शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, अनदेखा करने से बढ़ सकता है हृदय रोगों का जोखिम

High Triglyceride Symptoms: शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर आपको कई लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, अनदेखा करने से बढ़ सकता है हृदय रोगों का जोखिम


High Triglyceride Symptoms in Body in Hindi: ट्राइग्लिसराइड्स एक प्रकार का फैट है, जो खून में मौजूद होता है। शरीर इस फैट का इस्तेमाल करके ऊर्जा का निर्माण करता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर सामान्य होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है, तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ने पर धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिसकी वजह से हृदय से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ने पर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। जब ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अधिक हो जाता है, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपको इसके लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं हाई ट्राइग्लिसराइड्स के लक्षण (High Triglyceride ke Lakshan)-

हाई ट्राइग्लिसराइड्स के लक्षण- High Triglyceride Symptoms in Body in Hindi

बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड्स आमतौर पर तब तक लक्षण पैदा नहीं करता है, जब तक कि इसका स्तर ज्यादा नहीं हो जाता है।  

1. हाई ब्लड शुगर

ट्राइग्लिसराइड्स के बढ़ने पर आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। यानी इस स्थिति में व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो सकता है। डायबिटीज होने पर आपको बार-बार पेशाब आने और ज्यादा भूख लगने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।  

2. दिल से संबंधिंत समस्याएं

अगर आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो यह भी हाई ट्राइग्लिसराइड्स का एक लक्षण हो सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से आपकी दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। साथ ही, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- हाई ट्राइग्लिसराइड्स क्यों शरीर के लिए है नुकसानदेह? जानें कारण, लक्षण और इसे कम करने के तरीके

3. पाचन की समस्याएं

ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने पर आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है। इसकी वजह से आपको गैस, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इसलिए अगर आपको लंबे समय से पाचन से जुड़ी दिक्कतें हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें- ट्राइग्लिसराइड (Tryglycerides) बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

4. पेट में दर्द 

हाई ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से आपको पेट में दर्द भी महसूस हो सकता है। पेट में दर्द, ऐंठन या बेचैनी सी महसूस होना, ट्राइग्लिसराइड्स के लक्षण हो सकते हैं। अगर आप भी पेट दर्द से परेशान हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। 

Read Next

क्या सिर्फ बच्चों को ही आई फ्लू होता है? जानें Eye Flu से जुड़े ऐसे मिथकों की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version