हम सभी उड़द की दाल खाई जाती है। यह दिखने में काली और हरी दोनों तरह की होती है। लेकिन काली उड़द को लोग ज्यादा इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उसे ज्यादा फायदेमंद दाल माना गया है। उड़द की दाल में कई तरह के पोषक तत्त्व होते हैं। उड़द दाल कई बीमारियों जैसे नकसीर, यौन संबंधी परेशानियां, बुखार, सूजन आदि में मदद करती है। उड़द की दाल में आयरन, फैट, जिंक, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्त्व होते हैं। यह गर्मियों में कई स्वास्थ्य लाभ देती है। ये तो केवल उड़द की दाल के फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द की दाल का छिलका जिसे आप फेंक देते हैं, वह स्वास्थ्य को कई लाभ देते हैं। इन छिलकों से आप कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। उड़द दाल के छिलकों के क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं, इसके बारे में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. पुनीता श्रीवास्तव ने बताया। साथ ही इस लेख में हम आपको इन छिलकों की कई स्वादिष्ट रेसिपी भी बताने वाले हैं।
उड़द दाल से छिलका कैसे निकालें
उड़द की दाल को पहले अच्छे से पानी में भिगो दें। उसमें इतना पानी डाल दें कि दाल पानी के नीचे चली जाए। इसे एक दिन के लिए भिगो कर रखें। शाम को दाल को हाथ से मसलकर दाल से छिलका अलग कर लें। दाल और छिलके पानी को अच्छे सो सोक लेते हैं, जिससे आसानी से ये छिलके दाल से अलग हो जाते हैं। अब दाल को अलग कर लें। बर्तन में बचे हुए छिलकों को छन्नी से छानकर पानी अलग कर लें और छिलके अलग कर लें।
उड़द दाल के छिलकों से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन
छिलकों की पकौड़ी
उडद दाल से निकले छिलके पानी में भिगने की वजह से मुलायम हो जाते हैं। इन छिलकों को आप बेसन में या बाजरे के आटे में मिलाकर और उसमें नमक, मिर्च, गरम मसाला, हरी मिर्च व अन्य मसाले अपने स्वाद अनुसार मिला लें। इस मिश्रण से छोटी पकौड़ी बनाएं और उसे तेल में डीप फ्राई कर लें। यह आपका शाम का स्नैक बन गया। इसे आप आराम से शाम में चाय की चुस्कियों के साथ खा सकते हैं।
छिलकों की रोटी बनाएं
इन छिलकों को बाजरे के आटे में मिला लें। चाहें तो इसमें थोड़ी सी भीगी हुई उड़द की दाल भी मिला लें। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से गूथ लें। अब इस मिश्रण की रोटी बनाएं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है।
इसे भी पढ़ें : कुलथी की दाल है किडनी की पथरी के रोगियों के लिए वरदान, जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका
छिलकों की कचौरियां
इसी तरह आप इन छिलकों को गेहूं के आटे में मिलाकर अच्छे से गूंथ लें। इसमें नमक मिर्च व अन्य मसाले मिलाएं। अब कचौरियां बनाकर तेल में तल लें।
भीगी हुई उड़द दाल के छिलकों का स्वास्थ्य लाभ
कब्ज से रखे दूर
भीगी हुई उड़द दाल के छिलकों के फायदे बताते हुए डॉ. पुनीता ने बताया कि छिलकों में फाइबर होता है। जो एनर्जी बूस्ट करते हैं और यह फाइबर कब्ज से भी राहत दिलाता है। जिन लोगों को उड़द दाल खाने से गैस बनती है तो वे उसे उबालकर खा सकते हैं या भीगे हुए छिलकों को खाने से भी कब्ज नहीं बनती। छिलकों को भिगोने से और भी ज्यादा फायदा मिलता है। इसके अलावा छिलकों में प्रोटीन भी प्रचूर मात्रा में होता है जो मांसपेशियों को मदद करता है।
एंटी-एजिंग में भी मददगार
जिन लोगों की उम्र बढ़ रही है और चेहरे पर झुर्रियां आ रही हैं तो वो लोग भी इन छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें खा सकते हैं या चेहरे पर लगा सकते हैं। पर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
बालों के लिए फायदेमंद
उड़द दाल के छिलकों का फायदा केवल बालों को ही नहीं बल्कि त्वचा को भी मिलता है। इन छिलकों को आप कोई रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसका लेप चेहरे पर लगाने से ढीली स्किन टाइट होती है। उड़द दाल के छिलकों को चेहरे पर लगाने के लिए आप इन छिलकों को धूप में अच्छे सुखा लें। फिर उसका पाउडर बनाकर उसमें नींबू की कुछ बूदें डालकर और राइस पाउडर मिला लें। फिर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा जवां दिखेगा।
इतने फायदे और रेसिपी जानने के बाद आगे से आप छिलकों को फेकेंगे नहीं बल्कि उनका दोबारा इस्तेमाल करेंगे। इन छिलकों से स्वास्थ्य को तो लाभ मिलता ही है साथ ही स्वादिष्ट डिशेज भी मिलती हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi