
Herbal Remedies For Summer Fatigue: गर्मी में अधिक सुस्ती, आलस और थकान जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। कई बार गर्मी में ही बेचैनी और चिड़चिड़ापन भी काफी बढ़ जाता है। ये परेशानियां अधिकतर लोग गर्मी के मौसम में ही ज्यादा महसूस करते है। वहीं गर्मी में ही ज्यादा पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी होती है। कई बार ये परेशानियां कम पानी पीने और ज्यादा पसीना निकलने की वजह से होती है। इस मौसम में तापमान बदलने के कारण शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिस कारण थकान और सुस्ती जैसी समस्याएं हो जाती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए इन हर्बल उपायों को ट्राई करें। इनके इस्तेमाल से पेट ठंडा रहेगा और पाचन शक्ति भी मजबूत होगी। ये उपाय इंफेक्शन को दूर करने में भी मदद करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
अश्वगंधा
अश्वगंधा शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसके सेवन से अनिद्रा की समस्या दूर होने के साथ आप फ्रेश भी फील करते है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। गर्मी में इसका सेवन दूध के साथ करें। साथ ही इसमें दूध या चीनी अवश्य मिलाएं। ध्यान रखें इसका स्वन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।

गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से थकान दूर होती है और शरीर भी ठंडा रहता है। गुड़हल की चाय की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के लिए कूलिंग एजेंट के रूप में काम करती है। इसके सेवन से ब्लडप्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- ज्यादा लीची खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, बता रहे हैं एक्सपर्ट
तुलसी की चाय
तुलसी की चाय अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। तुलसी के चाय में एंटीबैक्टिरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते है, जो शरीर की थकान को दूर करने के साथ तनाव को कम करने में भी मदद करता है। ये चाय पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
पुदीने की चाय
पुदीने की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहने के साथ शरीर की कई समस्याएं भी दूर होती है। पुदीना में कूलिंग एजेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ लू से भी शरीर का बचाव करता है।
गुलाब जल
जी हां, गुलाब जल की मदद से भी गर्मी में होने वाली थकान और आलस को दूर किया जा सकता है। गुलाब जल को स्प्रे बॉटल में भरकर इसे चेहरे पर स्प्रे करें। ऐसा करने से चेहरे को एनर्जी मिलने के साथ त्वचा रिफ्रेश भी होगी। इसकी खूशबू मूड को भी फ्रेश करती है।
गर्मी में थकान दूर करने के लिए इन हर्बल उपायों को अपनाया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version