत्ते खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?- Are Neem Leaves Good For Cholesterol

can eating neem leaves reduce cholesterol 01 (9)

वंदना राजपूत की मानें, "नीम के पत्ते खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि नीम में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इंफ्लेमेशन और लिपिड को कम करने के लिए जाने जाते हैं, जो कि संभावित रूप से कुल कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। जबकि एचडीएल को बढ़ाने में मदद करते हैं।"

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं नीम और तुलसी का जूस, मिलेंगे अनोखे फायदे

नीम के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कैसे कम करता है?- Neem Leaves Benefits For Cholesterol

लिवर फंक्शन में सुधार

नीम के पत्तों में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जिसकी मदद से लिवर बेहतर तरीके से फैट को मेटाबॉलाइज कर सकता है। इससे आर्टरीज में प्लाक नहीं जमता है और कोलेस्ट्रॉल भी रिमूव हो जाता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल में सुधार

चूंकि, बॉडी में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, बैड और गुड। नीम के पत्तों को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसी वजह से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कई अध्ययनों से भी इस बात की पुष्टि होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब

ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस

नीम में नेचुरली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से ऑक्सिडेविट स्ट्रेस कम होता है, जिसका पॉजिटिव असर ओवर ऑल हेल्थ पर पड़ता है। इससे ब्लड वेसल्स भी बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम हो सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर ब्लड वेसल्स सही तरह से काम नहीं करती हैं, तो इसकी वजह से कार्डयोवास्कुलर डिजीज का रिस्क बना रहता है।

डिटॉक्सिफिकेशन

नीम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। यह बात हम सभी जानते हैं कि बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन से लिपिड प्रोफाइल बैलेंस होता है और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल ठीक करने में कितना समय लगता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने का मतलब यह है कि नीम के पत्ते का सेवन करना हेल्थ के लिए काफी लाभकारी है। इसमें कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। यहां तक कि इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, जिससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के नीम के पत्तों का सेवन न करें। इससे हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • नीम की पत्ती रोज खाने से क्या होगा?

    नीम की पत्ती में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों का रिस्क कम होती है और स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • क्या नीम के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छे हैं?

    हां, नीम के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह एलडीएल को कम करते हैं और एचडीएल को बढ़ा देते हैं।
  • पुरुषों को नीम क्यों नहीं खाना चाहिए?

    विशेषज्ञों के अनुसार पुरुषों को नीम का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में नीम के पत्तों का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता कम हो सकती है, जिससे इंफर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है।

Read Next

क्या Zero Calorie Food खाना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2025 18:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 06, 2025 18:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 06, 2025 18:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content