Weight Loss: वजन कम करने के लिए ये 5 पौष्टिक भोजन अपने ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

नाश्ता पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। अगर आप नाश्‍ते में स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन करेगें तो वजन घटाने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए आपको किस प्रकार का नाश्‍ता करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weight Loss: वजन कम करने के लिए ये 5 पौष्टिक भोजन अपने ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर टेस्टी और हेल्दी फूड्स को छोड़कर डाइटिंग करने लगते हैं। वो ऐसा मानते हैं कि डाइटिंग करने से उनका वजन जल्दी कम हो जाएगा। यदि अपना वेट कम करना चाहते हैं तो ये जरूरी नहीं कि हमेशा कम टेस्टी खाना ही खाएं, बल्कि आप लिए नाश्ते में ऑयली, ग्रीसी और फैटी चीजों को छोड़कर हल्के, स्वादिष्ट और पौष्टिक चीजों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा और इससे आपके शरीर को काम करने के लिए अधिक ऊर्जा भी मिलेगा। हमारे देश में विभिन्न प्रकार के स्वस्थ और पौष्टिक भोजन नाश्ते में खाया जाता है जो वजन घटाने में भी काफी मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं इन 5 हेल्दी, न्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स से भरपूर ब्रेकफास्ट के बारे में जिनके सेवन से आप अपना वेट कम कर सकते हैं।


इस पेज पर:-


इडली

itliiii

भारतीय ब्रेकफास्ट की बात करें तो इडली स्वस्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे उबाल कर बनाया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार के ऑयली, ग्रीसी और फैटी पदार्थ नही मिला होता है। इडली में कैलोरी की मात्रा कम होती है, यदि आप पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेट से बचना चाहते हैं, तो इडली को ओट्स के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसे पचाने में भी आसानी होती हैं।

फल और सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल को फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इनके सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकता है। साथ ही ये आपके पाचन में भी मददगार होता है। फल आपके चयापचय को बढ़ावा देता है। इसके अलावा सब्जियों में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको वजन कम करने में मदद करता है। आप नाश्ते में मटर, शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, और स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। कुछ फल जैसे कि अंगूर, कीवी और केले का सेवन भी कर सकते हैं। इन फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

दही

curd

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स पाये जाते हैं। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद होता है। दही खाने से शरीर की फालतू चर्बी कम होती है। इसमें मौजूद कैल्शियम शरीर को फूलने से रोकता है, जिससे मोटापा कम होता है। इसके साथ ही दही वजन कम करने में मददगार होता है। इसके रोजाना सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी सही रहती है।

दलिया

दलिया खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है इसलिए लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता हैं और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलता है साथ ही ये आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। इसलिए नाश्ते में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन से 5 फल खाने से बढ़ता है आपका वजन? अंडरवेट लोग जरूर खाएं ये फ्रूट्स

बेरी

berries

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: इन 5 आसान उपयों से कम कर सकते हैं वजन, तेजी से बर्न होगी कैलोरी

बेरी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये बहुत सारे पोषक तत्वों, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर होते हैं और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होने के वजह से ये आपको वेट कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आज ही अपने डाइट में अलग अलग प्रकार के बेरी जैसे कि ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, स्ट्रॉबेरी आदि को शामिल कर सकते हैं।

लेखक: धीरज सिंह राणा

Read more articles on Weight Management in Hindi

 

Read Next

Weight Loss: वजन कम करने के लिए ये 5 पौष्टिक भोजन अपने ब्रेकफास्ट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version