डायबिटीज के मरीजों को कुछ भी खाने-पीने से पहले सोचना पड़ता है। गलत खानपान फॉलो करने से डायबिटीज बढ़ने का खतरा बना रहता है। कुछ डायबिटिक मरीजों में का वजन बढ़ा होता है, जिसे कम करना कई बार उनके लिए चुनौतीभरा काम होता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो यह लेख आप ही के लिए है। चलिए डाइटिशियन लीमा महाजन से जानते हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए स्पेशल वेट लॉस डिश की रेसिपी के बारे में।
कैसे बनाएं डिश?
- इस वेट लॉस डिश को बनाने के लिए आपको सबसे पहले आपको जौ को उबालनकर एक बर्तन में रखना है।
- अब आपको खीरा, टमाटर और धनिया को छोटे टुकड़ों में काटना है।
- इसके बाद आपको पार्सले और एवोका़डो को काटकर इसमें मिलाना है।
- इसके बाद आपको इन सभी सामाग्रियों को जौ वाले बर्तन में मिलाना है।
- इसके बाद आपको इसमें टोफू काटकर डालना है।
- अब आपको एक बर्तन में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल, सिरका नींबू का रस, पुदीने की पत्तियां, चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, लहसुन और काला नमक मिलाना है।
- इसके बाद आपको इसे अच्छे से शेक करना है और सलाद में डाल देना है। सभी को अच्छे से मिला दें और सर्व करके खा लें।
View this post on Instagram
वेट लॉस में मददगार
इस सलाद या डिश में अच्छी मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देते हैं। इससे आपका वजन आसानी से घटता है। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, कब्ज और मलत्याग में होने वाली कठिनाई काफी कम होती है। इस सलाद को आप सुबह नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं। यह बेली फैट को कम करने में भी मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में खाएं स्प्राउट्स और कच्चे आम का सलाद, जानें इस स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी के फायदे
यह सलाद खाने के फायदे
- यह सलाद खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
- इस सलाद को खाने से शरीर में प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है।
- इसे खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही जोड़ों में दर्द से भी राहत मिलती है।
- इस सलाद को खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होने के साथ ही बालों का झड़ना भी कम होता था।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version