आमतौर पर मोजरेला चीज पिज्जा, मैक्रोनी और पास्ता जैसी चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कियाा जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह बेहद स्वादिष्ट लगता है, क्योंकि यह खाने में नरम और काफी टेस्टी लगता है। यह पिज्जा और पास्ता को पिघलाने और सॉफ्ट बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है, मोजरेला चीज न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि इसके कई कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। मोजरेला चीज आपके आहार को पौष्टिक बनाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फैट, मिनरल और विटामिन शामिल होते हैं। मोजरेला चीज आपके इम्यूनिटी सिस्टम से मसूड़ों तक सभी को अच्छा करता है, यहां हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कई फायदे।
मोजरेला चीज खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health Benefits of Mozzarella Cheese
दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि मोजरेला चीज खाने से सेहत को कई तरह से फायदे मिलते हैं।
1. इम्यून सिस्टम को करता है स्ट्रांग
हम खाने में जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। एक अध्ययन पाया गया है कि पनीर युक्त आहार जैसे कि मोजरेला चीज, हमारे टी-सेल्स की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाता है और उसे नियंत्रित भी करता है। टी-सेल्स संक्रमित सेल्स को खत्म करने का काम करती हैं, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पेट फूलने या सूजन आने जैसे समस्याओं से निपटने के लिए मोजरेला चीज का सेवन करना चाहिए। एक शोध में यह पता लगाया गया है कि चीज युक्त आहार में प्रो-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कोलाइटिस के लक्षणों को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या गर्मी का मौसम पीरियड्स को प्रभावित करता है? डॉक्टर से जानें
2. हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूत
मोजरेला चीज के एक औंस में लगभग 140mg कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद है। मोजरेला चीज कैल्शियम और फास्फोरस और विटामिन k2 का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डी में फ्रैक्चर होने के खतरों को कम करता है। विटामिन k2 और फास्फोरस हड्डियों को काफी मजबूत बनाता है और कई लोग इसके लिए दवाईयों का सेवन भी करते हैं। दवाई के सेवन से बेहतर है कि आप मोजरेला चीज से अपने स्वाद और हड्डियों को बेहतर बनाएं।
इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज खाएं खसखस के लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी
3. पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त
मोजरेला चीज में प्रोबायोटिक्स और आंतों को बेहतर बनाने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इनके सेवन से आप खराब बैक्टीरिया से लड़ सकते हैं और आंत के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं। मोजरेला चीज आपकी आंतों को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद है और इसके सेवन से आप अपने स्वास्थय को अच्छा बना सकते हैं। मोजरेला चीज के एक औंस में लगभग 80 कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। ध्यान रहे कि आप 25-30 ग्राम से अधिक मोज़ेरेला चीज़ न खाएं।
All Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version