Thu Oct 8, 2026 | 06:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Prasad Mylarappa , Urologist

लिंग कटने के बाद क्या जिंदा रह सकता है आदमी? डॉक्टर से जानें

लिंग कटने या गंभीर चोट के बाद भी व्यक्ति जीवित रह सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, ऐसी स्थिति में शरीर पर क्या असर पड़ता है, कितना खून बह सकता है और तुरंत इलाज क्यों जरूरी है?
लिंग कटने के बाद क्या जिंदा रह सकता है आदमी? डॉक्टर से जानेंलिंग कटने के बाद क्या जिंदा रह सकता है आदमी? डॉक्टर से जानें

किसी पुरुष के लिंग पर गंभीर चोट लगने या उसके आंशिक अथवा पूरी तरह कट जाने की स्थिति बेहद गंभीर होती है। अपोलो हॉस्पिटल, शेषाद्रिपुरम, बेंगलुरु के कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. चंदन एम. एन. के अनुसार, लिंग का कट जाना अपने आप में हमेशा जानलेवा नहीं होता लेकिन इसमें तेज ब्लीडिंग, मूत्रमार्ग की चोट और इंफेक्शन जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में हर मिनट अहम हो सकता है। यूरोलॉजिस्ट डॉ. चंदन एम. एन. बताते हैं कि चोट के कारण लिंग के कट जाने को कभी भी सामान्य चोट समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में जानना जरूरी है कि लिंग कटने के बाद शरीर में क्या होता है, कौन-से इलाज संभव हैं और ऐसी स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए।

क्या लिंग कटने के बाद व्यक्ति जीवित रह सकता है?

Ramaiah Memorial Hospital, Bengaluru के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष और सलाहकार डॉ प्रसाद माइलारप्पा के अनुसार, लिंग का आंशिक या पूरा कट जाना अपने आप में हमेशा जानलेवा नहीं होता, लेकिन यह बेहद गंभीर चोट है। ऐसी स्थिति में शरीर से काफी खून निकल सकता है और आस-पास के टिश्यू को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर ब्लीडिंग को समय पर कंट्रोल न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए ऐसी चोट लगने पर घर पर इलाज करने या समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए।

  • लिंग में चोट के साथ कई बार मूत्रमार्ग यानी यूरेथ्रा को भी नुकसान हो सकता है।
  • इसकी वजह से मरीज को सामान्य तरीके से पेशाब करने में परेशानी हो सकती है।
  • डॉक्टर चोट की गंभीरता के अनुसार मूत्रमार्ग की सर्जरी कर सकते हैं।
  • कुछ मामलों में जब तुरंत सामान्य रास्ते से पेशाब निकालना संभव नहीं होता, तो कुछ समय के लिए पेशाब के फ्लो को दूसरे तरीके से डायवर्ट करने की जरूरत पड़ सकती है।
  • इसका काम शरीर में पेशाब के जमा होने और आगे होने वाली गंभीरता को रोकना होता है।

साल 2022 में Eplasty जर्नल में प्रकाशित केस स्टडी का यह मामला सिजोफ्रेनिया से पीड़ित एक 38 वर्षीय व्यक्ति का है, जिसने खुद को गंभीर चोट पहुंचाई थी और उसका लिंग पूरी तरह कट गया था। प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी की टीमों ने तुरंत इमरजेंसी सर्जरी कर कटे हुए हिस्से को सफलतापूर्वक जोड़ दिया।

सर्जरी के बाद नसों में खून के जमाव को ठीक करने के लिए जोक थेरेपी (Leech therapy) और स्किन ग्राफ्टिंग की मदद ली गई। हालांकि कुछ समय बाद मामूली जटिलता (हाइपोस्पैडियस) हुई, लेकिन 7 महीने के फॉलो-अप में मरीज की यौन और मूत्र संबंधी कार्यक्षमता पूरी तरह ठीक हो गई। वह अपने सफल इलाज से पूरी तरह संतुष्ट और खुश था।

can man survive after penis amputationcan man survive after penis amputation

क्या कटे हुए हिस्से को दोबारा जोड़ा जा सकता है?

डॉ. चंदन एम. एन. के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में माइक्रोसर्जरी की मदद से कटे हुए हिस्से को दोबारा जोड़ा यानी रीप्लांट किया जा सकता है। हालांकि, यह हर मामले में संभव नहीं होता। इसकी सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे चोट कितनी गंभीर है, कटे हुए हिस्से के टिश्यू किस स्थिति में हैं और मरीज कितनी जल्दी अस्पताल पहुंचा है। इसलिए कटे हुए हिस्से को सही तरीके से सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: पेनिस में सेंसिटिविटी कम क्यों महसूस होती है? डॉक्टर से जानें इसके 7 मुख्य कारण

कटे हुए हिस्से को कैसे सुरक्षित रखें?

डॉ. चंदन एम. एन. बताते हैं कि अगर ऐसी दुर्घटना हो जाए तो कटे हुए हिस्से को फेंकना नहीं चाहिए। डॉक्टर के अनुसार इसे स्टेराइल ड्रेसिंग में लपेटकर एक अच्छी तरह बंद होने वाले बैग में रखा जाना चाहिए। बैग को बर्फ वाले दूसरे कंटेनर में रखा जा सकता है, लेकिन कटे हुए टिश्यू का सीधे बर्फ या बहुत ठंडी सतह से संपर्क नहीं होना चाहिए। गलत तरीके से बर्फ पर सीधे रखने से टिश्यू को नुकसान पहुंच सकता है और दोबारा जोड़ने की संभावना प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स के दौरान पेनिस में दर्द क्यों होता है? तुरंत कराएं इन जरूरी कारणों की जांच

मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है असर

डॉ. चंदन एम. एन. के अनुसार, ऐसी गंभीर चोट का असर केवल शरीर तक सीमित नहीं रहता। व्यक्ति को एंग्जायटी, डिप्रेशन, शरीर को लेकर चिंता, आत्मविश्वास में कमी या सेक्सुअल फंक्शन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए शारीरिक इलाज के साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग और साइकोथेरेपी मरीज को इस स्थिति से उबरने में मदद कर सकती है।

निष्कर्ष

लिंग का आंशिक या पूरा कट जाना एक मेडिकल इमरजेंसी है, लेकिन सही समय पर इलाज मिलने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इस स्थिति में ब्लीडिंग रोकना और कटे हुए हिस्से को सही तरीके से सुरक्षित रखते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है। कुछ मामलों में माइक्रोसर्जरी से कटे हिस्से को दोबारा जोड़ना भी संभव हो सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • लिंग पर गंभीर चोट लगने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?

    मरीज को तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सहायता लेनी चाहिए। घर पर किसी तरह की सर्जरी या कटे हिस्से को खुद जोड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
  • क्या लिंग कटने के बाद बहुत ज्यादा खून निकलता है?

    ब्लीडिंग की मात्रा चोट की जगह और चोट कितनी है इस पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में ब्लीडिंग गंभीर हो सकती है, इसलिए इसे इमरजेंसी मानना जरूरी है।

Read Next

→ सुबह उठते ही आंखों में भारीपन और जलन क्यों होती है? जानें ये मुख्य कारण और बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 08, 2026 17:24 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Prasad Mylarappa