Sun Nov 29, 2026 | 05:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

स्किन का लाल होना हो सकते हैं रोसैसिया के संकेत, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

रोसैसिया चेहरे पर बार-बार रेडनेस आने, ब्लड वेसल्स दिखने और मुंहासे जैसे दानों वाली एक पुरानी सूजन संबंधी त्वचा की स्थिति है। इसके लक्षणों को पहचानना, ट्रिगर्स से बचना और सही इलाज कराना जरूरी है।
स्किन का लाल होना हो सकते हैं रोसैसिया के संकेत, डॉक्टर से जानें इसके लक्षणImages Credit- Magnific

चेहरे पर बार-बार या लगातार लाली आना स्किन से जुड़ी आम समस्या लग सकती है, लेकिन यह रोसैसिया नामक पुरानी सूजन से जुड़ी एक स्थिति का संकेत भी हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होती हैं, जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस समस्या की समय रहते पहचान करने से किसी गंभीर स्थिति से समय रहते बचा जा सकता है। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

रोसैसिया क्या है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, रोसैसिया त्वचा की एक लंबे समय तक चलने वाली सूजन संबंधी स्थिति है, जो मुख्य रूप से चेहरे को प्रभावित करती है, खासतौर पर गाल, नाक, माथे और ठुड्डी को। इसमें त्वचा का लगातार लाल रहना, छोटी ब्लड वेसल्स (blood vessels) का दिखाई देना और चेहरे पर अचानक लाली आने (flushing) जैसे लक्षण आम हैं। हालांकि, यह किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह अक्सर गोरी या सेंसिटिव स्किन वाले वयस्कों में, खासतौर से 30 से 50 वर्ष की आयु के लोगों में देखा जाता है।

रोसैसिया के साफ कारण पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन इसके विकास में जेनेटिक्स (genetic predisposition), इम्यून सिस्टम का बहुत ज्यादा एक्टिव होना, स्किन बैरियर (skin barrier) में खराबी और चेहरे की ब्लड वेसल्स में बदलाव जैसे फैक्टर्स बढ़ावा दे सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि रोसैसिया खराब साफ-सफाई के कारण नहीं होता है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार खुजली और रेडनेस होना किस स्किन प्रॉब्लम का संकेत है? डॉक्टर से जानें

symptoms of rosaceaImages Credit- Magnific

रोसैसिया के लक्षण

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, रोसैसिया के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर बार-बार रेडनेस आती है, जो शुरुआत में आती-जाती रहती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थायी हो सकती है। कुछ अन्य लोगों में छोटे लाल दाने और मवाद से भरे मुंहासे जैसे उभार हो सकते हैं, जो देखने में नॉर्मल मुंहासों (acne) जैसे लग सकते हैं। त्वचा पर ब्लड वेसल्स का दिखना, जलन या चुभन महसूस होना, त्वचा का सेंसिटिव होना, सूखापन और सूजन भी इसके आम लक्षण हैं।

कुछ मामलों में, रोसैसिया आंखों को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे व्यक्ति को आंखों में जलन, रेडनेस, सूखापन और किरकिराहट महसूस हो सकती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो कुछ लोगों में त्वचा मोटी हो सकती है, खासकर नाक के आसपास। इन लक्षणों को कभी-कभी मुंहासे, धूप से होने वाला नुकसान या किसी एलर्जिक रिएक्शन समझ लिया जाता है, इसलिए सही निदान (diagnosis) होना बहुत जरूरी है।

साल 2025 में Clinical, Cosmetic and Investigational Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, रोजेशिया चेहरे की एक लंबे समय तक चलने वाली त्वचा की समस्या है, जिसमें गाल, नाक, माथे या ठुड्डी पर बार-बार रेडनेस आना, चेहरा गर्म लगना, स्थायी रेडनेस बने रहना और बारीक लाल नसें दिखना शामिल है। इसके साथ ही मुंहासों जैसे दाने, मवाद वाली फुंसियां और ड्राई व सेंसिटिव स्किन की परेशानी हो सकती है, जो धूप, मौसम के बदलाव या हार्ड प्रोडक्ट्स से जल्दी प्रभावित होती है। अगर ध्यान न दिया जाए तो नाक या आसपास के टिश्यूज मोटे पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर लाल स्पॉट क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

रोसैसिया से बचने के उपाय

डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, रोसैसिया को नियंत्रित करने के लिए उन ट्रिगर्स (triggers) की पहचान करना और उनसे बचना जरूरी है, जो इसे बढ़ाते हैं। इन ट्रिगर्स में धूप में बहुत अधिक रहना, गर्म ड्रिंक्स, मसालेदार खाने, अल्कोहल, बहुत अधिक तापमान, स्ट्रेस और बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज शामिल हो सकते हैं। इससे बचने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट आमतौर पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करने और कुछ चीजों का इस्तेमाल बचने की सलाह देते हैं। 

  • एक जेंटल क्लींजर (gentle cleanser) का इस्तेमाल करें।
  • बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर।
  • SPF 30 या उससे ज्यादा वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा को रगड़ने वाले हार्श प्रोडक्ट (harsh exfoliants)।
  • तेज खुशबू वाले प्रोडक्ट्स और त्वचा में जलन पैदा करने वाले तत्वों से बचना चाहिए।

स्थिति की गंभीरता के आधार पर, इलाज में डॉक्टर द्वारा बताई गई क्रीम, खाने की दवाएं या लेजर-बेस्ड प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं, जो दिखाई देने वाली ब्लड वेसल्स और लगातार रहने वाली रेडनेस को कम करने में मदद करती हैं।

हालांकि रोसैसिया को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन समय पर निदान और नियमित इलाज से इसके लक्षणों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है और इसे अचानक बढ़ने (flare-ups) से रोका जा सकता है।

निष्कर्ष

रोसैसिया चेहरे की एक गैर-संक्रामक, पुरानी सूजन से जुड़ी समस्या है, जिसमें गाल, नाक, माथे व ठुड्डी पर रेडनेस, त्वचा में दिखती ब्लड वेसल्स, मुंहासे जैसे दाने, जलन या कभी-कभी आंखों की परेशानी व नाक की त्वचा का मोटा होना दिख सकता है। इसका असल कारण साफ नहीं है, पर जीन्स, इम्यून सिस्टम, त्वचा की परत व ब्लड वेसल्स इसमें भूमिका निभाती हैं। धूप, मसाले, अल्कोहल, गर्म ड्रिंक, स्ट्रेस या तेज तापमान जैसे ट्रिगर्स से बचें।

इसके अलावा, जेंटल क्लींजर, बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर व SPF 30+ सनस्क्रीन अपनाएं और डॉक्टर की सलाह से दवा या लेजर इलाज लें।

FAQ

  • स्किन में रैशेज होने के क्या कारण हैं?

    कई बार एलर्जी, इंफेक्शन, गर्मी, पसीना, स्किन से जुड़ी स्थितियों और कुछ दवाइयों का सेवन करने के कारण व्यक्ति को त्वचा में रैशेज होने की समस्या हो सकती है।
  • रोसैसिया के कारण क्या हैं?

    कमजोर इम्यूनिटी, जेनेटिक्स, बैक्टीरिया, ब्लड वेसल्स और तंत्रिका तंत्र में बदलाव जैसे कारणों के कारण व्यक्ति को रोसैसिया की समस्या हो सकती है।

Read Next

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए रेटिनॉल बेहतर या विटामिन सी? डॉक्टर से समझें अंतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 17:06 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu