जोड़ों के दर्द और पाचन को ठीक करता है खजूर शेक

खजूर का फल दिखने में भले छोटा हो लेकिन स्वास्थ, सेहत और स्वाद के लिहाज से ये बड़े काम का है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों के दर्द और पाचन को ठीक करता है खजूर शेक


खजूर का फल दिखने में भले छोटा हो लेकिन स्वास्थ, सेहत और स्वाद के लिहाज से ये बड़े काम का है। खजूर में ग्लूकोज और फ्रक्टोज भरपूर होता है इसलिए इसे खाने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है। इसी खजूर को सुखाकर छुहारा बनता है। अपने रोज के नाश्ते में खजूर को किसी न किसी रूप में शामिल कीजिए। ये आपको कई गंभीर रोगों से बचाता है। इसी तरह दूध पीने से भी शरीर को कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं।

दूध और खजूर दोनों मिल जाएं, तो इनके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। खजूर को दूध के साथ लेने के लिए आप इसका शेक बना सकते हैं या सीधे ही खा सकते हैं। लेकिन खजूर को दूध में मिलाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कई लोगों को शुरू में ज्यादा खजूर हजम नहीं होते इसलिए पहले इसे थोड़ा-थोड़ा ही लेना शुरू करें। अगर आपको बदहजमी नहीं होती है, तो आप इसकी मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए आजमाएं 10 घरेलू नुस्‍खे

जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

खजूर और दूध दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं। वैसे तो जोड़ों के दर्द को बुढ़ापे की बीमारी माना जाता है लेकिन आजकल कम उम्र में भी इस बीमारी से लोग परेशान हो रहे हैं। इसकी वजह जीवनशैली में बदलाव और हेल्दी चीजें न खाने की आदत है। जोड़ों का दर्द हड्डियों की कमजोरी या उनमें क्षरण की वजह से होता है। इसलिए हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए।

इसके लिए कैल्शियम को सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए खजूर और दूध का शेक आपके शरीर की हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर ये शेक आप बच्चों को बचपन से ही देते हैं, तो उन्हें कभी भी जोड़ों का दर्द या हड्डियों से जुड़े रोग नहीं होंगे। छोटे बच्चों को ये शेक देने से उनकी हड्डियों का ठीक से विकास हो पाता है। इसका टेस्ट भी अच्छा होता है इसलिए बच्चे इसे आसानी से पी लेते हैं। बच्चे फिर भी आनाकानी करें तो, इस शेक को थोड़ा फ्लेवर देकर इसका टेस्ट बढ़ाया जा सकता है।

पाचन क्रिया रहेगी दुरुस्त

खजूर में विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन के, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, मैग्नीज आदि पाये जाते हैं। खजूर में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है इसलिए ये पाचन के लिए फायदेमंद है और इससे कब्ज नहीं होती है। पाचन क्रिया कमजोर हो जाए, तो शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं क्योंकि भोजन ठीक से पचता नहीं है। इससे शरीर की इम्युनिटी भी प्रभावित होती है, जिससे कई गंभीर रोगों का खतरा होता है। इसलिए दूध और खजूर का शेक आपको इन खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है। अच्छी सेहत के लिए फैटी एसिड वाले आहारों से दूर रहना चाहिए क्योंकि शरीर इन्हें जल्दी नहीं पचा पाता है। तले-भुने खानों और जंक फूड्स से शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है इसलिए अपने रोज के नाश्ते में पौष्टिक चीजों को शामिल करना जरूरी है।

खजूर शेक कैसे बनाएं

खजूर शेक बनाने के लिए आपको एक गिलास दूध और 5-6 खजूर के साथ 3-4 काजू और बादाम लेना है। खजूर का बीज निकालकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लीजिए। इसके बाद सभी सामग्री के साथ एक चम्मच शुगर डालकर मिक्सर में अच्छी तरह मिला लीजिए। खजूर शेक तैयार हो गया। इस शेक को नाश्ते के समय सुबह लेने से शरीर को इसके ज्यादा लाभ मिलेंगे।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet and Fitness In Hindi

Read Next

बढ़ती उम्र में भी रहना है फिट, तो खानपान शामिल करें ये 5 चीजें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version