
संतरा खाना या लगाना दोनों ही तरीके, हेल्थ और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके और रस में कई पोषक तत्व होते हैं, जो हेल्थ को फायदा पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी संतरे के फूल के बारे में सुना है? संतरे के फूल का रस गुलाब जल के समान ही सेहत से भरपूर होता है। संतरे के फूल का प्रयोग इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसका इस्तेमाल चाय, केक, कुकीज और आइसक्रीम को फ्लेवरफुल बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। ये स्किन से लेकर हार्ट हेल्थ से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं संतरे के फूल के पानी के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
1. स्किन के लिए बेस्ट टोनर
संतरे के फूल का पानी स्किन पर अपने अद्भुत प्रभावों के लिए जाना जाता है। ये ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन टोनर का काम करता है। संतरे के फूल का रस बेहद कोमल होता है इसलिए कई बेबी प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये एक नेचुरल टोनर है, जो स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद कर सकता है।
2. मांसपेशियों को देता है आराम
अरोमा थेरेपी में संतरे के फूल के रस का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसकी भीनी खुशबू तंत्रिकाओं को आराम देने का काम करती हैं। इसे नहाने के पानी में डालने से तनाव कम किया जा सकता है। फूल का पानी मांसपेशियों को आराम देता है और सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए करें संतरे के रस के उबटन का इस्तेमाल, जानें बनाने की विधि
3. पेट की खराबी को ठीक करता है
संतरे के फूल का पानी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों में हो रही अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है वहीं पेट दर्द को भी कम कर सकता है।
4. जलन को करता है शांत
संतरे के फूल का पानी स्किन पर शानदार प्रभाव डालता है। ये सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। कई बार स्किन में लाल रंग के पैच और जलन होने लगती है। संतरे के फूल का नियमित प्रयोग करके जलन को शांत किया जा सकता है।
5. जानवरों के घाव को भरता है
संतरे के फूल का पानी इतना हल्का होता है कि इसका उपयोग शिशु की स्किन की देखभाल के साथ जानवरों के घाव को भरने में भी किया जा सकता है। यदि पालतू जानवर को कोई चोट या घाव है, तो संतरे के फूल का पानी लगाने से वे जल्दी ठीक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें बनाने का तरीका
6. सनटैन को कम करता है
संतरे के फूल में हाइड्रोसोल होता है, जो स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ये स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इतना ही नहीं धूप में झुलसी त्वचा पर इसका लोशन लगाने से फायदा हो सकता है। ये स्किन में हो रही जलन को भी शांत करता है।
7. बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर
संतरे के फूल के पानी का प्रयोग कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। ये पानी बालों को कंडीशनिंग करने में मदद करता है। इसके नियमित प्रयोग से बालों को चमकदार और मजबूत बनाया जा सकता है।