Sun Nov 29, 2026 | 11:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

बेसन या मसूर दाल: सर्दियों में टैनिंग हटाने के लिए क्या है सबसे कारगर उपाय

Besan Vs Masoor Dal For Face: सर्दियों में लोग टैनिंग से बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आप इन 2 दालों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि टैनिंग हटाने के साथ चेहरे की रंगत निखारने में मददगार हैं।
बेसन या मसूर दाल: सर्दियों में टैनिंग हटाने के लिए क्या है सबसे कारगर उपायBesan Vs Masoor Dal For Face Tanning 

सर्दियां अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं ले आती हैं जिसमें कि स्किन से जुड़ी समस्याएं भी शामिल होती है। इस मौसम में ट्राईनेस के साथ फेस टैनिंग की दिक्कत भी बहुत ज्यादा परेशान करती है। Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru कहती हैं कि इस मौसम में पारंपरिक भारतीय स्किनकेयर रूटीन में बेसन और मसूर की दाल का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है, खासकर त्वचा को एक्सफोलिएट करने, टैनिंग हटाने और बेजान त्वचा को बेहतर बनाने के लिए। सर्दियों के मौसम में, जब त्वचा रूखी हो जाती है और नमी खो देती है, तब इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल अक्सर घर पर बने फेस पैक के रूप में किया जाता है। हालांकि, इनका असर इस बात पर निर्भर करता है कि इन्हें कैसे तैयार किया गया है और व्यक्ति की त्वचा का प्रकार क्या है। साथ ही जानते हैं टैनिंग हटाने के लिए इन दोनों में से सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?

बेसन या मसूर दाल: सर्दियों में टैनिंग हटाने के लिए किसे लगाएं?

डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि बेसन का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से त्वचा को साफ करने और एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता है। जब इसे पानी, दूध या दही के साथ मिलाया जाता है, तो एक पेस्ट बन जाता है जो त्वचा की ऊपरी गंदगी को हटाने और मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को ढीला करने में मदद कर सकता है। इसके हल्के एक्सफोलिएशन से त्वचा कुछ समय के लिए अधिक चिकनी और चमकदार दिख सकती है। लेकिन, बहुत ज्यादा रगड़ने या बार-बार इस्तेमाल करने से त्वचा की ऊपरी परत स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है, खासकर सर्दियों में जब त्वचा पहले से ही रूखी होने की संभावना रखती है।

   विशेषता    बेसन   मसूर दाल
सर्दियों में उपयुक्त ज्यादा बेहतर विकल्प; सही सामग्री के साथ लगाने पर उपयुक्त। कम उपयुक्त; सर्दियों में ड्राईनेस बढ़ा सकती है और त्वचा की बनावट पर असर डाल सकती है।
एक्सफोलिएशन और असर ऊपरी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को अस्थायी रूप से चिकना और चमकदार बनाता है। भिगोकर बारीक पीसने पर सतह से डेड स्किन सेल्स हटाती है, जिससे त्वचा ताजा दिखती है।
संभावित जोखिम बहुत ज्यादा रगड़ने या बार-बार लगाने से स्किन बैरियर को नुकसान पहुंच सकता है इसके मोटे कण घर्षण पैदा करके जलन कर सकते हैं, खासकर संवेदनशील या एक्ने वाली त्वचा में।
बेहतर उपयोग का तरीका पानी, दूध या दही से पेस्ट बनाएं; डी-टैन पैक में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। सावधानी से इस्तेमाल करें, लगाने से पहले भिगोकर बारीक पीसना जरूरी है।

घर पर बने फेस पैक में मसूर की दाल भी एक लोकप्रिय सामग्री है। अगर सावधानी से इस्तेमाल किया जाए, तो भिगोकर बारीक पीसी हुई मसूर की दाल त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट कर सकती है। यह त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है, जिससे त्वचा ताजा और बेहतर दिखती है। हालांकि, इसके मोटे कण त्वचा पर रगड़ पैदा कर सकते हैं और जलन पैदा कर सकते हैं, खासकर उन लोगों में जिनकी त्वचा संवेदनशील है या जिन्हें एक्ने की समस्या है।

क्या है ज्यादा बेहतर विकल्प?

डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि सर्दियों के लिहाज से टैनिंग हटाने के लिए बेसन ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि मसूर दाल से चेहरे में ड्राईनेस बढ़ सकती है और स्किन की बवावट काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा टैनिंग कम करने के लिए त्वचा को हाइड्रेट करना भी जरूरी है इसलिए जब आप बेसन से डी टैन पैक बनाएं तो इसमें अच्छी मात्रा में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को जरूर मिलाएं ताकि स्किन मॉइस्चराइज होने के साथ हील भी हो।

इसे भी पढ़ें: इन 3 चीजों में मिलाकर चेहरे पर लगाएं चंदन, महीनेभर में कम हो जाएगी टैनिंग की समस्या

World Journal of Pharmaceutical Research में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि बेसन का इस्तेमाल पुराने समय से ही सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। यह त्वचा के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है, क्योंकि यह त्वचा को साफ करने और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल त्वचा की टैनिंग कम करने और ऑयलीनेस को घटाने के लिए किया जाता है, जिससे यह मुहांसों को रोकने में भी मददगार साबित होता है। यह त्वचा के रंग को निखारता है, इसलिए इसे त्वचा का रंग साफ करने वाले उपाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

remedy for tanning removal

क्या है एक्सपर्ट का सुझाव

डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि जहां तक टैनिंग हटाने की बात है, तो बेसन या मसूर की दाल, दोनों में से कोई भी सीधे तौर पर मेलेनिन के बढ़े हुए उत्पादन को कम नहीं कर सकता, जो टैनिंग का मुख्य कारण होता है। ये एक्सफोलिएशन के जरिए बेजान त्वचा को कुछ समय के लिए बेहतर दिखा सकते हैं, लेकिन पिगमेंटेशन के लिए ये कोई पक्का इलाज नहीं हैं। सर्दियों में बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रूखापन, जलन और त्वचा का रंग असमान यानी अनईवन पिगमेंटेशन होने की समस्या बढ़ सकती है। टैनिंग को और बढ़ने से रोकने के लिए, एक अच्छा मॉइस्चराइजर और SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना ज्यादा जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा फेस मास्क से हटाएं स्किन टैनिंग, जानें लगाने का सही तरीका

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. शिरीन फुरटाडो कहती हैं कि कुल मिलाकर, इन दोनों चीजों का इस्तेमाल पारंपरिक स्किनकेयर में किया जाता है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से इन्हें टैनिंग हटाने का कोई पक्का इलाज नहीं माना गया है। त्वचा का रंग एक समान बनाए रखने के लिए, धूप से लगातार बचाव करना और सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना ज्यादा असरदार तरीका है।

FAQ

  • टैनिंग को हटाने के लिए क्या करें?

    टैनिंग को हटाने के लिए आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर लगाएं जो कि स्किन की बनावट को बेहतर बनाने के साथ त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार है।
  • धूप में चेहरा काला पड़ जाए तो क्या लगाना चाहिए?

    धूप में चेहरा काला पड़ जाए तो SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा चेहरे पर गुलाब जल और दूध भी लगाएं।

Read Next

अपराजिता फूल से बनाएं होममेड नाइट क्रीम, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 23:23 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado