Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

केला या अंडा, वजन बढ़ाने के लिए दूध में किसे मिलाकर पिएं? एक्सपर्ट से जानें

Banana or Egg for Weight Gain: वजन बढ़ाने के लिए अक्सर लोग दूध केला और दूध अंडा पीते रहे हैं लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर ऑप्शन है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Banana Or Egg for Weight Gain:: जैसे वजन घटाना जितना आसान नहीं होता ठीक उसकी तरह से वजन बढ़ाना भी उतना आसान नहीं होता। दरअसल, कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए काफी संघर्ष करते हैं। ऐसे लोग तरह-तरह की चीजों को खाते हैं और अलग-अलग प्रकार के उपायों को आजमाते हैं ताकि उनका वजन तेजी से बढ़ जाए। हालांकि, वजह बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप कैलोरी इंटेक को बढ़ाएं और उन चीजों का सेवन करें जो कि मसल मास को बढ़ाए और वेट गने करने में मदद करे। ऐसे में सवाल आता है कि केला या अंडा, वजन बढ़ाने के लिए किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

केला या अंडा, वजन बढ़ाने के लिए दूध में किसे मिलाकर पिएं-Banana or Egg for Weight Gain?

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि दूध के साथ वजन बढ़ाने के लिए, केले और अंडे दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हैं। इतना ही नहीं इन दोनों का सेवन वजन बढ़ाने के लिए अलग तरीके से काम करता है। जैसे कि

वेट गेन के लिए दूध और केले

दूध और केले (Milk with banana for weight gain) की बात करें तो केले से तुरंत कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो कि एनर्जी बूस्टर है और जब आप दूध के साथ इसे लेते हैं तो कैलोरी हाई हो जाती है और वेट गेम में मदद मिलती है। इसके अलावा पोटेशियम मिलता है जो कि मांसपेशियों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए इनकी रिकवरी में मददगार है। इसके अलावा जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनके लिए दूध और केला लेना फायदेमंद है। इसके अलावा ये एनर्जी बूस्टर भी है जो कि तेजी से वेट गेन करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: शरीर की चर्बी कम करने के दौरान कैसे रखें मांसपेशियों का ध्यान? जानें एक्सपर्ट से

वेट गेन के लिए दूध और अंडा

अब बात करें दूध में अंडा (Milk with egg for weight gain) की तो अंडे में प्रोटीन होता है जो कि मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मददगार है। अंडे में प्रोटीन और फैट की अच्छी मात्रा होती है और जब दूध के साथ इसे मिलाया जाता है तो मांसपेशियों में बढ़ोतरी के साथ वेट गेन करने में तेजी से मदद मिलती है। इसके अलावा इन दोनों को सेवन कैलोरी इंटेक को बढ़ावा देता है जिससे तेजी से वेट गेन गोता है। अंडे की जर्दी कैलोरी से भरपूर होती है और इसमें विटामिन डी जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जब आप दूध के साथ लेते हैं तो इससे स्टेमिना बूस्ट होने के साथ वेट गने में मदद मिलती है।

weight_gain

वजन बढ़ाने के लिए अंडा और दूध क्यों है बेहतर विकल्प

वजन बढ़ाने के लिए अंडा और दूध ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि दूध और अंडा लेने 150 से 250 कैलोरी मिलती है। इसके अलावा अंडा और केला के संयोजन से 105 कैलोरी होती है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट, पोटेशियम और बी विटामिन प्रदान करता है, जिससे यह ऊर्जा और तृप्ति के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन जाता है। साथ ही जिन लोगों को केला और दूध लेने के बाद गैस की समस्या हो जाती है उन लोगों के लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मांसपेशियों में ऐंठन क्यों होती है? जानें इसके कारण

सुझाव:

तुरंत एनर्जी पाने के लिए दूध और केला, दोनों का सेवन करें लेकिन मांसपेशियों के निर्माण और घनत्व के लिए दूध और अंडे का सेवन करें। आप फुल क्रीम दूध के साथ पका हुआ केला मिलाकर पी सकते हैं तो अतिरिक्त कैलोरी के लिए 1-2 अंडे को दूध में मिलाकर पिएं। इसके अलावा अतिरिक्त कैलोरी के लिए इसमें पीनट बटर या ओट्स मिलाकर दूध पिएं।

FAQ

  • दूध, अंडा और केला खाने के क्या फायदे हैं?

    दूध, अंडा और केला तीनों ही वजन बढ़ाने में मददगार है। आपको करना ये है कि दूध उबाल लें और इसमें अंडा और केला मैश कर लें फिर इसे लें। ये तुरंत एनर्जी देने के साथ कैलोरी इंटेक को बढ़ाने वाला है जिससे आपको ताकत मिलेगी।
  • अंडा खाने के कितने घंटे बाद दूध पीना चाहिए?

    अंडा खाने के 15 से 20 मिनट बाद आप दूध ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको दिक्कत हो तो आप दूध और अंडे के बीच 1 घंटे का गैप रख सकते हैं।
  • अंडा खाने के बाद क्या नहीं पीना चाहिए?

    अंडा खाने के बाद आपको कॉफी और खट्टे फल के सेवन से बचना चाहिए जो कि गैस व बदहजमी की समस्या का कारण बन सकता है इसलिए इनके सेवन से बचें।

Read Next

बढ़ते वजन को रोकेगी यह 1 दाल! जानें रात में इसे खाने के 3 फायदे और सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 15:32 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 22, 2025 15:32 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 22, 2025 15:32 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content