Health Benefits Of Okra Water For 30 Plus Men In Hindi: आपने अक्सर महिलाओं के लिए यह सुना होगा कि उन्हें 30 की उम्र पार करने के बाद अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे बढ़ती उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि 30 की उम्र के बाद उन्हें कंसीव करने में परेशानी आने लगती है। इसके अलावा, कई महिलाओं को 30 की उम्र के बाद हड्डियों में दर्द, कमरदर्द और इम्यूनिटी का कमजोर होना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि पुरुषों के साथ इस तरह की समस्या नहीं होती है। 30 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर, अपनी डाइट को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। खराब खानपान के कारण उन्हें भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो 30 की उम्र के बाद पुरुषों को भिंडी का पानी जरूर पीना चाहिए। इसके कई फायदे हैं, इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
30 की उम्र के बाद पुरुषों के लिए भिंडी का पानी पीने के फायदे- Health Benefits Of Okra Water For 30 Plus Men In Hindi
ब्लड शुगर रेगुलेट करने में मददगार
यह बात आप जानते होंगे कि भिंडी में फाइबर होता है। फाइबर ब्लड ग्लूकोज को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें, तो भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जब आप भिंडी का पानी पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इस तरह देखा जाए, तो आप इसे एंटीडायबिटीज ड्रिंक कह सकते हैं। 30 पार बाद अक्सर लोगों को डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन का रिस्क बढ़ता है। वहीं, भिंडी के पानी का सेवन करने से डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट पिएं भिंडी का पानी, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे
बॉडी डिटॉक्स होती है
हर व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं, बॉडी के टॉक्सिंस उतने ही ज्यादा बाहर आते हैं। भिंडी का पानी एक तरह का डिटॉक्स वॉटर कहलाता है। जब आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर का किडनी फंक्शन बेहतर होता है और ओवर ऑल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की भी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए भिंडी का पानी जरूर पिएं। भिंडी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी जैसे कई तत्व हैं। ये पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे इम्यूनिटी को बूस्ट होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद पुरुष डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स, रहेंगे स्वस्थ
पाचन क्षमता में सुधार
30 पार के बाद अक्सर पुरुषों को पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादातर पुरुष कामकाजी होते हैं। आजकल कॉर्पोरेट वर्क कल्चर बढ़ गया है। नतीजतन, पुरुष अपना अधिकतर समय एक ही जगह पर बैठे-बैठे गुजार देते हैं। कोई शारीरिक गतिविधि न होना, अच्छी नींद न लेना जैसे आदतें पाचन क्षमता को प्रभावित करती है। अगर 30 पार पुरुष भिंडी का पानी पीते हैं, तो उनकी ये समस्याएं कम होती हैं। इससे गट हेल्थ में भी सुधार होता है।
भिंडी का पानी कैसे बनाएं
- ताजा 4-5 भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब कटी हुई भिंडी को पानी भरे कांच के गिलास में डालें।
- इस गिलास को रात भर के लिए ढक कर रख दें।
- अगली सुबह छलनी की मदद से भिंडी को पानी से अलग कर लें।
- तैयार भिंडी के पानी का सेवन करें।
- ऐसा आप दिन के समय भी कर सकते हैं।
- 4-5 कटी भिंडी को पानी में 3 से 4 घंटों के लिए छोड़ दें। पानी का टेक्सचर बदल जाएगा और स्टिकी हो जाएगा। भिंडी का पानी तैयार है। अब छलनी से छानकर पानी को अलग करें और इसका सेवन करें।
All Image Credit: Freepik