
Side Effects of Monsoon Cravings: मानसून में अगर पकौड़े नहीं खाएंगे, तो मौसम का पूरा लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। मानसून के दिनों में मन करता है गरमा गर्म चाय की प्याली हो और आलू-प्याज के तले हुए पकौड़े या नमकीन कचौड़ियां खाने को मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। आजकल, तो बच्चे पिज्जा-बर्गर खाकर भी वहीं आनंद उठाते हैं, जो हमारे समय में समोसे खाकर आया करता था। आज भी मानसून के दिनों में समोसे खाने का मन करता है। हालांकि यह सभी चीजें तेल में तले जाने के कारण हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं पर कभी-कभी इनका लुत्फ उठाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन कुछ लोग अक्सर ही मानसून में तला-भुना खाते रहते हैं। कुछ लोगों को मानसून के दिनों में तरह-तरह के व्यंजन खाने का मन करता है। मेडिकल भाषा में इसे मानसून क्रेविंग का नाम दिया गया है। मानसून क्रेविंग के चलते, लोग बीमार हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे मानसून क्रेविंग के नुकसान और इससे बचने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।

मानसून क्रेविंग के नुकसान- Side Effects Of Monsoon Cravings
मानसून क्रेविंग के कारण कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं-
- फ्राइड और हाई कैलोरी फूड्स खाने से शरीर में कैलोरीज बढ़ती हैं जिससे आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।
- मानसून में तला-भुना खाना के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इस वजह से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मानसून में हाइजीन का स्तर घट जाता है। स्ट्रीट फूड या गोलगप्पे का पानी पी लेने के कारण फूड पॉइजनिंग या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- जंक फूड और मीठा खाने के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- मिठाई और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर भोजन खाने से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाता है जो कि डायबिटीज मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।
- अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है लेकिन शरीर को लंबे समय तक थकान और सुस्ती महसूस होती रहती है।
इसे भी पढ़ें- लंच से पहले होती है खाने की क्रेविंग, तो अनहेल्दी चीजों के बजाय खाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स और जानें फायदे
मानसून क्रेविंग से बचने के तरीके- How to Prevent Monsoon Cravings
मानसून के दौरान खाने की क्रेविंग्स से बचने के कुछ आसान तरीके हो सकते हैं-
- दिन में तीन बड़े और दो छोट मील्स का सेवन करें। इससे आप भूख और क्रेविंग से बच पाएंगे।
- घर पर हेल्दी स्नैक्स बनाएं। भूने चने, मखाने, फलों का सलाद, नट्स के शुगर फ्री लड्डू आदि का सेवन करें।
- पानी की कमी से भी क्रेविंग महसूस होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी।
- डाइट में फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और क्रेविंग से बचने में मदद मिलेगी।
- फिजिकल एक्टिविटीज पर फोकस करें। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन्स रिलीज होते हैं जिससे मूड बेहतर होता है और अनहेल्दी क्रेविंग्स से बचने में मदद मिलती है।
- मानसून क्रेविंग से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
- अगर आपको कुछ तला-भुना खाने का मन कर रहा है, तो बेक किए हुए स्नैक्स या एयर-फ्राइड विकल्प चुनें। मीठा खाने का मन हो तो फल या डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version