Hair Mask For Hair Growth: बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए उनकी सही देखभाल करनी जरूरी है। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अक्सर लोग बालों की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। पर्याप्त नमी न मिलने से जड़ें कमजोर होने लगती हैं और बालों का झड़ना बढ़ जाता है। अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी है या आपको स्कैल्प इंफेक्शन है। ऐसे में ये चीजें भी बाल झड़ने की वजह हो सकती हैं। अगर देखभाल न करने की वजह से आपके बाल झड़ते हैं, तो इससे आप आसानी से राहत पा सकते हैं। बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए गुड़हल और नीम का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसे बनाना और इस्तेमाल करना दोनों ही आसान है। आइये इस लेख में जानें इसे बनाने का तरीका।
हेयर ग्रोथ के लिए बनाएं गुड़हल और नीम का हेयर मास्क- Hibiscus and Neem Hair Mask For Hair Growth
सामग्री
- गुड़हल का फूल- 2 सूखे फूल
- नारियल तेल- 2 चम्मच
- नीम का पाउडर- 2 चम्मच
- आंवला- 2 चम्मच
- चावल का पानी- आधा कप
बनाने की विधि
हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल के सूखे फूलों को पीसकर पाउडर बना लें। इसके साथ ही, नीम और आंवला पीसकर भी इसका पाउडर तैयार करें। अब बाउल में 4 चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच नीम और आंवला पाउडर भी लें। इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें उबले चावल का पानी मिलाएं। पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद बाल धो लें।
इसे भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए लगाएं नीम हेयर मास्क, जानें इस्तेमाल का तरीका
गुड़हल और नीम के हेयर मास्क के फायदे- Benefits of Hibiscus and Neem Hair Mask
बालों की हेल्दी ग्रोथ होती है- Hair Growth
गुड़हल और नीम का हेयर मास्क बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। नीम स्कैल्प इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। आंवले के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और स्कैल्प में मजबूती आती है। नारियल तेल के इस्तेमाल से हेयर फॉलिक्लस मजबूत होते हैं और बाल मजबूत बनते है।
बालों का झड़ना कम करे- Reduce Hair Fall
बालों का झड़ना रोकने के लिए यह हेयर मास्क फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। आंवला और नारियल तेल बालों को मजबूती देने में मदद करते हैं। इस हेयर मास्क को 3-4 बार इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं एलोवेरा, गुड़हल और नीम का हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और कोमल
बालों में शाइन आती है- Shiny Hair
इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में शाइन आती है। गुड़हल का पाउडर होने से रूखे और बेजान बालों की समस्या ठीक होती है। नारियल तेल बालों में शाइन एड करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बालों में चमक आती है और बाल हेल्दी होती है।
बाल सॉफ्ट और स्मूद होते हैं- Soft and Smooth Hair
यह हेयर मास्क बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में भी मदद करता है। नारियल तेल बालों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। चावल का पानी बालों को स्मूद बनाता है।
अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।