भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाओं को आती-जाती गाड़ियों के बीच से सड़क पार करने या बस, ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ना पड़ता है। ऐसे मे अगर वे ऊंची ऐड़ी की सैंडल पहन कर रखती है तो जिंदगीभर के लिए उन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
चीन की निंगबो यूनिवर्सिटी का ताजा अध्ययन बताता है कि ऊंची ऐड़ी की सैंडल पहनकर बार-बार दौड़ने से दर्द , थकान और पैरों के सुन्न होने का खतरी पैदा होता है। ऊंची सैंडल पहनने वाली १० में से नौ महलिलाएं इन समस्याओं कि शिकायत करती हैं। कुछ गंभीर मामलों में तो उन्हें गठिया से भी जूझना पड़ सकता है। इसके बावजूद महलिओम के बीच हाई हील की दिवानगी कम नहीं होती।
इसके खतरों का ठीक-ठाक आकलन करने के लिए शोधकर्ताओं ने कुछ युवा महिलाओं के कुल्हे और ऐड़ी की गतिविधियों की माप की। इनमें से कुछ फ्लैट जूते पहनने के आदी थीं जिनकी हील महज आधा इंच थी। जबकि कुछ महिलाएं 1.7 इंच हील के जूते तो कुछ अन्य 2.75 इंच की ऊंची सैंडल पहनती थीं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई हील पहनकर दौड़ने वाली महिलओं के ऐड़ी व कुल्हे पर काफी दबाव पड़ता है। इससे उन्हें लंबे समय के लिए हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Read More Health News In Hindi