
Healthy Drinks To Increase Immunity: आज के जमाने में अधिकतर लोग शरीर को हेल्दी रखने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते है लेकिन एक्सरसाइज के साथ, जो जरूरी होता है वो है हेल्दी डाइट। हेल्दी डाइट शरीर को स्वस्थ रखती है और शरीर को बीमारियां होने से भी बचाती हैं। हम क्या खाते और पीते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में शरीर को हेल्दी रखने के लिए कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं। ये ड्रिक्स पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। इन ड्रिंक्स को घर में आसानी से बना कर पीया जा सकता है। ये ड्रिंक्स पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और बीमारियां भी आसानी से दूर होती हैं। ये ड्रिंक्स पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं इन सुपर ड्रिंक्स के बारे में।
आंवला- अदरक जूस
आंवला- अदरक का जूस रोज पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी आसानी से दूर होती हैं। आंवला में पाए जाने वाला विटामिन सी और अदरक में पाए जाने वाले एंटी- एंफ्मेंटरी गुण शरीर को हेल्दी रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं।
व्हीटग्रास जूस
व्हीटग्रास जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं। व्हीटग्रास में डिटॉक्सिफाइंग गुण भी होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
शतावरी का पानी
शतावरी का पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शतावरी का पानी पीने से तनाव दूर होता है और यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और अस्थमा और ब्रोंकाइटिस को ठीक करते है।
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद महिलाओं में ये 5 लक्षण हो सकते हैं कैल्शियम की कमी का संकेत
सत्तू
सत्तू का सेवन अधिकतर घरों में गर्मियों में किया जाता है। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ इसको पीने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। सत्तू में आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चने का सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले अमिनो एसिड हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट आदि पाए जाते हैं। इसको पीने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। रोज सुबह इसको पीने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
शरीर को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनका सेवन करें।