Ayurvedic Herb Somlata For Asthma In Hindi: प्रदूषण और कई अन्य समस्याओं के कारण लोगों को अस्थमा की समस्या होती है। अस्थमा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने, बेचैनी होने, सीने में जकड़न होने, दर्द होने, घरघराहट होने, सीने में भारीपन होने और सांस फूलने जैसी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने, शरीर को गर्म रखने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इससे राहत के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक सोमलता का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोमलता में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इससे श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें अस्थमा में सोमलता के फायदे?
अस्थमा में सोमलता के फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक सोमलता में बहुत से गुण होते हैं। इसका सेवन करने से श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, स्वास्थ्य में सुधार करने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
श्वसन तंत्र को दुरुस्त करे
औषधीय गुणों से भरपूर सोमलता में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, श्वसन मार्ग को साफ करने, इसकी सूजन और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है, जिससे सांस लेने में होने वाली परेशानी से राहत देने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये खास टिप्स
इम्यूनिटी बूस्ट करे
औषधीय गुणों से भरपूर सोमलता में बहुत से पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव करने, श्वसन तंत्र की सूजन को कम करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों में आराम दे
कई लोग श्वसन तंत्र से जुड़ी अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फ्लू जैसी श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने और इसके कारण होने वाली खांसी की समस्या में राहत देने में मदद मिलती है।
कफ को बाहर निकालने में सहायक
औषधीय गुणों से भरपूर सोमलता का सेवन करने से श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से राहत देने के साथ-साथ बंद नाक से राहत देने, लंग्स में जमा बलगम यानी कफ को पतला करने और शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे सीने में जकड़न होने जैसी समस्याओं से राहत देने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: अस्थमा को ट्रिगर कर रही है बढ़ती ठंड और प्रदूषण? इन हर्ब्स के सेवन से कंट्रोल होंगे लक्षण
अस्थमा में फायदेमंद
सोमलता में औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे सांस फूलने, सांस लेने में परेशानी होने या श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्या में आराम देने में मदद मिलती है।
कैसे करें सोमलता का सेवन?
इसके लिए सोमलता के चूर्ण को शहद में मिलाकर लिया जा सकता है। इससे खांसी और अस्थमा की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसको सोमलता को अर्जुन की छाल के साथ मिलाकर लिया जा सकता है।
सावधानियां
सोमलता का सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी सोमलता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट रखने, श्वसन मार्ग को साफ रखने, इंफेक्शन से बचाव करने, कफ को बाहर निकालने, अस्थमा में आराम देने और खांसी को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, इससे एलर्जी महसूस होने या किसी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन न करें। ध्यान रहे, अस्थमा के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अस्थमा के क्या लक्षण हैं?
अस्थमा की समस्या होने पर व्यक्ति को सांस फूलने पर परेशानी होने, खांसी होने, सीने में जकड़न होने, दर्द होने, घरघराहट होने, सीने में भारीपन होने, सांस लेने में परेशानी होने और एलर्जी होने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, अस्थमा की समस्या होने इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।अस्थमा में क्या खाना चाहिए?
अस्थमा की समस्या होने पर व्यक्ति को डाइट में फल, सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त सैल्मन, कद्दू के बीज, पालक, दूध, अंडे, हल्दी, अदरक और साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें।सोमलता चूर्ण का उपयोग क्या है?
सोमलता चूर्ण का सेवन करने से श्वसन तंत्र में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर में कमजोरी की समस्या से राहत देने, जोड़ों के दर्द को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 17, 2026 09:22 IST
Modified By : Priyanka Sharma Feb 17, 2026 09:22 IST
Modified By : Priyanka SharmaFeb 17, 2026 09:22 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta