Sun Nov 29, 2026 | 11:22 AM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए रेटिनॉल बेहतर या विटामिन सी? डॉक्टर से समझें अंतर

आमतौर पर चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए रेटिनाॅल के बजाय विटामिन सी अधिक लाभकारी माना जाता है। हालांकि, दोनों को चुनने से स्किन सेल्स के निर्माण की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे त्वचा में दाग-धब्बों में कमी आती है।
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए रेटिनॉल बेहतर या विटामिन सी? डॉक्टर से समझें अंतरRetinol Vs Vitamin C Which Is Better For Removing Dark Spots

अक्सर लोग चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए लोग रेटिनाॅल या विटामिन सी का उपयोग करते हैं। हालांकि, इस संबंध में अब भी लोगों को पर्याप्त जानकारी नहीं है कि आखिर त्वचा के लिए इनमें से क्या बेहतर विकल्प हो सकता है? 

इस बारे में राजौरी गार्डन स्थित Advanced Skin Clinic की Founder, Aesthetic Physician, Cosmetologist And Skin Specialist डॉ. करुणा मल्होत्रा सलाह देती हैं, "वैसे तो त्वचा के लिए दोनों ही लाभकारी हैं, लेकिन दाग-धब्बे हटाने की बात है, तो इसके लिए आप विटामिन सी का यूज कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि त्वचा के लिए रेटिनाॅल लाभकारी नहीं है। रेटिनाॅल नए सेल्स के बनने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करता है। इसलिए, अगर रेटिनाॅल को विटामिन सी के साथ लगाया जाए, तो स्किन को अधिक लाभ मिल सकते हैं।"

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए क्या है बेहतर?

तुलना विटामिन सी रेटिनॉल
यह क्या है? शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो कि त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाता है। साथ ही चेहरे की रंगत निखारता है। यह विटामिन A का एक रूप है, जो त्वचा दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करता है।
कैसे काम करता है? यह टायरोसिनेस (Tyrosinase) नामक एंजाइम को रोकता है, जो त्वचा में मेलेनिन बनाता है। साथ ही, यूवी रेज और प्रदूषण से होने वाले फ्री-रेडिकल्स को भी बेअसर करता है। यह पुरानी त्वचा हटाने और नई त्वचा बनने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे दाग-धब्बों वाले सेल्स हट जाते हैं।
कब करें इस्तेमाल? रंगत निखारने, धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए।  काले धब्बे हटाने, मुंहासों से छुटकारा पाने और झुर्रियों की समस्या कम करने के लिए।

साल 2023 में The Journal of Clinical and Aesthetic Dermatology में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, विटामिन सी स्किन के लिए काफी लाभकारी है। जब कोई सिर्फ विटामिन सी युक्त सीरम को अपने चेहरे पर लगाता है, तो इससे टिश्यूज में कोलेजन के स्तर में 145 फीसदी की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई और त्वचा में कसाव भी नोटिस किया गया। वहीं, जब कोई विटामिन सी और रेटिनॉल का उपयोग एक साथ करता है, तो सिर्फ विटामिन सी की तुलना में त्वचा में मेलेनिन में कमी आई, जो कि दाग-धब्बों के लिए जिम्मेदार तत्व है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन C सीरम वाकई चेहरे के दाग-धब्बे घटाता है? जानें रिसर्च और डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट की राय

इस्तेमाल का सही तरीका

Retinol Vs Vitamin C Which Is Better For Removing Dark Spots

रूटीन का रखें ध्यानः आप चेहरे पर कोई भी क्रीम लगाएं, उसे लगाने का एक सही समय निर्धारित होना चाहिए। सुबह के समय सनस्क्रीन लगाने से पहले विटामिन सी लगाएं और रात को सोने से पहले त्वचा पर रेटिनॉल का उपयोग करें। 

कितनी बार लगाएंः विटामिन सी का उपयोग नियमित रूप से किया जा सकता है, लेकिन रेटिनॉल की शुरुआत धीरे-धीरे करें, जैसे सप्ताह में 2-3 रातें। इसके बाद धीरे-धीरे इसका उपयोग बढ़ाएं।

सनस्क्रीन लगाना न भूलेंः अगर आप दिन समय रेटिनाॅल लगा रहे हैं, तो इससे पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "दिन के समय बिना सनस्क्रीन के रेटिनाॅल लगाया जाए, तो इससे त्वचा को लाभ नहीं, बल्कि नुकसान हो सकता है। असल में, सिर्फ रेटिनाॅल लगाने से सनबर्न हो सकता है, त्वचा में जलन हो सकती है और त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है।’ इसके अलावा, गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान रेटिनॉल के उपयोग से बचना चाहिए।"

एक्सपर्ट की सलाह

डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि चेहरे पर दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं आते हैं, लेकिन आप इन्हें हटाने के लिए क्या लगा रहे हैं, इस पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, लगाने का सही तरीका भी पता होना चाहिए। ध्यान रखें कि विटामिन सी की तुलना में रेटिनाॅल स्किन के लिए अधिक सेंसिटिव प्रोडक्ट है।"

डॉ. करुणा मल्होत्रा आगे बताती हैं, "विटामिन सी आसानी से एब्जाॅर्ब हो जाता है और इसके नकारात्मक प्रभाव भी कम देखने को मिलते हैं, जबकि शुरुआती कुछ हफ्तों के दौरान रेटिनॉल के कारण अक्सर त्वचा में रूखापन, पपड़ी उतरना या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में काले धब्बे घटने के बजाय बढ़ सकते हैं। इसलिए, अगर रेटिनाॅल सूट न करे, तो बेहतर है कि इसे न लगाए या फिर एक बार प्रोफेशनल की सलाह ले लें।"

इसे भी पढ़ें: क्या चेहरे पर नारियल पानी लगाने से दाग धब्बे कम हो जाते हैं? जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि त्वचा के दाग-धब्बे हटाने हैं, तो आप रेटिनाॅल और विटामिन सी में से किसी एक विकल्प को न चुनें। दोनों को लगाया जाना बेहतर होता है। हालांकि, किसी भी उत्पाद को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट लेना अच्छा होता है। इसके अलावा, डाॅक्टर से अपनी स्किन की जांच करवाएं और यह कंफर्म करें कि आपको दाग-धब्बे क्यों हो रहे हैं। सही कारण जानकर उपयुक्त ट्रीटमेंट करवाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या ऑयली और मुंहासों वाली त्वचा के लिए रेटिनॉल ज्यादा फायदेमंद होता है?

    हां, रेटिनॉल रोमछिद्रों को साफ रखने और मुंहासों के बाद होने वाले काले निशानों को हल्का करने में मदद करता है।
  • रेटिनॉल और विटामिन सी का असर कितने समय दीखता है?

    आमतौर पर विटामिन सी का निखार 4 से 8 सप्ताह में दिखने लगता है, जबकि रेटिनॉल के परिणाम करीब 8 से 12 सप्ताह में नजर आते हैं।

Read Next

त्वचा पर होने लगे हैं सफेद धब्बे, यह विटिलिगो है या कोई दूसरी समस्या? डॉक्टर ने खुद दिया जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 10:23 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra