Doctor Verified

क्या सिर्फ बच्चों को ही आई फ्लू होता है? जानें Eye Flu से जुड़े ऐसे मिथकों की सच्चाई

Eye Flu Myths and Facts: आई फ्लू के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे में जानें, इसके मिथकों की सच्चाई-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सिर्फ बच्चों को ही आई फ्लू होता है? जानें Eye Flu से जुड़े ऐसे मिथकों की सच्चाई


Eye Flu Myths and Facts in Hindi: दिल्ली ही नहीं, देशभर में आई फ्लू के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है।  इसे कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई के रूप में भी जाना जाता है। आपको बता दें कि यह आंखों में होने वाला एक संक्रमण है, जो मानसून में ज्यादा देखने को मिलता है। हालांकि, इस साल आई फ्लू के मामलों में तेजी देखने को मिलती है। शुरुआत में आई फ्लू के मामले बच्चों में देखने को मिले। लेकिन इन दिनों बच्चों के साथ ही, बुजुर्ग और वयस्क भी आई फ्लू की चपेट में आ रहे हैं। आंखों में रेडनेस, जलन, दर्द और सूजन होना, आई फ्लू के लक्षण होते हैं। आई फ्लू बैक्टीरिया या वायरस के संपर्क में आने से हो सकता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी आई फ्लू फैलता है। इसके बढ़ते मामलों की वजह से लोगों के बीच मिथ भी तेजी से फैल रहे हैं। तो आइए, इस लेख में फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं आई फ्लू के मिथकों की सच्चाई-

आई फ्लू के मिथक और सच्चाई- Eye Flu Myths and Facts in Hindi

मिथक 1- आई फ्लू सिर्फ बच्चों को होता है।

सच्चाई- आई फ्लू सिर्फ बच्चों को ही होता है, यह लोगों के बीच एक बड़ा मिथ है। आई फ्लू किसी भी उम्र के व्यक्ति को चपेट में ले सकता है। आई फ्लू से बच्चे, वयस्क या बुजुर्ग, सभी उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में इसके ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं। 

मिथक 2- संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू फैलता है।

सच्चाई- आपने अक्सर सुना होगा कि संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से आई फ्लू हो जाता है। लेकिन यह आई फ्लू से जुड़ा एक सबसे आम मिथक है। आपको बता दें कि आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलता है। 

इसे भी पढ़ें- Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज

eye flu

मिथक 3- आंखें लाल होने का मलतब, आपको आई फ्लू हुआ है।

सच्चाई- लाल आंखें होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कई बार, एलर्जी, ड्राई आई सिंड्रोम और जलन की वजह से भी आंखें लाल दिख सकती हैं। इसलिए अगर आपकी आंखें लाल हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कंजंक्टिवाइटिस है। आंखें लाल होने पर आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

मिथक 4- अगर आप हाथ से आंखें नहीं रगड़ेंगे, तो आई फ्लू नहीं होगा।

सच्चाई- गंदे हाथों से आंखों को रगड़ने से आपको आई फ्लू हो सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर आप आंखें नहीं रगड़ने, तो आपको आई फ्लू नहीं होगा। आई फ्लू दूषित वस्तु के संपर्क में आने से भी हो सकता है। अगर कोई चीज दूषित है, अगर वह आपकी आंखों के संपर्क में आता है, तो इससे आई फ्लू हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेवल के दौरान आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, आंखें रहेंगी सुरक्षित

मिथक- 5 आई फ्लू का कोई इलाज नहीं है।

सच्चाई- आई फ्लू एक माइल्ड इंफेक्शन है, जो अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन डॉक्टर आई ड्रॉप दे सकते हैं, जिससे आंखों की रेडनेस और ड्राईनेस कम होती है। साथ ही, जब आई फ्लू की वजह से दर्द होता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर पेनकिलर लेने की सलाह भी दे सकते हैं। 

Read Next

PTSD क्या है और क्यों होता है? जानें 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरमान की केस स्टडी से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version