हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स, वजन भी होगा कम

हाई कोलेस्ट्रोल लेवल की समस्या में आपको अपने खानपान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपने शाम के स्नैक्स में इन चीजों को शामिल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स, वजन भी होगा कम

आमतौर पर लोगों के लिए स्नैक्स का मतलब होता है समोसा, पकौड़ी, कचौड़ी और चाय। बारिश के दिनों में ये स्नैक्स कई लोगों को खूब भाता है लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या है, तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल ऑयली चीजों के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल (एलडीएल) जमा होने लगता है। जो आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का कारण बन सकता है। साथ ही अगर आपको पहले से ही हाई कोलेस्ट्रोल की परेशानी हो, तो आपको अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह स्थिति आपके लिए अधिक हानिकारक हो सकती है।  सिर्फ ऑयली ही नहीं जंक फूड, हाई सोडियम वाले फूड्स और प्रोसेस्ड फूड का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह की चीजों के सेवन से आपकी हृदय और मस्तिष्क की नसें ब्लॉक होने का डर रहता है। हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या आपके शरीर में कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए अगर आप शाम के स्नैक्स में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन जरूर करें। 

हाई कोलेस्ट्रोल में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स 

1. रोस्टेड मखाना (Roasted Makhana)

हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या में आप रोस्टेड मखाना खा सकते हैं। यह आपके शरीर में तेल की मात्रा को भी कम कर सकता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट, मिनरल्स, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इससे वजन बढ़ने का डर भी नहीं रहता है और पेट भी भरा हुआ महसूस करता है। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।  

high-cholestrol-problem

2. फलों का सेवन (Fruits)

अगर आपको सुबह या शाम के स्नैक्स में फलों के सेवन से कोई परेशानी नहीं है, तो आप फलों से बने जूस या स्मूदी का सेवन भी शाम के स्नैक्स की तरह कर सकते हैं। इससे आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं और कोलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप जामुन, सेब, पत्तेदार साग, नाशपाती और टमाटर आदि शामिल कर सकते हैं। हालांकि आप कोशिश करें कि घर पर ही फलों का जूस या स्मूदी बनाएं। इसके अलावा आप फ्रूट सलाद भी खा सकते हैं। 

3.  भुना हुआ चना (Roasted Chana)

आप भुने हुए  चने भी स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। यह आपके हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपका मूड फ्रेश करने में भी मदद मिलती है।  भुने हुए चने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी और विटामिन-ए आदि मौजूद होते हैं। इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहने के साथ-साथ इससे हृदय समस्याएं होने का खतरा भी कम रहता है। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। 

इसे भी पढे़ं- कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने पर शरीर में दिखते हैं ये शुरूआती लक्षण, इन तरीकों से करें उपाय

4. पॉपकॉर्न (Popcorn)

पॉपकार्न भी कुछ लोगों  के फेवरेट स्नैक्स में से एक  है। पॉपकॉर्न में फाइबर, कार्ब्स, कैलोरी और विटामिन पाए जाते हैं, जो आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही इससे शरीर में किसी तरह का फैट भी जमा नहीं होता है। शाम के नाश्ते में इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

high-cholestrol-problem

5. मूंगफली (Peanut)

शाम के नाश्ते में आप रोस्टेड मूंगफली भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे शरीर को तुंरत ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा विटामिन-बी, कॉम्प्लेक्स, नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन B6, विटामिन B9 और पेंटोथेनिक एसिड पाया जाता है। इससे आपका कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है। लेकिन, इसे आप संतुलित मात्रा में ही खाएं।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

इडली vs अप्पे? जानें सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer