Expert

असम के स्टेट फ्रूट काजी नेमू से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका

नींबू की तरह दिखने वाला असम का राजकीय फल काजी नेमू बेहद स्वादिष्ट होता है। आगे जानते हैं इसके फायदे और खाने का तरीका  
  • SHARE
  • FOLLOW
असम के स्टेट फ्रूट काजी नेमू से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका


Kazi Nemu Benefits: भारत के अलग-अलग जलवायु वाले राज्यों में अलग-अलग की सब्जियां और फल देखने को मिलते हैं। इन फलों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। आज इस लेख में हम असम सरकार के द्वारा घोषित राजकीय फल काजी नेमू के बारे में बात करने जा रहे हैं। यह नींबू की तरह दिखने का फल केवल असम में ही पाया जाता है। इस नींबू को खट्टे फलों का राजा भी कहा जाता है। यह नींबू की तरह आकार में छोटा होता है, लेकिन इसके फायदे बड़े-बड़े हैं। यह पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है जबकि, इसकी पत्तियों का भी उपयोग किया जाता है। आगे डायइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि काजी नेमू के क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे किया जाता है। 

काजी नेमू खाने के फायदे - Benefits Of Kaji Nemu Fruit In Hindi 

विटामिन सी का मुख्य सोर्स

काजी नेमू, जिसे असम के नींबू के नाम से भी जाना जाता है, विटामिन सी का एक पावरहाउस होता है। यह आपके विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता के एक महत्वपूर्ण हिस्से को पूरा कर सकता है। साथ ही, यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट कर सकता है। इससे कोलेजन में बढ़ोतरी होती है और आपको त्वचा संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।

kaji nemu benefits

पाचन क्रिया को करें बेहतर

काजी नेमू की एसिडिक प्रकृति इसको गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाती है। इस फल को आप जूस की तरह भी पी सकते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन एंजाइम्स का निर्माण आसानी से होता है। इससे आपको अपच में आराम मिलता है। 

एंटीऑक्सीडेंट गुण

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, काजी नेमू फल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर के लिए हानिकारक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं। काजी नेमू के नियमित सेवन से पुरानी बीमारियों का जोखिम कम होता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। 

गंदगी को करें बाहर 

काजी नेमू शरीर को डिटॉक्स कर सकता है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी बाहर होती है। साथ ही, इससे इम्यून सिस्टम बेहतर और मजबूत होता है। शरीर की गंदगी बाहर होने से आप एनर्जी महसूस करते हैं। 

वजन को करें कंट्रोल

काजी नेमू शरीर के कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर आपको बार-बार भूख नहीं लगने देते हैं। इससे आपका अनावश्यक खाने की आदत बंद हो जाती है। साथ ही, आपका वजन तेजी से कंट्रोल होने लगता है। 

काजी नेमू का सेवन कैसे करें - How To Eat Kaji Nemu In Hindi  

  • आप इसे नींबू पानी की तरह नींबू पी सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप काजी नेमू को खाने में निचोड़कर सेवन कर सकते हैं। 
  • सलाद में नींबू की जगह पर आप काजी नेमू का इस्तेमाल कर सकते हैं।  
  • आप नींबू के आचार की तरह काजी नेमू का भी आचार बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में नींबू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

Read Next

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 फूड्स, हड्डियां बनेंगी मजबूत

Disclaimer