मॉनसून में रोज पिएं नीम की चाय, मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर और मिलेंगे कई फायदे

Health Benefits of Neem Tea: मॉनसून के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए नीम का चाय का सेवन किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून में रोज पिएं नीम की चाय, मौसमी बीमारियां रहेंगी दूर और मिलेंगे कई फायदे


मॉनसून का मौसम कई मौसमी बीमारियों को लेकर आता है। ये बीमारियां इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौसम में नीम की चाय का सेवन करके इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ये चाय शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है और कई बीमारियों से बचाती है। नीम की चाय डायबिटीज के मरीज पिएं, तो उन्हें ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिल सकता है। नीम गुणों का भंडार है, जो स्किन और बालों से लेकर सेहत तक, कई समस्याएं दूर करने और आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है।  आइये जानते है नीम की पत्तियों की चाय पीने के फायदे और बनाने का तरीका।

इम्युनिटी बढ़ाए

नीम की पत्तियों की चाय इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है। मॉनसून में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। ऐसे में दूध वाली चाय का सेवन कम करके नीम की पत्तियों की चाय ट्राई कर सकते  हैं। ये चाय शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करती है। शाम या सुबह,कभी भी इस चाय का सेवन किया जा सकता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनका सेवन डायबिटीज में नहीं किया जा सकता। उनमें दूध वाली चाय भी शामिल है। लेकिन अगर आप नीम की चाय पीते हैं, तो इससे आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस चाय में चीनी की जगह शहद या मेपल सिरप का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की चाय का सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायता करता है। 

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

नीम की पत्तियों की चाय कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करती है। एक कप नीम की पत्तियों की चाय दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। नीम की चाय नियमित पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता हैं। ये चाय लिवर को भी मजबूत बनाती है।

कब्ज कम करती है

नीम की चाय का सेवन कब्ज कम करने में सहायक है। नीम की चाय नियमित रुप से पीने पर पेट साफ होता है। नीम में  एंटी-वायरल गुण होने के कारण आंतों की समस्याओं को भी कम करने में मदद मिलती है। पेट की कई समस्याओं में नीम की चाय का सेवन किया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्सीफाई करे

नीम की पत्तियों की चाय शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करती है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। नीम की चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे स्किन पर चमक आती है।

इसे भी पढ़ें- रात में इलायची वाला दूध पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कई बीमारियां होंगी दूर

Health Benefits of Neem Tea

कैसे बनाएं नीम की पत्तियों की चाय

आवश्यक सामग्री

पानी- 2 कप

नीम की पत्तियां- एक मुठ्ठी

शहद- स्वादनुसार

अदरक- एक टुकड़ा

बनाने का तरीका

एक पैन में 2 कप पानी लें। पानी को अच्छे से उबलने पर उसमें नीम की पत्तिया और अदरक डालें, । कुछ देर नीम की पत्तियों पानी में उबलने दें। पानी का रंग बदलने पर उसे नीचे उतारें। अपने टेस्ट के अनुसार उसमें शहद डालें। आपकी नीम की पत्तियों की चाय तैयार है।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Curd And Turmeric Benefits: दही में हल्दी मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer