Mid Morning Cravings: मिड मॉर्निंग क्रेविंग (Mid-Morning Craving) का मतलब होता है सुबह के नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच में कुछ खाने की तीव्र इच्छा होना। यह आमतौर पर सुबह 10 से 11 बजे के बीच होता है जब लोगों को भूख लगने लगती है और वे कुछ खाना चाहते हैं। मिड मॉर्निंग क्रेविंग के कारण कई हो सकते हैं, जैसे- जो लोग सुबह नाश्ता ठीक से नहीं करते, उन्हें यह समस्या हो सकती है। सुबह उठने के 1 घंटे के अंदर आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। ऐसा न करने पर लंच टाइम से पहले भूख लग सकती है। भूख लगने पर लोग अक्सर अनहेल्दी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे वजन बढ़ जाता है। वेट गेन के साथ-साथ अगर आपको क्रेविंग हो रही है और आप अनहेल्दी या इंस्टैंट चीजें खा लेंगे, तो ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसके अलावा अनहेल्दी चीजों का सेवन करने के कारण थायराइड स्तर बिगड़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी बिगड़ सकता है। भूख लगने पर कई लोग प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कर लेते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स शरीर के लिए हानिकारक होते हैं इसलिए इनसे बचना चाहिए। इस लेख में जानेंगे क्रेविंग होने पर किन चीजों का सेवन करना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. क्रेविंग होने पर नट्स खाएं- Eat Nuts For Mid Morning Cravings
बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ई, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बादाम आंखों के स्वास्थ्य, हड्डियां और दांत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा अखरोट खा सकते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जिससे हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है और मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है।
2. क्रेविंग होने पर ताजे फल खाएं- Eat Fruits For Mid Morning Cravings
मिड मॉर्निंग क्रेविंग होने पर ताजे फलों का सेवन करें। फलों में विटामिन्स, खनिज और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फलों की मदद से शरीर को ऊर्जा मिलती है। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और पेट भर जाता है। ताजे फलों में तरबूज, खरबूज, बेरीज, केला आदि का सेवन कर सकते हैं।
3. क्रेविंग होने पर सूप पिएं- Drink Soup For Mid Morning Cravings
मिड मॉर्निंग क्रेविंग के दौरान सूप पी सकते हैं। सूप पीना एक हेल्दी विकल्प है। मिक्स वेजिटेबल सूप या टमाटर सूप का सेवन कर सकते हैं। सूप में पानी मौजूद होता है जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। सूप में कैलोरीज की भरपूर मात्रा होती है। सूप पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
4. क्रेविंग होने पर होममेड ओट्स बार खाएं- Eat Oats Bar For Mid Morning Cravings
मिड मॉर्निंग क्रेविंग होने पर ओट्स बार खाएं। ओट्स बार में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। ओट्स बार में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है। घर पर ओट्स को पीसकर, नट्स के साथ मिलाकर मोल्ड में डालें और फ्रीज करके खाएं। यह एक हेल्दी फूड है और इससे मीठा खाने की क्रेविंग भी दूर होती है।
5. क्रेविंग होने पर छाछ पिएं- Drink Buttermilk For Mid Morning Cravings
मिड मॉर्निंग क्रेविंग होने पर छाछ पिएं। छाछ में पानी की उच्च मात्रा होती है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और अपच, गैस जैसी समस्याएं दूर होती हैं। छाछ में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन कंट्रोल करने के लिए भी अच्छा विकल्प है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।