वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और गठिया के दर्द से आराम दिलाएगा जायफल, जानें इसके 6 फायदे

जायफल एक तरह का मसाला है, जो जायफल के पेड़ से मिलता है। जायफल के पेड़ से दो मरह के मसाले मिलते हैं, जायफल और जावित्री। जायफल खाने के स्‍वाद को तो बढ़ता ही है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और गठिया के दर्द से आराम दिलाएगा जायफल, जानें इसके 6 फायदे


जायफल एक तरह का मसाला है, जो जायफल के पेड़ से मिलता है। जायफल के पेड़ से दो मरह के मसाले मिलते हैं, जायफल और जावित्री। जायफल के पेड़ को वैज्ञानिक रूप से मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस के नाम से जाना जाता है। इसके बीज को जायफल कहा जाता है। जायफल खाने के स्‍वाद को तो बढ़ता ही है, लेकिन इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है। आइए जानते हैं जायफल किन-किन स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं में आपके लिए फायदेमंद है।

वजन कम करे

आजकल मोटापे की समस्‍या से लगभग हर तीसरा व्‍यक्ति परेशान है। खानपान में हो रहे बदलाव के अलावा और भी कई कारणो से मोटापे की समस्‍या बढ़ रही है। ऐसे में वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी रसोई में कुछ ऐसे मसाले भी हैं, जो वजन को कम करने में फायदेमंद हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जायफल की। इसके सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। जायफल में मौजूद गुण शरीर में सिर्फ उन एजेंट का विकास करते हैं, जो मोटापे को कम कर सकते हैं। 

डायबिटीज के लिए 

डायबिटीज ऐसी समस्‍या है, जिसकी चपेट में केवल वयस्‍क ही नहीं बल्कि बच्‍चे भी आ रहें हैं। डायबिटीज में समय रहते ध्‍यान देना बेहद जरूरी है। ऐसे में जायफल का सेवन डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद है। जायफल में मौजूद ट्राइटेरपेन में एंटी डायबिटीज गुण मौजूद होते हैं। जायफल न केवल मोटापे को कम करने में फायदेमंद है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज में भी मददगार है। इसके अलावा यह मेटाबॉल्जिम मे भी फायदेमंद है। 

पाचन के लिए 

बाहरी खानपान के ज्‍यादा सेवन और खानपान में गड़बड़ी की वजह से कई बार आपको पाचन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्‍या से निजात पाने के लिए जायफल एक बेहतरीन विकल्‍प है। जायफल के सेवन से अतिसार यानि दस्‍त व एसिडिटी को ठीक करने में मदद मिलती है। इससे पाचन प्रक्रिया को सुचारू करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढें: डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर और इन 5 रोगों से छुटकारा दिलाते हैं जामुन के बीज, जानें सेवन का तरीका

गठिया के दर्द में राहत 

जायफल गठिया रोग में दर्द से राहत पाने में भी मदद करता है। गठिया रोग अधिकतर बढ़ती उम्र में होता है, लेकिन कभी- कभी कम उम्र में भी गठिया हो सकता है। ऐसे में यदि गठिया रोग में जायफल का सेवन या उसका तेल लगाया जाए, तो गठिया के सूजन और दर्द में राहत मिलती है। जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया से रा‍हत दिलाने में मददगार है। इसके अलावा जायफल का सेवन मांशपेशियों होने वाले दर्द व ऐंठन और जोड़ों के दर्द के लिए भी किया जाता है। जायफल के तेल का इस्‍तेमाल आप मांसपेशियों या जोड़ों के दर्द के लिए उपयोग कर सकते हैं।   

कोलेस्‍ट्रॉल के लिए जायफल 

शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण कई समस्‍याएं होती हैं। ऐसे में कोलेस्‍ट्रॉले के लेवल को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद है। इसमें मौजूद एथेनॉलिक एक्‍सट्रेक्‍स से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। लेकिन इसके सेवन के बारे में एक बार डॉक्‍टर की सलाह भी जरूर ले लें। 

इसे भी पढें: लौंग और दालचीनी से बनाएं ये ड्रिंक, डायबिटीज और दिल की बीमारी रहेगी कंट्रोल

दांतों व आंखों के लिए 

दांतों में होने वाली कैविटी और दांतों में दर्द के लिए जायफल बेहद फायदेमंद हो सकता है। जायफल एंटी बैक्‍टीरियल गुणो से भरपूर है और यह दांतों के लिए लाभकारी है। ऐसे में खराब दांतों और कैविटी होने पर आप जायफल युक्‍त टूथपेस्‍ट या फिर पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छा शाबित होगा। इसके अलावा जायफल का सेवन आंखों के लिए भी अच्‍छा है। यह प्रोस्‍टाग्‍लैंडीन नामक हार्मोन के उत्‍पादन में रोक लगाकर, आंखों की समस्‍या को दूर करने में मदद करता है। 

Read More Article On Aaurveda In Hindi   

 

Read Next

तपती गर्मी और लू से आपको बचाती है तुलसी और ये 4 आयुर्वेदिक औषधियां, जानें इनके फायदे

Disclaimer