गर्मियों में पिएं पाइनएप्पल जूस, सेहत की कई परेशानियां रहेंगी दूर

गर्मियों में पाइनएप्पल का जूस पीने से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह मोटापा कम होने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में लाभकारी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में पिएं पाइनएप्पल जूस, सेहत की कई परेशानियां रहेंगी दूर

पाइनएप्पल विटामिन सी की अधिकता होती है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता (Pineapple Benefits) है। ऐसे में पाइनएप्पल का सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही यह शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में लाभकारी है। गर्मियों के सीजन में पाइनएप्पल का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। वहीं, इसके जूस (Pineapple Juice Benefits) का सेवन करने से भी गर्मियों में काफी लाभ मिल सकता है। आज हम इस लेख में गर्मियों में पाइन-एप्पल जूस पीने के फायदे और इसे बनाने के आसान तरीकों के बारे में जानेंगे। 

गर्मियों में पाइनएप्पल जूस पीने के फायदे  (Pineapple Juice Benefits in Hindi)

डायरिया और पेट दर्द से बचाव

गर्मी में डायरिया और पेट दर्द की शिकायत काफी ज्यादा होती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप पाइनएप्पल जूस का सेवन कर सकते हैं। पाइनएप्पल जूस में मौजूद एंजाइम पाचन प्रणाली को बूस्ट करते हैं, जो कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर गर्मी में आपको पेट से जुड़ी परेशानी बनी रहती है, तो इस स्थिति में पाइनएप्पल जूस का सेवन करें। यह आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - अनानास (पाइन एप्पल) खाने से आपकी सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, बढ़ती है इम्यूनिटी

वजन घटाने में फायदेमंद 

वजन घटाने के लिए भी आप पाइनएप्पल जूस को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ओबेसिटी का गुण पाया जाता है, जो वजन को घटाने में प्रभावी है। अगर आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें। 

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

गर्मियों में ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा होती है। इस स्थिति में पाइनएप्पल का जूस आपके लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। पाइनएप्पल जूस का नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। 

अर्थराइटिस के लिए लाभकारी

गर्मियों में अर्थराइटिस की परेशानी को दूर करने के लिए पाइनएप्पल जूस का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दअरसल इसमें बीटा-कैरोटिन और विटामिन ए भरपूर रूप से मौजूद होते हैं, जो जोड़ों में दर्द, ऐंठन इत्यादि  को कम कर सकता है। इसके अलावा यह एंटी-इंफेक्मेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में लाभकारी है। 

हड्डियां करे मजबूत

पाइनएप्पल जूस हड्डियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, पाइनएप्पल का जूस कैल्शियम और मैगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत करने में असरदार हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों और दांतों में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। 

इम्यूनिटी करे बूस्ट

रोजाना पाइनएप्पल जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, तो बैक्टीरिया की समस्या को दूर करने में प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें - कई समस्याओं में काम आता है चीड़ का तेल (पाइन ऑयल), जानें इसके 5 फायदे, प्रयोग का तरीका और नुकसान

कैसे तैयार करें पाइनएप्पल जूस

घर पर आप आसान तरीकों से पाइनएप्पल जूस तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 मध्यम आकार का पाइनएप्पल लें। अब इसके छिलकों को अच्छे से छिल लें। इसके बाद इसके अच्छे से काट कर मिक्सर ग्राइंडर की मदद से जूस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा अदरक का रस और थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। अब इसे गिलास में सर्व कीजिए। 

पाइनएप्पल जूस का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इससे वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट की जा सकती है। गर्मियों में रोजाना इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही 

Read Next

स्ट्रॉबेरी से पाएं दमकती त्वचा और नैचुरल निखार, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Disclaimer