Sun Nov 29, 2026 | 08:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

अपराजिता फूल से बनाएं होममेड नाइट क्रीम, मिलेंगे कई फायदे

अपराजिता फूल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है। इसलिए, आइए जानते हैं कि घर पर अपराजिता फूल से नाइट क्रीम कैसे बनाएं?
अपराजिता फूल से बनाएं होममेड नाइट क्रीम, मिलेंगे कई फायदेBenefits of Aparajita flowers

खूबसूरत, मुलायम और चमकदार स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर रात को सोने से पहले अपनी स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर आप केमिकल फ्री होममेड क्रीम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो घर पर अपराजिता फूल से नाइट क्रीम बना सकते हैं। अपराजिता का फूल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें नेचुरल पिगमेंट एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि अपराजित फूल से होममेड नाइट क्रीम कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं?

अपराजिता फूल होममेड नाइट क्रीम के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, अपराजिता फूल से तैयार होममेड नाइट क्रीम स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को ये फायदे मिल सकते हैं-

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

अपराजिता के फूलों में एंथोसायनिन जैसे नेचुरल पिगमेंट पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपराजिता के फूल सेहत के लिए हैं वरदान, जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से इस्तेमाल का सही तरीका

2. त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में मददगार

अपराजिता के फूलों से तैयार नाइट क्रीम में मौजूद एलोवेरा जेल और हल्का मॉइश्चराइजिंग बेस मिलाया जाए तो यह स्किन को नमी देने में मदद कर सकता है। रात के समय मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। खासतौर पर सर्दियों में रूखी और बेजान स्किन को नमी देने में मदद करते हैं।

3. त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग लुक देता है

अपराजिता के फूलों का नीला अर्क नेचुरल रंग और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। जब आपकी स्किन पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेटेड रहती है तो वह पहले की तुलना में ज्यादा मुलायम और फ्रेश दिखाई दे सकती है।

4. स्किन को ड्राईनेस से बचाने में मददगार

रात में स्किन से नमी कम होने के कारण कई बार सुबह चेहरा रूखा महसूस होता है। ऐसे में अपराजिता से तैयार नाइट क्रीम स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करती है। यह स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रख सकती है।

Benefits of blue pea for skin healthBenefits of blue pea for skin health

घर पर कैसे बनाएं अपराजिता फूलों की होममेड नाइट क्रीम?

डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, अपराजिता के फूलों से नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

सामग्री

  • अपराजिता के फूल- 8 से 10
  • एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
  • बिना खुशबू वाला मॉइश्चारइजर- 1 छोटा चम्मच
  • ग्लिसरीन- आधा चम्मच
  • पानी- 1/2 कप

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • इसके बाद एक पैन में आधा कप पानी गर्म करें।
  • इसमें अपराजिता के फूल डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
  • जब पानी का रंग गहरा नीला हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • इस मिश्रण को ठंडा करके साफ कपड़े या छन्नी से छान लें।
  • अब एक साफ कटोरी में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और मॉइश्चराइजर डालकर मिला लें।
  • अब इसमें अपराजिता के तैयार अर्क की कुछ बूंदें और आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन डालें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक मुलायम मिश्रण तैयार कर लें।
  • रात को चेहरा साफ कर लें और बाद में हल्का सुखाकर क्रीम लगा लें।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस भगाए और स्किन में लाए निखार, जानें ब्लू टी पीने के जबरदस्त फायदे

नाइट क्रीम बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर पर तैयार की गई इस क्रीम में पान और एलोवेरा होने के कारण बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बना रहता है। इसमें कोई प्रिजर्वेटिव नहीं होता है, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर नहीं करना चाहिए।

  • हमेशा ताजे और साफ फूलों का इस्तेमाल करें।
  • साफ और ड्राई बर्तन में ही क्रीम तैयार करें।
  • हमेशा थोड़ी मात्रा में और ताजा मिश्रण तैयार करें।
  • पानी वाला अर्क और क्रीम अलग-अलग रखें और इस्तेमाल के समय ही मिलाएं।
  • मिश्रण में किसी तरह की बदबू, रंग बदलने या फफूंद दिखाई देने पर इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • पहली बार इस्तेमाल करते समय पैट टेस्ट जरूर कर लें।
  • खुजली, जलन और रेडनेस होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें।

निष्कर्ष
अपराजिता के फूलों से तैयार होममेड नाइट क्रीम आपकी स्किनकेयर रूटीन का एक नेचुरल ऑप्शन हो सकती है। इसमें एलोवेरा और मॉइश्चराइजर मिलाने से स्किन को नमी मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • अपराजिता फूल की क्रीम को कितने दिनों तक स्टोर करना चाहिए?

    अपराजिता फूल से तैयार होममेड क्रीम को आप साफ कांच की डिब्बी में भरकर फ्रिज में 7 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं।
  • क्या अपराजिता क्रीम से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट हो सकता है?

    अपराजिता फूल से बनी क्रीम पूरी तरह नेचुरल होती है, लेकिन अगर आपको फूलों या एलोवेरा से एलर्जी है तो हल्की खुजली हो सकती है। इसलिए, इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Read Next

स्किन का लाल होना हो सकते हैं रोसैसिया के संकेत, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 19:29 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta