Sat Oct 24, 2026 | 08:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vishnu Hari , Oncologist & Haematologist

क्या ब्लड टेस्ट से पता चल सकता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें कौन-सी जांच है जरूरी

क्या आपको लगता है कि ब्लड टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जा सकता है? तो इस लेख को जरूर पढ़ें, क्योंकि डॉक्टर बता रहे हैं कि ब्रेस्ट कैंसर की जांच में कौन से टेस्ट सबसे जरूरी है?
क्या ब्लड टेस्ट से पता चल सकता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें कौन-सी जांच है जरूरीक्या ब्लड टेस्ट से पता चल सकता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें कौन-सी जांच है जरूरी

ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों में कई तरह के मिथक हैं और इसी के चलते अक्सरर महिलाएं इसकी जांच कराने में देर भी कर देती हैं। अगर ब्रेस्ट कैंसर के मामलों की बात की जाए, तो भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। GLOBOCAN 2022 के मुताबिक, दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं और भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर पहले नंबर है। इसलिए ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए इसकी रेगुलर स्क्रीनिंग कराना बहुत जरूरी है। Breast Cancer Awareness Month के मौके पर हमने Dr. Vishnu Hari, Associate Director & Head (Unit I) – Medical Oncology, Haematology & BMT, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad से बात की और उनसे ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े टेस्ट के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोगों को लगता है कि ब्लड टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर का पता चल जाएगा, लेकिन इसके लिए महिलाओं को खासतौर पर ब्रेस्ट में हो रहे बदलावों पर नजर रखना जरूरी है।

क्या ब्लड टेस्ट से ब्रेस्ट कैंसर का पता चलता है?

Dr. Vishnu Hari कहते हैं, “ब्लड टेस्ट यानी CBC रिपोर्ट, ब्लड शुगर या लिवर-किडनी फंक्शन टेस्ट जैसी सामान्य जांच से ब्रेस्ट कैंसर की पुष्टि नहीं होती। ये टेस्ट सिर्फ शरीर की सेहत की जांच करने के लिए होते हैं। ब्लड टेस्ट के अलावा, कई लोग ट्यूमर मार्कर टेस्ट को भी कैंसर की पक्की जांच मान लेते हैं, लेकिन CA 15-3 और CA 27.29 जैसे कुछ ट्यूमर मार्कर शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए रेगुलर इस्तेमाल नहीं किए जाते।”

ब्रेस्ट कैंसर की जांच कैसे की जाती है?

Dr. Vishnu Hari का कहना है, “ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए डॉक्टर मरीज के लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक जांच के आधार पर ही मैमोग्राफी, ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड और जरूरत पड़ने पर MRI की सलाह दे सकते हैं। ब्रेस्ट कैंसर का चेकअप समझने के लिए तीन स्टेज जरूरी होते हैं।”

1. क्लिनिकल ब्रेस्ट एग्जामिनेशन

Dr. Vishnu Hari ने बताया कि सबसे पहले मरीज से उसके लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और परिवार में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री के बारे में पूछा जा सकता है। इसके बाद स्तनों और बगल के आसपास की जांच की जाती है, ताकि किसी गांठ या असामान्य बदलाव का पता लगाया जा सके। इस चेकअप के आधार पर ही डॉक्टर आगे की जांच कराते हैं। इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि सिर्फ हाथ से जांच करने पर हर तरह के ब्रेस्ट कैंसर का पता नहीं लगाया जा सकता।

2. मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड या MRI

Cleveland Clinic के मुताबिक, अगर स्तन में गांठ महसूस होती है, तो ये चेकअप कराने की सलाह दी जा सकती है।

  • मैमोग्राफी - इसमें कम मात्रा में एक्स-रे का इस्तेमाल करके स्तन के अंदर की तस्वीरें ली जाती हैं। यह ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और बदलावों को जांचने के लिए बेहतर तकनीक है।
  • ब्रेस्ट अल्ट्रासाउंड - इसमें रेडियो वेव की मदद से स्तन के अंदर की तस्वीरें ली जाती हैं। इससे डॉक्टर को गांठ की प्रकृति समझने में मदद मिल सकती है।
  • ब्रेस्ट एमआरआई (Breast MRI) -Dr. Vishnu Hari ने बताया कि कुछ खास कंडीशन में इसकी जरूरत पड़ सकती है, जैसे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क ज्यादा होने पर या फिर अगर दूसरी जांच से जानकारी नहीं मिल रही है। ब्रेस्ट एमआरआई हर मरीज के लिए जरूरी नहीं होती।

braest cancer checkupbraest cancer checkup

यह भी पढ़ें- क्या 30 साल से कम उम्र में भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें कम उम्र में बीमारी के कारण और शुरुआती संकेत

3. बायोप्सी

Dr. Vishnu Hari ने कहा, “अगर मैमोग्राफी या अल्ट्रासाउंड में कोई गांठ या हिस्सा दिखाई देता है, तो फिर मरीज को बायोप्सी कराने की सलाह दी जा सकती है। इसमें गांठ या टिश्यू का छोटा सैंपल लेकर लैब में माइक्रोस्कोप से जांच की जाती है। बायोप्सी से पता चलता है कि टिश्यू में कैंसर कोशिकाएं हैं या नहीं। अगर बायोप्सी में कैंसर की पुष्टि होती है, तो आगे ट्यूमर के प्रकार और कुछ खास बायोमार्कर की जांच भी की जा सकती है।”

ब्रेस्ट कैंसर में ब्लड टेस्ट क्यों किए जाते हैं?

Dr. Vishnu Hari कहते हैं, “ब्रेस्ट कैंसर की जांच में ब्लड टेस्ट कराने की सलाह इसलिए देते हैं, ताकि मरीज की पूरी सेहत की जानकारी मिल सके। इसे जानने के लिए डॉक्टर CBC, लिवर फंक्शन और किडनी फंक्शन जैसे चेकअप की सलाह दे सकते हैं। इन चेकअप से यह समझने में मदद मिलती है कि शरीर इलाज के लिए कितना तैयार है और आगे किन बातों का ध्यान रखना होगा। इसलिए ब्रेस्ट कैंसर में ब्लड टेस्ट कैंसर जानने के लिए नहीं, बल्कि मरीज की पूरी सेहत जानने की कोशिश की जाती है।”

यह भी पढ़ें- परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर नहीं, फिर भी क्यों हो सकती है यह बीमारी? डॉक्टर से जानें 7 कारण

निष्कर्ष
ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए सिर्फ ब्लड टेस्ट नहीं, बल्कि फिजिकल एग्जामिनेशन के बाद मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड या MRI की सलाह दी जा सकती है। अगर डॉक्टर को ब्रेस्ट या बगल में किसी भी तरह की गांठ दिखाई देती है, तो बायोप्सी कराई जा सकती है। अगर ब्रेस्ट में किसी भी तरह का असामान्य बदलाव महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • निप्पल से निकलने वाले डिस्चार्ज की जांच के लिए कौन-सा टेस्ट किया जाता है?

    निप्पल से असामान्य या खूनी स्राव होने पर डक्टोग्राम (Ductography) किया जाता है। इसमें तरल को स्लाइड पर रखकर माइक्रोस्कोप के नीचे देखा जाता है कि उसमें कोई कैंसर कोशिकाएं तो मौजूद नहीं हैं।
  • क्या PET-CT स्कैन कराने से पहले किसी विशेष ब्लड टेस्ट की जरूरत होती है?

    पीईटी-सीटी (PET-CT) स्कैन से पहले सीरम क्रिएटिनिन (Kidney Function) और फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज (शुगर) की जांच की जाती है। यदि ब्लड शुगर बहुत ज्यादा हो, तो रेडियोएक्टिव ग्लूकोज ट्रेसर (FDG) ठीक से कैंसर सेल्स तक नहीं पहुंच पाता और टेस्ट की रिपोर्ट गलत आ सकती है।

Read Next

→ मेनोपॉज के दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं? मानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 24, 2026 18:13 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vishnu Hari