खून में बढ़ा हुआ ट्राईग्लिसराइड (ब्लड फैट) हो सकता है खतरनाक, सूजन के कारण डैमेज हो सकते हैं अंग: रिसर्च

खून में ट्राईग्लिसराइड की ज्यादा मात्रा शरीर में ऐसी सूजन पैदा कर सकती है, जिसके कारण आपके शरीर के अंग डैमेज हो सकते हैं, यह बात नई रिसर्च में सामने आई है।
  • SHARE
  • FOLLOW
खून में बढ़ा हुआ ट्राईग्लिसराइड (ब्लड फैट) हो सकता है खतरनाक, सूजन के कारण डैमेज हो सकते हैं अंग: रिसर्च


इन्फ्लेमेशन यानी सूजन स्वयं में भी शरीर के लिए खतरनाक है और इसके कारण शरीर में कई दूसरी खतरनाक बीमारियां भी पैदा होने लगती हैं। मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारियां इनमें प्रमुख हैं। आमतौ पर इन्फ्लेमेशन का कारण शरीर में होने वाला कोई इंफेक्शन होता है। जब शरीर को यह लगता है कि बाहर से कोई वायरस, बैक्टीरिया या अन्य माइक्रोऑर्गेनिज्म अटैक कर रहा है, तो आपका शरीर इसे रोकने के लिए संबंधित अंग में सूजन पैदा कर देता है। यह क्रिया शरीर स्वयं की रक्षा के लिए करता है। लेकिन कई बार शरीर में भीतरी या बाहरी सूजन का कारण इंफेक्शन के बजाय कुछ और हो सकता है, जो आपके अनुमान से ज्यादा खतरनाक हो सकता है। यह इतना खतरनाक हो सकता है कि आपके अंगों को डैमेज भी कर सकता है।

खतरनाक हो सकता है खून में ज्यादा ट्राईग्लिसराइड

जी हां, हाल में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ये बात बताई है कि खून में ट्राईग्लिसराइड की बढ़ी हुई मात्रा भी आपके शरीर में सूजन पैदा कर सकती है और ये जानलेवा स्तर तक खतरनाक हो सकती है। खून में मौजूद ट्राईग्लिसराइड्स को ही 'ब्लड फैट' कहा जाता है। यह अध्ययन 'नेचर इम्यूनोलॉजी' नाम के जर्नल में छापा गया है और इस अध्ययन को जर्मनी की सारलैंड यूनिवर्सिटी के Dr. Timo Speer और उनकी टीम ने किया है।

इसे भी पढ़ें: हर व्यक्ति को करवाने चाहिए ये 4 ब्लड टेस्ट, हेल्थ के बारे में पता चलती हैं सभी बातें

ब्लड फैट से बढ़ सकती है खतरनाक सूजन

इस शोध के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि हाई ब्लड फैट (खून में ज्यादा ट्राईग्लिसराइड्स की मात्र) शरीर में भीतरी सूजन पैदा कर सकती है, जिसके कारण व्यक्ति की कई जैविक क्रियाएं प्रभावित होती हैं। ये इतनी खतरनाक हो सकती है कि कई बार शरीर के अंगों या धमनियों (Blood Vessels) को पूरी तरह डैमेज कर सकती है। यही नहीं वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि व्यक्ति के खून में जितना ज्यादा फैट की मात्रा होगी, उसकी मौत जल्दी होने की संभावना उतनी ज्यादा होगी।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या है कोलेस्ट्रॉल स्क्रीनिंग टेस्ट और कैसे कंट्रोल करें बढ़ता कोलेस्ट्रॉल

अंगों को पूरी तरह डैमेज कर सकता है हाई ट्राईग्लिसराइड

इंसानों से पहले शोधकर्ताओं ने ये शोध पहले Vitro (टेस्ट ट्यूब एक्सपेरिमेंट) के साथ किया और बाद में चूहों के मॉडल पर किया, ताकि मनुष्यों में इस स्थिति के खतरों का अंदाजा लगाया जा सके। बाद में वैज्ञानिकों ने इंसानों पर शोध करने के लिए कुछ ऐसे लोगों को चुना जिन्हें क्रॉनिक किडनी रोग था या हार्ट की बीमारी थी और पाया कि ट्राईग्लिसराइड्स के कारण होने वाली सूजन उनकी किडनियों और धमनियों को डैमेज करने लगी थी।  शोधकर्ताओं के अनुसार इस शोध से यह स्पष्ट हो जाता है कि खून में हाई लिपिड लेवल (high lipid level) खासकर ट्राईग्लिरसाइड्स के कारण शरीर में खतरनाक सूजन की स्थिति पैदा हो सकती है।

Read more articles on Health News in Hindi

Read Next

रेडिएशन थेरेपी से पहले एंटीबायोटिक लेना हो सकता है कैंसर से लड़ने में मददगार, शोध में हुआ खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version