होली का त्यौहार किसे पसंद नहीं होता है? इस दिन को सभी बहुत धूमधाम से मनाते हैं। होली के दिन सभी के घरों में कई तरह के पकवान (Dish) बनते हैं। बच्चे, बूढ़े और जवान सभी इस त्यौहार की मस्ती में ढूब जाते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और पकवान भी खिलाते हैं। इस दिन को और खास बनाने के लिए आप फ्रूट्स की रंग-बिरंगी स्वादिष्ट स्मूदी भी बना सकते हैं। होली के साथ ही गर्मी भी आ गई है, तो इस मौसम में स्मूदी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होती हैं। कई लोग होली के दिन बाहर से कोल्ड ड्रिंक ले आते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इसकी बजाय आप अपने घर पर ही फ्रूट्स की हेल्दी स्मूदी बना सकते हैं। इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर, नई दिल्ली की सीनियर डायटीशियन हिमांशी शर्मा से जानें घर पर फ्रूट्स स्मूदी बनाने का तरीका और इसे पीने से होने वाले फायदों के बारे में-
फ्रूट्स स्मूदी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- - आम (Mango) : 1/2 कप आम
- - केला (Banana) : 1/2 कप केला
- - पपीता (Papaya) : 1/3 कप पपीता
- - ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) : 1/3 कप
- - इलायची पाउडर (Cardamom Powder) : चुटकी भर
- - दालचीनी पाउडर (Cinnamon Powder) : चुटकी भर
- - आल्मंड मिल्क (Almond milk) : 3/4 कप
- - शहद (Honey) : 1 चम्मच
- - ड्राय फ्रूट्स (Dry fruits) : गार्निशिंग के लिए

बनाने का तरीका (How to make)
- - होली के लिए स्वादिष्ट फ्रूट्स स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आप केला, पपीता और आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- - इन्हें मिक्सी में डालकर ब्लैंड कर लें।
- - अब इसमें ग्रीक योगर्ट, दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर, आल्मंड मिल्क और शहद डाल दें।
- - इस मिश्रण को फिर से एक बार अच्छे से ब्लैंड कर लें।
- - तैयार स्मूदी को गिलास में निकालें।
- - छोटे-छोटे टुकड़ों में ड्राय फ्रूट्स काटकर गार्निशिंग करें।
- - आप चाहें तो इसमें आईस क्यूब भी डाल सकते हैं।
- - तैयार टेस्टी फ्रूट स्मूदी को आप अब आराम से पी सकते हैं।
फ्रूट्स स्मूदी के फायदे (of Fruits Smoothie)
फ्रूट्स स्मूदी बेहद सेहतमंद होती हैं। इसमें कई तरह के फल, दूध, ड्रायफ्रूट्स और दही मिली होती हैं, जो हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। घर पर बनी स्मूदी फाइबर (Fiber), एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) और विटामिंस (Vitamins) से भरपूर होती हैं। इसे पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
टॉप स्टोरीज़
हड्डियां मजबूत बनाए (Fruit Smoothie Make Bones Strong)
डायटीशियन हिमांशी शर्मा बताती हैं कि फ्रूट्स स्मूदी कैल्शियम (Calcium) से भरपूर होता है। क्योंकि इसमें दूध और योगर्ट भी मिलाया जाता है। इसके साथ ही इसमें ड्रायफ्रूट्स (Dry Fruits) भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जिन लोगों के जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहता है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।
शरीर को ठंडक दे (Fruit Smoothie Cool the Body)
होली खेलते-खेलते हमें गर्मी लगने लगती हैं। इसके लिए हम अकसर की फ्रीज से ठंडा पानी निकालकर पी लेते हैं, लेकिन फ्रीज के पानी को सेहत के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। अपने शरीर को ठंडक देने के लिए आप फ्रूट स्मूदी पी सकते हैं। इसमें कई ऐसे इंग्रीडिएंटस (Ingredients) होते हैं, जो शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं। आप पूरे गर्मी भर भी इस स्मूदी को पी सकते हैं।
वजन कंट्रोल करे (Control Weight)
फ्रूट स्मूदी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन (Toxin) आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे स्किन ग्लो (Glow) करती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। आप चाहें तो इसे किसी मील के साथ रिप्लेस (Replace) भी कर सकते हैं। अगर आप मोटे हैं, तो इसका सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
फाइबर की कमी को पूरा करे (Fiber Rich Smoothie)
अकसर फाइबर की कमी की वजह से कब्ज की समस्या रहती है। फाइबर हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में फाइबर की पूर्ति होने पर पेट संबंधी रोग नहीं होते हैं। फलों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए आपको फ्रूट स्मूदी का सेवन जरूर करना चाहिए। केला और पपीता फाइबर के अच्छे सोर्स हैं।
विटामिंस की कमी करे दूर (Good Source of Vitamins)
सेहतमंद रहने के लिए शरीर में विटामिंस की पूर्ति होना बहुत जरूरी है। विटामिंस की कमी होने पर शरीर कई रोगों की चपेट में आ जाता है। फ्रूट स्मूदी विटामिंस की कमी को दूर करने में सहायक होता है। गर्मी में आप इसका रोजाना सेवन करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - इस तरह करें शरीर में सभी जरूरी विटामिंस की पूर्ति, जानें सबसे आसान तरीका
होली के दिन कई तरह के फलों को मिलाकर बनाई गई स्मूदी पीने का अलग ही आनंद आता है। स्मूदी में भी होली के रंग दिखाई देते हैं। आप भी इस स्मूदी को पीकर होली के त्यौहार का आनंद ले सकते हैं।