Ayurvedic Neem Paste Remedy For Watery Eyes In Hindi: अक्सर लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने, धूल-मिट्टी और एलर्जी होने जैसी समस्याओं के कारण लोगों को आंखों से पानी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए से पानी आने की समस्या से बचने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को आंखों का साफ-सफाई का ध्यान रखने, गंदे हाथों को आंखों में लगाने से बचने, स्क्रीन टाइम कम करने और स्क्रीन से हर थोड़ी देर में ब्रेक लेने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आंखों से पानी आने की समस्या से राहत के लिए नीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक नीम में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आंखों से पानी आने की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें आंखों से पानी आने की समस्या से राहत के लिए नीम का इस्तेमाल कैसे करें?
आंखों से पानी आने की समस्या से राहत के लिए नीम का इस्तेमाल कैसे करें? - How To Use Neem To Get Relief From Watery Eyes?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर नीम का इस्तेमाल करने से आंखों से पानी आने की समस्या और आंखों को हेल्दी रखने के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है।
नीम का पेस्ट लगाएं
नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आंखों को बंद करके पलकों पर इस पेस्ट को रख लें और फिर पट्टी बांध लें। इसका इस्तेमाल नियमित रूप से आधे से 1 घंटे के लिए किया जा सकता ह। इससे आंखों की समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हर रात आंखों के नीचे घी लगाने से क्या होता है? जान लेंगे तो आप भी करेंगे ट्राई

नीम के पानी से आंखें धोएं
इसके लिए मुट्ठीभर नीम के पत्तों को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसको छानकर रख लें। इसके ठंडा होने के बाद इससे आंखों को धोएं या इस पानी में कॉटन को भिगोकर आंखों को पोंछ लें। इससे आंखों को साफ रखने और पानी आने की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
नीम के पेस्ट को आंखों पर लगाने के फायदे - Benefits Of Applying Neem Paste On The Eyes In Hindi
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक नीम में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
आंखों से पानी आने की समस्या से राहत
नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करने से आंखों की गंदगी को साफ करने और आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
आंखों की थकान दूर करे
नीम के पेस्ट को आंखों पर लगाने से आंखों को ठंडक देने में मदद मिलती है। इससे स्किन की थकान को दूर करने और आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोज खाएं नीम की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
आंखों का इंफेक्शन से बचाव करे
नीम के पत्तों के पेस्ट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से आंखों का इंफेक्शन से बचाव करने और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
आंखों की जलन और रेडनेस को कम करे
नीम के पेस्ट में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से आंखों की जलन को कम करने, रेडनेस को कम करने और आंखों का इंफेक्शन से बचाव कर हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पेस्ट को आंखो पर लगाने या इसके पानी से आंखों को साफ करने किया जा सकता है। इससे आंखों से पानी आने की समस्या से राहत देने के साथ-साथ आंखों की थकान को दूर करने, आंखों का इंफेक्शन से बचाव करने, जलन को कम करने और रेडनेस को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, आंखों से जुड़ी कोई भी समस्या महसूस होने पर इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नीम के पत्ते को पीसकर लगाने से क्या होता है?
नीम के पत्तों में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों को कम करने, त्वचा को साफ करने, स्किन को हेल्दी बनाए रखने, त्वचा में निखार लाने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।आंखों से पानी निकलता है तो क्या करना चाहिए?
आंखों से पानी आने की समस्या होने पर स्क्रीन से ब्रेक लें, आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें, गर्म या ठंडी सिकाई करें, आंखों में बार-बार हाथ लगाने से बचें और एलर्जी या इंफेक्शन होने पर डॉक्टर की सलाह के साथ आईड्राप का इस्तेमाल करें। इससे आंखों से पानी आने की समस्या और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।आंखों से पानी आना किसका लक्षण है?
आंखों से पानी आने की समस्या अधिक स्क्रीन देखने, धूल-मिट्टी, एलर्जी, इंफेक्शन, आंसू की नली में रूकावट आने, सूजन आने और किसी मेकअप या केमिकल के कारण हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 08, 2026 16:00 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 08, 2026 16:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 16:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 16:00 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 08, 2026 16:00 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta